- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
नेपोटिसम नहीं, अपनी मेहनत पर विश्वास करते हैं चन्दन रॉय सानयाल
बॉलीवुड की गलियारों में आये दिनो नेपोटिसम का मुद्दा उभारा जाता है, हिंदी सिनेमा के कई नामचीन हस्तिया इसका शिकार हुई हैं पर बॉलीवुड में ऐसे भी कई अभिनेता हैं जिन्हे नेपोटिसम से ज़्यादा अपनी मेहनत और काबिलियत पर विश्वास करते हैं, हम यहाँ बात कर रहे हैं हवा बदले हसु के अभिनेता चन्दन रॉय सान्याल की।
नेपोटिसम के इस मुद्दे पर चन्दन रॉय सानयाल का मानना है की “मैं भाई भतीजावाद पर बिल्कुल भी विश्वास नहीं करता मैं ये समझता हूँ की यदि आप में काबिलियत है और आप मेहनती हैं तो आप की यह मेहनत एक न एक दिन ज़रूर रंग लाएगी. इंडस्ट्री में लम्बे समय तक टिके रहने के लिए मेरा यही मूल मंत्र है.
चन्दन का यह भी मानना है की “आज इंडस्ट्री में हर किसी को काम मिल रहा है पर हकीकत तो यह है की आपको पहला मौका भले ही मिल जाये पर आप अपने काम और काम के प्रति अपने लगन के बल पर ही इस इंडस्ट्री में लम्बे समय तक टिक सकते हैं.और इसके कई उदाहरण हमारे सामने हैं.
चन्दन की वेब सीरीज़ ‘हवा बदले हसु’ पर्यावरण पर आधारित साई फाई थ्रिलर है जिसमें सोशल कॉमेडी और विज्ञान से संबंधित साजिशों का दर्शाया गया है।


