- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
महिलाओं ने प्लाट के नाम पर रुपये लेकर की धोखाधडी
इंदौर.खजराना पुलिस ने लोगों से प्लॉट दिलाने के नाम पर रुपये लेकर धोखाधड़ी करने वाली दो आरोपी महिलाओं को गिरफ्तार किया है.
प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादर पिता रमजान खान निवासी डाकतार कॉलोनी खजराना ने थाना में रिपोर्ज दर्ज करवाई कि सिकंदराबाद कॉलोनी खजराना पर नव समृद्धि गृह निर्माण समिति कार्यालय का बोर्ड लगा है. ऑफिस में दो महिलाएं ( परिवर्तित नाम रजिया व शाहीन ) उक्त समिति के नाम से प्लाट देने के नाम पर प्रत्येक व्यक्ति से 6500 लेकर रसीद काट कर प्लाट की बुकिंग कर रही है.
फरियादी द्वारा संस्था के ऑफिस में जाकर 10 सितंबर को सदस्यता हेतु नगद रुपए जमा किए व रसीद प्राप्त किया। बाद में उसे अन्य लोगों के माध्यम से मालूम पड़ा कि उक्त महिलायें कार्यालय में संस्था के नाम से रसीद काट कर प्लाट की बुकिंग कर रहे हैं तथा बुकिंग की एवज में पैसा लेकर धोखाधड़ी कर रहे है. इसी प्रकार इन महिलाओं ने कई अन्य लोगों से प्लाट के नाम पर रसीद काट कर पैसे लिए हैं.
जब इनके ऑफिस व संस्था के रजिस्ट्रेशन के बारे में जानकारी पता कि तो उक्त संस्था के नाम से कोई वैध रजिस्ट्रेशन की जानकारी नहीं मिली. फरियादी के साथ उक्त महिलाओ ने धोखाधड़ी कर प्लाट के नाम पर रसीद काट कर पैसे जमा कराकर धोखाधड़ी की. शिकायत पर दोनों महिला आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना खजराना में प्रकरण दर्ज किया गया.
जांच के दौरान दोनों महिला आरोपियोंं को घटनास्थल सिकंदराबाद कॉलोनी से महिला बल के साथ गिरफ्तार किया गया. उनसे पृथक-पृथक कुल 85000 व अन्य संबंधित दस्तावेजों के साथ विधिवत गिरफ्तार किया गया. प्रकरण मे महिला आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिनसे अन्य खुलासा होने की संभावना है.
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना प्रीतम सिंह ठाकुर, उपनिरीक्षक रश्मि पाटीदार, उप निरीक्षक सुरेश बुनकर, आरक्षक 3087 प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही.


