- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह, 150 विद्यार्थियों ने अपनी डिग्रियां पूरी की
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया उपस्थित रहे
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का दीक्षांत समारोह 19 मार्च, 2021 शुक्रवार को संपन्न हुआ। इस समारोह में कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। समारोह की शुरुआत दिप प्रज्वलन के साथ हुई। दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया, मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन. के. त्रिपाठी (पूर्व डीजीपी), इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जी. एस. पटेल, प्रो. वी.सी डॉ. राम गुलाम राजदान एवं वाइस डीन डॉ. प्रेम नियति उपस्थित थे।
दीक्षांत समारोह के दौरान इंडेक्स ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया एवं श्री आर. एस. राणावत (डायरेक्टर) के साथ ही इंडेक्स के कई डॉक्टर्स और स्टाफ के सदस्य मौजूद रहे। बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण यह कार्यक्रम सादगी पूर्ण मनाया गया। इंडेक्स से निकलकर ये डॉक्टर्स अब देश के विभिन्न स्थानों पर अपनी सेवाएं देंगे।
दीक्षांत समारोह के दौरान इंडेक्स ग्रुप के चेयरमैन श्री सुरेश सिंह भदौरिया ने कहा कि “2014 -15 बैच के विद्यार्थियों को आज एमबीबीएस की डिग्रियां प्रदान की गई। हमें पूरी उम्मीद हैं कि ये सभी डॉक्टर्स आने वाले समय में अपने परिवार का, कॉलेज का और अपने देश का नाम रोशन करेंगे। ये इंडेक्स मेडिकल कॉलेज का आठवां बैच था और हर वर्ष 150 विद्यार्थी कॉलेज से अध्ययन प्राप्त करते हैं। मैं सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।”
दीक्षांत समारोह में एमबीबीएस पूर्ण करने वाले सभी विद्यार्थियों को मालवांचल विश्वविद्यालय के कुलपति श्री एन. के. त्रिपाठी द्वारा शपथ दिलवाई गई। समारोह में विद्यार्थियों के साथ ही उनके पेरेंट्स भी उपस्थित थे। इस सादगीपूर्ण समारोह का संचालन डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती चित्रा खिरबड़कर ने किया। समारोह में उपस्थित हुए विद्यार्थी और सभी अतिथियों का आभार इंडेक्स ग्रुप के वाइस चेयरमैन श्री मयंकराज सिंह भदौरिया ने किया।


