- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
एमार इंडिया ने महाराष्ट्र में कदम रखा
अलीबाग में अल्ट्रा लक्ज़री प्रोजेक्ट कासा वेनेरो लॉन्च किया
मुंबई, सोमवार, 22 अक्टूबर 2024: बुर्ज खलीफा का निर्माण करने वाली दुनिया भर में मशहूर ब्रैंड एमार की भारतीय व्यावसायिक इकाई, एमार इंडिया अब अलीबाग में अपनी नई पेशकश के साथ मुंबई में कदम रख रही है। भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई में कंपनी शहर के नामांकित लोगों के लिए एक खास विला पेश करने जा रही है। कंपनी जल्द ही महाराष्ट्र के अलीबाग में अपना पहला अल्ट्र- लक्ज़री विला प्रोजेक्ट, कासा वेनेरो लॉन्च करेगी। कंपनी ने ओबेरॉय में अपनी सेल्स लाउंज स्थापित कीया है।
यह प्रोजेक्ट अलीबाग में मंडवा जेट्टी से सिर्फ 20 मिनट की दूरी पर स्थित है। यह शहर की चहल-पहल से दूर एक शांत और आरामदायक जगह है। कासा वेनेरो लग्जरी लिविंग का नया मानक स्थापित करने के लिए तैयार है। यहां खूबसूरत डिजाइन और शानदार लग्जरी सुविधाओं के साथ एक परफेक्ट वीकेंड होम होगा, जो अलीबाग के शांत और आकर्षक तटीय शहर में स्थित होगा।
कासा वेनेरो 25 एकड़ के हरे-भरे क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 84 खास विला का सीमित कलेक्शन है। यह प्रोजेक्ट वीकेंड या हॉलीडे होम के रूप में बनाया गया है, जिसमें 80,000 से ज्यादा वर्ग फीट का क्लब हाउस और अन्य सुविधाएं हैं। यह एक गेटेड और सुरक्षित कम्युनिटी है। यहां इन 84 विला के मालिकों को क्लब हाउस की सुविधाएं मिलेंगी। यहां एक लैज़ी रिवर पूरे माहौल को मनोरम बनाएगी। आराम करने के लिए वेलनेस लॉन मिलेगा। यहां रिफ्लेक्सोलॉजी पाथ, बच्चों के खेलने का क्षेत्र और एक बटरफ्लाई गार्डन के अलावा एक ओपन एंफीथिएटर और हैमॉक गार्डन भी होग। इस प्रोजेक्ट में 1000 से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे। इसमें मुंबई के समझदारलोगों को कुदरत की हरियाली के बीच शानदार आशियाना ऑफर किया जाएगा।
एमार इंडिया के सीईओ, श्री कल्याण चक्रबर्ती ने इस घोषणा के बारे में कहा, “हम पश्चिमी रियल एस्टेट मार्केट में अपने प्रवेश से बहुत खुश हैं। हम अलीबाग के शांत माहौल में घर बनाकर काफी उत्साहित हैं, जिससे अंतरराष्ट्रीय स्तर के लग्ज़री रहनसहन की झलक मिलती है। यह विला अलीबाग के शांत माहौल में उपभोक्ताओं को शानदार और असाधारण रहन-सहन का अहसास प्रदान करेंगे। यह प्रोजेक्ट एमार की दुनिया भर में मशहूर क्वॉलिटी और डिजाइन का जीता-जागता सबूत है। हम ऐसे घर बनाना चाहते हैं, जो भारत में लक्ज़री लिविंग के नए मानक स्थापित करे।”
“हम इस अनोखे कॉन्सेप्ट को महाराष्ट्र रियल एस्टेट बाजार में पेश करने के लिए उत्साहित हैं और कासा वेनेरो प्रोजेक्ट में बनाए गए आलीशान विला में लोगों का स्वागत करने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जिससे वह सुविधाजनक तरीके से शानदार जिंदगी बिता सके।”
यहां आपको कई विशेषताएं देखने को मिलेंगी। यह एक ऐसा सुरक्षित क्षेत्र होगा, जहां विशिष्ट वर्ग के लोगों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। पूल और प्राइवेट ग्रीन्स के साथ यहां फॉर्म हाउस जैसा अनुभव मिलेगा। यह अलीबाग के शांत माहौल में आराम और मौज-मस्ती का नया आयाम जोड़ने के लिए तैयार है।
इन विला को विशिष्टता से काफी सोच-विचार कर डिजाइन किया गया है, जिससे यह पूरी तरह खास नजर आएं। इनमें डबल हाइट का लिविंग एरिया, प्राइवेट एलीवेटर्स, खास तरीके का छोटा स्विमिंग पूल और बाग-बगीचे भी हैं। ये विला उन लोगों के लिए बनाए गए हैं, जिन्हें लग्ज़री सुविधाएं पसंद हैं और जो शांत माहौल में जिंदगी का आनंद लेना चाहते हैं। एक खास और आरामदायक, लग्ज़री लिविंग का माहौल बनाने के लिए, विला के अंदर और बाहर मौजूद सुविधाओं को इस तरह से मिलाया गया है कि जगह की बर्बादी कम से कम हो। यहां हर जगह का सही तरीके से इस्तेमाल किया गया है, लोगों को रहने का बेहतरीन अनुभव मिले।
कासा वेनेरो प्रोजेक्ट से दुनिया भर में एमार की मशहूर विरासत और आर्किटेक्ट के आधुनिक डिजाइन की झलक मिलती है। यह क्वॉलिटी और डिजाइन के क्षेत्र में नए मानक स्थापित करता है। यहां बहुत ही खूबसूरत क्लब हाउस है, जो एक रिसॉर्ट का लुक देता है। यहां लेज़ी रिवर भी है जो स्विमिंग पूल से बहती है। यहां आपको कई तरह की शानदार सुविधाएं मिलेगी। यहां आपको बढ़िया भोजन के कई विकल्प मिलेंगे। यहां स्क्वाश कोर्ट, एक्सरसाइज करने के सभी उपकरणों से लैस जिम, एक आरामदायक स्पा, और गेस्ट रूम भी हैं।
अलीबाग काफी तेजी से लग्जरी सुख-सुविधाओं वाले घरों के लिए एक पसंदीदा जगह के रूप में उभरता जा रहा है। यह शांत तटीय जीवन और मुंबई से बेहतर कनेक्टिविटी का परफेक्ट संतुलन प्रदन करता है। यह मुंबई मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र (एमएमआर) से थोड़ी दूरी पर है। कासा वेनेरो गाड़ी से भी पहुंचा जा सकता है और यहां पहुंचने के लिए आप मुंबई से मंडवा की फेरी ले सकते हैं या नए बने अटल सेतु ब्रिज का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो शहर की भागदौड़ और चहल-पहल से दूर आपको शांतिपूर्ण माहौल में सहज रूप से ले जाता है। यह उन लोगों के लिए निवेश का एक बेहतरीन साधन है जो वीकेंड में छुट्टियां बिताने के लिए आरामदायक और लग्ज़री लाइफस्टाइल, अच्छी सुविधाओं, खूबसूरत डिजाइन, और शांत माहौल वाले घरों की तलाश में रहते हैं।”


