- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
बीलाइव म्यूजिक के पहले म्यूजिकल पोस्टर में नजर आयी युविका चौधरी
जहॉं में हर मूड के गाने और संगीत है , जिससे हर कोई जुड़ाव महसूस करता है, हम संगीत के जरिये हर एक भावना को जाहिर कर सकते है , इसीलिए अपने जीवन में गानो का और संगीत का बहुत महत्व भी है।
“बीलाइव” म्यूजिक भारत का नया म्यूजिक लेबल है जो अपने इमोशन और इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक के साथ हर किसी को संगीत का ओर बेहतर अनुभव देनेवाला है। बीलाइव म्यूजिक विभिन्न नवोदित कलाकारों को एक नया मंच प्रदान करने जा रहा है।
बीलाइव म्यूजिक के पहले गाने “लक्क बूम बूम ” का पहला संगीत पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा किया गया है। “इस संगीत पोस्टर में सभी आवश्यक मसाला है संगीत के साथ ग्लैमर और तीन नए चेहरे ।
यह संगीत पोस्टर बहुत ही सुन्दर और बोल्ड नजर आरहा है। इस पोस्टर में अभिनेत्री युविका चौधरी हैं जो की एक बेहद ही खास अंदाज में दिख रही है। तथा बैंकॉक में लक्क बूम बूम को सिर्फ 18 घंटे में शूट किया गया है , जल्द ही इस सॉन्ग को लॉन्च किया जाएगा।
लक्क बूम बूम गाने को सतविंदर नूर, ईशान खान और अभिनव शेखर ने गाया है। वर्षा कुकरेजा, जीतेश रखेजा और बिंद्रा लालीवाला ने गाने का सह-निर्माण किया है। गाने को संगीत अंजन भट्टाचार्य ने दिया है।


