- डियाजियो इंडिया ने बिल्कुल नया मैकडॉवेल्स नंबर 1 लॉन्च किया; नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक को नए रूप में प्रस्तुत किया
- ओडिशा के 40 फैकल्टी सदस्यों के लिए ईडीआईआई, अहमदाबाद में फैकल्टी मेंटर डेवलपमेंट प्रोग्राम का आयोजन
- Arma Capital ने EBG Group के वेलनेस, फूड और फैमिली व्यवसायों में ₹10 करोड़ का निवेश किया
- After a Landmark First Season, ‘Lock Upp: Sach Ya Sazaa’ is set to return soon with Season 2 on Netflix
- High-stakes investigative thriller, starring Parineeti Chopra, ‘Reporting Live’ to release on 09 October, 2026
स्वास्थ्य के संदेश के साथ सजी ‘दया प्रीमियम लीग 2026’, फाइनल में रोमांचक टाई
इंदौर, 06 अप्रैल 2026। इंदौर में दया वर्ल्डवाइड लिमिटेड द्वारा ‘हेल्थ इज वेल्थ’ के संदेश को केंद्र में रखते हुए दया प्रीमियम लीग 2026 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस आयोजन में खेल के साथ फिटनेस और स्वास्थ्य के महत्व को प्रमुखता से दर्शाया गया। टूर्नामेंट में तीन टीमों के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले और खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने माहौल ऊर्जा से भर दिया।
टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला दया टाइटंस और दया लेजेंड्स के बीच खेला गया, जो बेहद रोमांचक रहा और मैच टाई हुआ। दोनों टीमों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया और कई यादगार पल दिए।
दया प्रीमियम लीग 2026 के आयोजक विकास रमनानी ने कहा , “हमारा उद्देश्य केवल टूर्नामेंट आयोजित करने के साथ, समाज में स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साह यह दर्शाता है कि खेल के माध्यम से हम एक सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।”
व्यक्तिगत पुरस्कारों में साहिल चंदवानी बेस्ट बल्लेबाज, विकास रमनानी को बेस्ट गेंदबाज, नमन वाधवानी और भावेश बलानी को बेस्ट फील्डर, जयशिव जायसवानी मैन ऑफ द टूर्नामेंट और हरनीत सिंह होरा मैन ऑफ द सीरीज रहे। , तमन्ना केसवानी को बेस्ट ओवरऑल परफॉर्मेंस के लिए सम्मानित किया गया।


