- अब बिना ऑपरेशन भी हटेगी ब्रेस्ट की गांठ, इंदौर में शुरू हुई नई तकनीक
- जियो स्टूडियोज़ और सिख्या एंटरटेनमेंट की फिल्म 'डोरोथी' का टाइटल आउट, TIFF प्रीमियर से पहले बड़ा सरप्राइज
- सन नियो लेकर आ रहा है 'राजनंदिनी' : बदला, प्यार और रहस्यों से भरी एक नई कहानी
- Sun Neo Announces Raajnanndini: A Powerful Story of Revenge and Love
- दिल धोखा और डिज़ायर से लेकर लॉक अप सीज़न 2 तक… आकांक्षा चमोला का धमाकेदार सफर
दीप को दोहरा खिताब, अहमदाबाद में एशियन रैंकिंग टेनिस स्पर्धा में परचम लहराया
इंदौर। फ्यूचर टेनिस एकेडमी इंदौर के उभरते हुए टेनिस खिलाड़ी दीप मुनीम ने अहमदाबाद में आयोजित एशियन रैकिंग टेनिस चैंपियनशिप में एकल व युगल खिताब जीत दोहरी सफलता अर्जित की।
टेनिस एकेडमी के डायरेक्टर आई.के. महाजन ने बताया कि दीप ने खिताबी मुकाबले में अर्जुन गोहद (महाराष्ट्र) को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-1, 4-6, 6-4 से पराजित किया। पहला सेट आसानी से जीतने के बाद दीप दूसरा सेट गवां बैठे, लेकिन तीसरे सेट में जोरदार वापसी करते हुए सेट और मैच दोनों अपने नाम कर लिए। इसी तरह युगल के फाइनल में दीप और ग्वालियर के आयुष्मान अरजरिया ने महाराष्ट्र के अर्जुन गोहद व गुजरात के विशेष पटेल को 6-2, 7-5 से शिकस्त दी। इस दोहरी सफलता पर कोच व साथी खिलाडिय़ों ने हर्ष व्यक्त किया।


