- अभिषेक विचारे की किताब ‘द गर्ल हू वेटेड फॉर लव’ का ग्रैंड लॉन्च, कई खास शख्सियतों की मौजूदगी में सजी साहित्य की महफिल
- Karan D Kapadia Reveals He Ensured Aneet Padda was Cast in Hunkkaar: The Roar: I made sure she came on board
- भारत के सबसे स्वच्छ शहर में इलेक्ट्रिक कचरा गाड़ियाँ डीजल की तुलना में एक-तिहाई से भी कम ईंधन लागत पर चल रही हैं: ICCT-MANIT अध्ययन
- Electric garbage trucks in India's cleanest city run at less than a third of diesel's fuel cost, ICCT–MANIT study finds
- पीएनबी उत्सव फेस्टिविटीज 2026’, के साथ पीएनबी लाया खुशियों के त्योहार, खुदरा ऋणों पर विशेष लाभ की पेशकश
क्राफ्टन ने बैटल ग्राउंडस मोबाइल इंडिया को जबर्दस्त प्रतिक्रिया देने के लिए भारतीय प्रशंसकों को धन्यवाद दिया
गूगल प्ले स्टोर 2 हफ्ते में पर 20 मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन प्राप्त हुये
नई दिल्ली, 4 जून 2021- दक्षिण कोरियाई वीडियो गेम डेवलपर क्राफ्टन ने भारत में प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू होते ही, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया को शानदार प्रतिक्रिया देने के लिए भारतीय गेमिंग प्रेमियों को धन्यवाद दिया है। लिए क्राफ्टन द्वारा विकसित इस गेम को18 मई से भारतीय प्रशंसकों के लिये गूगल प्ले स्टोर पर प्री-रजिस्ट्रेशन के लिए लाइव कर दिया गया है। अपने ओपनिंग डे पर इसके लिये 7.6 मिलियन प्री-रजिस्ट्रेशन प्राप्ते हुये और दो हफ्तों में ही प्री-रजिस्ट्रेशन के आंकड़े 20 मिलियन को पार कर गये।
भारतीय प्रशंसकों से मिली जबर्दस्त् प्रतिक्रिया पर क्राफ्टन, इंक.के सीईओ, सीएच किम ने कहा “हम अपने भारतीय प्रशंसकों का आभार व्यक्त करते हैं, जिन्होंने पहली बार मेरे और मेरी टीम द्वारा 2017 में बनाए गए बैटलग्राउंड आईपी के लिए इतनी शानदार प्रतिक्रिया दी। बैटलग्राउंड आईपी को दुनियाभर के खिलाड़ियों से प्यार और प्रशंसा मिली है और क्राफ्टन इसी तरह आईपी पर गेम बनाता रहेगा। हमारे प्रयासों में शामिल होगा, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया पर बेहतरीन कंटेंट लाना और अपने खिलाड़ियों को अतुलनीय बैटल रॉयल अनुभव देना ।‘’
बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के रिलीज की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।
प्रशंसक, बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया के लिए गूगल प्लेक स्टोगर लिंक पर प्री-रजिस्ट्रेशन जारी रख सकते हैं। इसके लिए उन्हें ‘प्री-रजिस्टर’ बटन पर क्लिक करना होगा और इसके बाद उनके प्री रजिस्ट्रेशन रिवॉर्ड्स, गेम लॉन्च होने पर क्ले,म के लिये खुद-ब-खुद उपलब्ध हों जाएंगे।


