- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
एक्वाकल्चर, टेरेस गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा, जैविक प्रदर्शनी में लोगों का उत्साह
इंदौर. जैविक कृषि ज्ञान सम्मलेन एवं प्रदर्शनी के चौथे दिन की शुरुआत राज्यसभा सदस्य व भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ सुधांशु त्रिवेदी के वर्चुअल सम्बोधन के साथ हुई। उन्होंने जैविक को अपनाने की अपील करते हुए इस प्रकार के आयोजनों पर जोर दिया। वहीँ चौथे दिन के कार्यक्रम में मुख्य रूप से दिल्ली बेस्ड ट्रेनर अंजली मलिक ने किचन व टेरेस गार्डन के महत्व व उपयोगिता को समझाते हुए कहा कि, टेरेस गार्डन एक बेहद आसान प्रक्रिया है जो पूरी तरह कैमिकल मुक्त है। हम सब्जियों के छिलकों से लेकर घर के हर वेस्ट को टेरेस गार्डन के बेहतर पोषण के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके जरिये हम हमारी आने वाली पीढ़ी को अच्छा खाने और उगाने की सीख दे सकते हैं, इसके आलावा किचन वेस्ट मैनेजमेंट से पर्यावरण संरक्षण करने में भी मदद मिलती है।
इसके आलावा डॉ श्री हरेंद्र प्रसाद, डायरेक्टर फिशरीज डिपार्टमेंट लखनऊ, ने एक्वाकल्चर से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं का जिक्र करते हुए ऑर्गनाइक मैनेजमेंट प्लान के बारे में बताया। जिसके तहत मछली पालन की सारी गतिविधियों को एक ही स्थान पर अंजाम दिया जा सकता है। इसके अतिरिक्त उन्होंने एक्वाकल्चर के अंतर्गत रेन वाटर हार्वेस्टिंग को सबसे शुद्ध बताते हुए इसके संरक्षण पर जोर दिया।
प्रमुख आयोजक मनोज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि इंदौर में लगे लॉक डाउन के कारण ऑर्गेनिक एक्सपो का समापन रविवार की जगह सोमवार को होगा। आज के कार्यक्रम में मुख्य वक्ताओं में राजेंद्रभाई राजपुरोहित, संजीवन ऑर्गेनिक जिन्होंने सबसे कम दर में जैविक उत्पाद उपलब्ध करने का प्रण लिया है, समेत श्री पी एस बार्चे, कृषि एक्सटेंशन ऑफिसर, खरगौन ने देसी बीज विधाय पर बीजों की गुणवत्ता उत्पादकता कर सटीक रोपण प्रक्रिया के बारे में बताया वहीँ जैविक प्रमुख भारतीय किसान संघ श्री आनंद सिंह ठाकुर ने जैविक खेती की विशेषताओं को रेखांकित किया।
सजीवन भी यहां कई आग्रेनिक प्रोडक्ट लेकर आया है. सजीवन के राजेंद्र भाई राजपुरोहित ने बताया कि हमारे पास 250 से अधिक आर्गेनिक प्रोडक्ट है. देश के साथ ही विदेशों में भी हमारे प्रोडक्ट जाते हैं जो कि सर्टिफाइड है. हम स्टार्ट अप के तौर भी लोगों को जुड़ने का मौका दे रहे हैं. 11 हजार रुपए में युवा या महिलाएं हमसे जुड़कर बिजनस शुरू कर सकते हैं.
नर्मदा इको आर्गेनिक प्रोडक्ट के दीपल पटेल ने बताया कि हम आग्रेनिक और इको फ्रेंडली प्रोडक्ट लेकर आए हैं. आग्रेनिक प्रोडक्ट्स के साथ हमारे पास मिट्टी के बर्तन भी है. मिट्टी का फ्रीज भी है हमारे पास जो पानी से काम करता है. इसमें पानी के साथ सब्जीयां भी ताजा रहती है. जबकि इलेक्ट्रिक वाले फ्रीज में न्यूटरेंट खत्म हो जाते हैं. हमारा एक कास्मेटिक का भी डिवीजन है. ग्रोसरी के हमारे पास 300 से अधिक प्रोडक्ट है. फारेस्ट हनी के साथ गिर गाय का घी भी है. अभी हम महाराष्ट्र, राजस्थान और गुजरात में प्रोडक्ट दे रहे हैं. अब मप्र में भी फ्रेंचाइजी दे रहे हैं.
#मिशनहेल्दीइंडिया के तहत जारी इस आयोजन का प्रमुख आकर्षण जैविक शपथ सेल्फी जोन बना हुआ है जिसमें आमजनों को जैविक शपथ दिलाई जा रही है। इसके अतिरिक्त उन्नत किस्म की गिर गाय का भी सजीव प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। आयोजक पंडित शिव प्रसाद मिश्रा के संरक्षण एवं युवा उड़ान वा भारतीय किसान संघ के संरक्षण में सारा कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
बता दें कि आर्गेनिक एक्सपो 2021 में जैविक कम्पनियों के स्टाल तथा जैविक कृषि कर रहे किसानों के उत्पादों की प्रदर्शनी और विक्रय किया जा रहा है। जैविक कृषि ज्ञान सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य जैविक खेती के साथ आर्गेनिक उत्पादों के अधिक प्रोडक्शन को बढ़ावा देने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करना है। यहाँ आपको घी, तेल नमक मसाले, पूजा पाठ सामग्री से लेकर फल व सब्जियों तक, सब कुछ जैविक खेती से तैयार किया हुआ ही मिलेगा।
गौरतलब है कि एक्सपो के आगामी दिनों में गौ आधारित जैविक खेती का सजीव प्रदर्शन भी देखने को मिल रही है। जहां उन्नत किस्म के पशुओं की प्रदर्शनी, गोबर, गौमूत्र व फसल अवशेष के माध्यम से निर्मित विभिन्न प्रकार की जैविक खादों की प्रदर्शनी तथा जैविक सूक्ष्म पोषक तत्वों के निर्माण की विधि का सजीव प्रदर्शन भी शामिल है। इसके अतिरिक्त मेले में पहुंचने वालों के लिए जैविक सब्जी मंडी एवं फ़ूड ज़ोन भी मुख्य आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।


