- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
कार्निवल सिनेमाज ने इंदौर में एक और मल्टीप्लेक्स लॉन्च किया
भारत के सबसे स्वच्छ शहर के फनडोर मॉल में यह तीन स्क्रीन का मल्टीप्लेक्स शुरू किया है
इंदौर. समय के साथ फिल्म दिखाने का व्यवसाय धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में आ रहा है, जिस मल्टीप्लेक्स का आप इंतजार कर रहे हैं वह अब आपके शहर में खुला है। डॉ श्रीकांत भासी के नेतृत्व में अग्रणी और सबसे तेजी से विकसित होने वाली राष्ट्रीय मल्टीप्लेक्स श्रृंखलाओं में से एक, कार्निवाल सिनेमा ने दर्शकों को अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ सिनेमा का सर्वश्रेष्ठ अनुभव प्रदान करने के लिए आज शहर में तीसरा मल्टीप्लेक्स खोला है। यह नया मल्टीप्लेक्स इंदौर में राऊ सर्कल के पास मुम्बई-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर फनडोर मॉल में शुरू किया गया है।
इस नए मल्टीप्लेक्स में दर्शकों के लिए कुल 608 सीटें है, जिसमें चुनिंदा सोफा और रिक्लाइनर शामिल हैं। यहाँ आरजीबी लेजर प्रोजेक्टर और डॉल्बी 7.1 जैसे एडवांस्ड सिनेमेटिक टेक्नोलॉजिकल सोल्यूशन्स हैं, जो इस क्षेत्र में दर्शकों को फिल्म देखने का एक शानदार अनुभव देने के लिए है। मल्टीप्लेक्स का कैफे लेटेस्ट प्रोसेसिंग इक्विपमेंट से सुसज्जित है। यहाँ चौबीस घंटे हाइजीन और सैनिटेशन स्टैंडर्ड्स का पूरा ध्यान रखा जाता है। कैफे में स्वादिष्ट भोजन और पेय उचित मूल्य पर उपलब्ध होंगे।
इस अवसर पर कार्निवल सिनेमाज के ऑपरेशन्स और एफ एंड बी, वाईस प्रेसिडेंट श्री कुणाल साहनी ने कहा, “हम अपने ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए 100 प्रतिशत प्रतिबद्ध हैं। संपूर्ण एहतियाती उपायों के साथ, हम आज भारत के दिल के शहर, इंदौर में अपना नया मल्टीप्लेक्स कार्निवल, फंडोर मॉल शुरू कर रहे हैं। इन कठिन समय के दौरान, मनोरंजन उद्योग ने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं, लेकिन आगामी समय में कई बड़ी फिल्मों के रिलीज को देखते हुए हमें पूरी उम्मीद है कि जल्दी ही मल्टीप्लेक्स में कोविड के पहले कि तरह लोग बड़ी संख्या में आने लगेंगे। इनॉगरल ऑफर के रूप में, हमने रेगुलर सीटों के लिए टिकट की कीमतें फ्लैट 99 रुपये पर रखी हैं। वहीँ सोफे और रिक्लाइनर के लिए टिकट की कीमतें फ्लैट 150 रुपए हैं। सिनेमा अब परिवारों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित जगह हैं क्योंकि हम एमएचए के सभी अनुपालन और दिशानिर्देशों का पालन कर रहे हैं ताकि दर्शकों को अपने लिए बहुत जरूरी मनोरंजन के साथ समझौता न करना पड़े।”
कार्निवाल सिनेमाज के सेल्स एंड मार्केटिंग और बिजनेस डेवलपमेंट के सीनियर वाईस प्रेसिडेंट श्री प्रशांत कुलकर्णी ने कहा, “ऐसे समय में जब कई अनुभवी प्रदर्शकों ने अपनी स्क्रीन्स के विस्तार योजनाओं को धीमा कर दिया है, कार्निवल सिनेमा देश भर में कई नए मल्टीप्लेक्स को लॉन्च करके एक्सपेंशन मोड में जाते हुए सभी चुनौतियों से जीत रहा है। हमारी सफलता की यात्रा में फंडोर एक ऐसा ही मील का पत्थर है। इस महामारी ने हर किसी को कुछ न कुछ सिखाया है और मेरी सीख हैं कि हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए और कभी भी प्रयास करना बंद नहीं करना चाहिए। मध्यप्रदेश हमेशा हमारी विकास रणनीति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है और हम राज्य में अधिक मनोरंजन और आनंद लाने का लक्ष्य रखते हैं। ”


