- Sony Entertainment Television’s MasterChef India concludes on a high note; Vikram & Ajinkya crowned Winners
- अगले एक साल में 62% महिलाएँ क्रिप्टो में निवेश की योजना बना रही हैं: CoinSwitch सर्वे
- Women’s Day Special! Actresses Who’ve Anchored Women-Centric Narratives in Films
- Pratibha Ranta Reveals the Reason Behind Choosing Accused as her Second Film After Laapataa Ladies: Didn’t want to repeat myself, it felt right
- technology should accelerate creativity, not restrict it: Ritu Shree
गलती से हो गए हो चंद्र दर्शन तो करे ये उपाय
डॉ श्रद्धा सोनी

किसी को चतुर्थी पर चन्द्र दर्शन हो गए है तो वे सभी पूर्णिमा को जल में चंद्र दर्शन करें।
इससे जीवन में आपको अपयश प्राप्त नहीं होगा।
अगर आपको अपयश मिला है अथवा सम्मान में कमी आई है तो वह समस्या भी दूर हो जाएगी। चोरी और बदनामी का दाग भी हट जाएगा।
भगवान श्री गणेश को खाने में सबसे अच्छा लगता है मोदक जिसे लड्डू भी कहते है | एक जगह लिखा हुआ पाया गया है की ” यो मोदकसहस्त्रेण यजति स वांछितफलमवाप्नोति। ”
अर्थात जो जो भक्त गजानंद को मोदक का भोग लगाते है , उनकी सभी मनोकामना गणेश जी पूर्ण करते है !
गणेश उत्सव में लगने वाले प्रिय भोग
गणेश जी को किशमिश का भोग लगाने से मनवांछित फल की प्राप्ति होती है।
गणेश जी को दुर्वा मस्तक पर अर्पण करते हुए गणपती अथर्वशीर्ष का पाठ करें और लाजा का भोग लगाएं तो मनोकामना पूर्ण होती है।
अगर गणेश जी को उबले हुए मूंग चावल घी में डालकर भोग लगावें विवाह मैं आ रही परेशानियों दूर होती है।
अगर लक्ष्मी चाहिए तो पँचमेवे केसर वाली खीर का भोग लगावे।


