- AAYU Foundation and Ankura Hospital Bring Indore Together for Premature Babies
- आयु फाउंडेशन और अंकुरा हॉस्पिटल ने प्रीमैच्योर बेबीज के प्रति जागरूकता के लिए इंदौर को एकजुट किया
- भूमि-पूजन के साथ ‘प्लास्ट पैक 2026’ का शंखनाद
- डॉ. शरद पंडित की सेवा-साधना और जीवन यात्रा को समर्पित कार्यक्रम ‘शरदामृत’ सम्पन्न
- कॉम्प्लेक्स हार्ट ब्लॉकेज के इलाज में नई तकनीक, बिना स्टेंट डाले भी संभव एंजियोप्लास्टी
‘कॉसमॉस ऑफ कार्टून्स’
इंदौर. दिल्ली पब्लिक स्कूल, इंदौर में ब्रिटिश काउंसिल इंटरनेशनल स्कूल अवॉर्ड के अंतर्गत ‘कॉसमॉस ऑफ कार्टून्स’ का समापन समारोह आयोजित कियागया।
यह उत्सव पिछले एक माह से विभिन्न प्रतियोगिताओं और आयोजनों के रूप में मनाया जा रहा था। आज कक्षा पहली एवं दूसरी के छात्रों ने भारत,चीन, इंग्लैंड, अमेरिका तथा जापान के कार्टून पात्रों को उनकी वेशभूषा एवं भाव-भंगिमाओं द्वारा सजीव कर दिया।
समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमतीसुनीला बजाज ने सभी प्रतिभागियों को खूब सराहा एवं आह्लादित करने वाली इस पहल की शिक्षकों को बधाई दी।
प्राचार्य श्री अजय कुमार शर्मा ने अपनेसंबोधन में बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि शिक्षा केवल कमरे के भीतर ही सीमित नहीं है अपितु इसका विस्तार वृहद है, असीम है।


