- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
होम कुक फूड फेस्टिवल में इंदौरियंस ने लिया इंडियन और इंटरनेशनल कुजीन का स्वाद
इवेंट में 50 से ज्यादा होम कुक ने अपनी कुकिंग स्किल्स को पेश किया, तीन दिवसीय फूड फेस्टिवल की होटल ब्लू लीफ में हुई शुरुआत, रविवार को होगा समापन
पेट्स लवर अपने पेट्स के साथ लिया जायकेदार व्यंजनों का लुत्फ
इंदौर. शहर में पहली बार एक ऐसा इवेंट हुआ जहां लोगों देश और दुनिया के अलग-अलग व्यंजनो का स्वाद एक ही स्थान पर लिया। इसके साथ ही गेम्स, फन एक्टिविटीज और बैंड परफॉर्मेंस ने मजे को दोगुना कर दिया। इंदौरी ज़ायका द्वारा होटल ब्लू लीफ में आयोजित इस होम कुक फूड फेस्टिवल में 50 से ज्यादा होम कुक ने अपनी कुकिंग स्किल्स को शुक्रवार को प्रेजेंट किया। इस इवेंट में पंजाबी, मराठी, सिंधी, बंगाली, मैक्सिकन और कई तरह की कुजीन का लुत्फ़ लेने का अवसर मिला। इस फूड फेस्टिवल का आनंद 23 अप्रैल तक ब्लू लीफ होटल में लिया जा सकता है।
इंडियन से लेकर इंटरनेशनल कुजीन का स्वाद
इंदौर का पहला ऐसा इवेंट है जहां सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि इंटरनेशनल कुजीनंस जिसमें लबनीज, इटेलियन, मेक्सिकन भी है। इसके अलावा यहां वेज और नॉन वेज दोनों कैटेगरी के फूड ऑप्शन अवेलेबल है। लोग अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग कुजीनंस के व्यंजनों का लुत्फ लेते हुए नजर आए।
मिल रहा अच्छा रिस्पांस
इंदौरी जायका फूड फेस्ट के पहले दिन शहरवासियों ने मराठी, गुजराती, राजस्थानी और भी कई तरह के स्टाल्स लगाए गए थे। स्टॉल ओनर अश्विन नागदा ने बताया कि सभी ग्राहकों का रिस्पॉन्स काफी अच्छा रहा है। अलग-अलग व्यंजनों का स्वाद सभी को एक ही जगह मिल रहा है। इस तरह का आयोजन शहर में पहली बार हो रहा है, जिसका लोग भरपूर लुत्फ उठा रहे हैं। हमने राजस्थानी मेन्यू में जोधपुरी कचोरी और जोधपुरी कंजीवाड़ा के साथ राजस्थान का मशहूर मिर्ची वादा और कड़ी-कचोरी भी बनाई है।
अपनी कुकिंग स्किल को शोकेस करने बेस्ट प्लेटफॉर्म
मानसी गांधी बताती है कि, होम कुक फूड के लिए यह एक बड़ा प्लेटफॉर्म है जहां आप अपनी कुकिंग स्किल्स को प्रेजेंट कर सकते हैं। हमने गुजराती फ़ूड का स्टाल लगाया है, जिसमें दाबेली, सैंडविच ढोकला, रगड़ा पूड़ी, सेव खमणी और केरी शरबत के साथ ही फ्यूज़न मोजितो भी है। हर्षा देशपांडे ने बताया कि इंदौरी जायका हमेशा कुछ नया लेकर आता है और यह फूड फेस्ट भी काफी ख़ास है क्योंकि यहा आप एक ही जगह पर कई सारी क्यूसिनस का स्वाद ले सकते हैं। इसके साथ ही यहां पेट जोन भी बनाया गया है जो अपना आप में ख़ास है। इसके अलावा यहाँ बहुत से गेम्स भी है जिसमें सभी भाग ले रहे है।
पेट्स फ्रेंडली इवेंट
इस इवेंट में कई फैमली अपने पेट्स के साथ पहुंची नजर आई। यहां पेट्स का ख्याल रखने के लिए अलग से पेट्स जोन बनाया गया था। इस तरह पेट्स के साथ इवेंट में पहुंचे लोग काफी खुश नजर आए।
विनर्स को मिलेगा प्राइज
आयोजक राकेश दवानी ने बताया कि इस इवेंट में पार्ट लेने प्रतिभागिओं को स्टाल की क्लीनलीनेस, क्वालिटी, प्रेजेंटेशन, क्रिएटिव मेन्यू के आधार पर एवलुएट किया जाएगा और सबसे बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्टॉल को कैश प्राइज दिया जाएगा। इसके साथ ही इवेंट में गेम्स और एंटरटेनमेंट एक्टिविटी भी आयोजित की जा रही हैं।
बैंड परफॉरमेंस से लगा म्यूजिक का तड़का
फन और गेम्स के आलावा इवेंट में म्यूजिक का तड़का लगाने के लिए शहर के पॉपुलर बैंड्स ने भी परफॉर्म किया। इनमें वह कमर्शियल, बॉलीवुड और कुछ खुद के बनाये हुए सॉन्ग्स भी परफॉर्म करते हुए नजर आएं।


