- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
कंपनी सचिवों को नए अनुसंधानों पर ध्यान देना होगा
भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने दीक्षांत समारोह
इंदौर. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान का पश्चिम क्षेत्र (वेस्टर्न रीजऩ) का दीक्षांत समारोह लाभ मंडपम सभागृह में आयोजित किया गया. इंदौर के इतिहास में यह पहले मौका था जब भारतीय कंपनी सचिव संस्थान ने दीक्षांत समारोह मध्यप्रदेश में आयोजित किया. इस दीक्षांत समारोह में कंपनी सचिवों को एसोसिएट एवं फेलो सदस्यों को उपाधिया दी. इसमें मेरिटोरियस छात्रों को भी सम्मानित किया गया.
समारोह में 250 एसोसिएट एवं फेलो कंपनी सचिवों को उपाधि प्रदान की गई. दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के जज जस्टिस वीरेंदर सिंह एवं विशिष्ट अतिथि उजास एनर्जी लिमिटेड के मुख्य निदेशक अनुराग मुंदरा थे. दीक्षांत समारोह का संचालन वेस्टर्न रीजन के चेयरमैन सीएस आशीष करोडिया ने किया.
संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सीएस रणजीत पांडेय ने अपने अपने सम्बोधन में कहा की कंपनी सचिव को वर्तमान प्रतिस्पर्धा में बने रहने के लिए नए अनुसंधानों ध्यान देना होगा. आज दुनिया आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस की ओर बढ़ रही है. इसलिए प्रोफेशनल्स को भी उसी अनुरूप अपने आप को अपडेट करते रहना होगा ताकि वो भविष्य में भी अपनी महत्ता बनाये रख सकें.
मुख्य अतिथि जस्टिस वीरेंदर सिंह ने सभी नवोदित सदस्यों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सीएस आज गवर्नेंस प्रोफेशनल के रूप में जाने जाते है. आज के युग में गवर्नेंस प्रोफेशनल की डिमांड बहुत ज्यादा हैं. प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावी बनाने के टिप्स दिएअनुराग मुंदरा ने नवोदित सदस्यों को प्रोफेशनल लाइफ को प्रभावी बनाने के टिप्स बताये.
समारोह का समापन संस्थान के कार्यकारी सचिव सीएस अशोक कुमार दीक्षित ने किया. समारोह में कौंसिल सदस्य सीएस बी नरसिम्हन एवं सीएस प्रवीण सोनी ने भी अपने उद्बोधन दिए. भारतीय कंपनी सचिव संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणजीत पांडे , उपाध्यक्ष सीएस आशीष गर्ग, सेक्रेटरी सीएस अशोक कुमार दीक्षित एवं पश्चिम भारतीय क्षेत्रीय परिषद् के अध्यक्ष सीएस आशीष करोडिया भी मौजूद थे.

भारतीय परिधान में आए सदस्य
संस्थान ने समारोह में शामिल होने वाले सदस्यों के लिए ड्रेस कोड भी रखा गया था. इसमें शामिल होने वाले सदस्यों ने भारतीय परिधान में ही भाग लिया. पुरुष सदस्यों के लिए सफ़ेद या क्रीम कलर का कुरता पायजामा और महिला सदस्यों के लिए इसी कलर की साड़ी या सलवार सूट ड्रेस कोड में रखा गया था समारोह में सीएस के जून परीक्षाओ में मेरिटोरियस आने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया.


