- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
फिटनेस एक्सपर्ट्स और डाइटिशंस ने बताए वजन कम करने के तरीके
इंदौर। इंदौर का फ़ूड जक्शन छप्पन दुकान रविवार की सुबह हेल्थ और फिटनेस जक्शन में तब्दील हो गया जब मधुमेह चौपाल ने यहाँ वर्ल्ड ओबेसिटी डे के उपलक्ष्य में एक खास मस्ती भरा मोटिवेशनल और अवेयरनेस प्रोग्राम किया। आमतौर पर इस तरह के कार्यक्रम बोझिल भाषणों से भरे होते है पर यहाँ माहौल कुछ अलग नज़र आया।
सुबह सात बजे शुरू हुए इस इवेंट में यारो-दोस्तों का साथ था तो ज़ुम्बा की मस्ती भी थी। क्या खाना चाहिए और डेली रूटीन में किस तरह की एक्सरसाइज़ करनी चाहिए इस पर कोई बड़े-बड़े भाषण नहीं बल्कि शार्ट एंड स्वीट और प्रैक्टिकल बात की गई। डाइट और एक्सरसाइज़ से जुड़े वो टिप्स दिए गए, जिन्हें बिना एक्स्ट्रा मेहनत या समय दिए बड़ी आसानी से स्टूडेंट या वर्किंग प्रोफेशनल्स अपने रूटीन में अपना सकें।

आयोजक एंडोक्राइनोलॉजिस्ट डॉ संदीप जुल्का ने बताया कि पूरे आयोजन का उद्देश्य लोगों को समझना है कि वे किस तरह अपनी रूटीन लाइफ में ही थोड़े-बहुत फेरबदल करके हेल्दी लाइफस्टाइल अपना सकते हैं। अपने आपको थोड़ा-सा वक्त और सही डाइट देकर आप फिट और हेल्दी रह सकते हैं।
फिटनेस हीरोस ने सुनाए मजेदार किस्से
इस प्रोग्राम में डाइट और एक्सरसाइज़ के जरिए अपना वजन नियंत्रित करके शुगर और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर बीमारियों पर नियंत्रित हासिल कर चुके फिटनेस हीरोस ने अपनी-अपनी कहानी को मजेदार किस्सों के रूप में सुनाकर बाकि लोगों को मोटीवेट किया। फिटनेस ट्रेनर मुक्ता सिंह ने सभी को एक्सरसाइज़ और ज़ुम्बा करवाया।
कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन करते हुए सीएमएचओ डॉ प्रवीण जडिया और कर्नल प्रमोद पाठक ने रेडिएंट हेल्दी प्लैटर का विमोचन किया। इस पेपर में बताया गया कि हेल्दी और फिट रहने के लिए हर इंसान की थाली में क्या-क्या होना जरुरी है। इसके साथ ही शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण जडिया ने बच्चों के स्वस्थ्य को लेकर कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की।
15 मिनिट की एक्सरसाइज़ भी काफी है फिटनेस के लिए
अक्सर बात जब भी हेल्थ और फिटनेस के लिए कुछ करनी की होती है तो सबसे कॉमन बहाना होता है समय की कमी। इस बात को ध्यान में रखते हुए प्रो-सेनेटर्स जिम के आशीष जी ने इस इवेंट में सभी को ऐसा अनोखा एक्सरसाइज़ मॉड्यूल बताया, जिसके जरिए हर रोज सिर्फ 15 मिनिट अपने आप को देकर भी आप शरीर के हर अंग को बेसिक मूवमेंट में रख सकते हैं।
हर वो व्यक्ति जिसे कोई मेजर हेल्थ इशू जैसे ह्रदय की बीमारियां, हाई ब्लड प्रेशर आदि नहीं है वो बेसिक फिटनेस के लिए इस मॉड्यूल को फॉलो कर सकता है। प्रोग्राम में डाइटीशियन प्रिया चितले ने डाइट से जुड़े लोगों के सवालों के जवाब दिए। एंडोक्रिनोलॉजिस्ट डॉ संदीप जुल्का ने हेल्थ लाइफऔर फिटनेस के लिए रोजमर्रा की ज़िंदगी में काम आने वाले टिप्स दिए।
आपकी थाली में हर रोज होना चाहिए ये सब कुछ
आपकी थाली में संतुलित पोषण होना चाहिए, जिसके लिए प्रोटीन, कॉर्बोहाइड्रेट, फैट्स और फल भी होना चाहिए। थाली में सबसे ज्यादा जगह काम्प्लेक्स कॉर्बोहाइड्रेट को मिलनी चाहिए, जैसे माड़ निकला हुआ चावल, मल्टी ग्रेन आटे की रोटी (सिर्फ गेहूं की नहीं)। प्रोटीन के लिए दालें, राजमा, छोले, सोयाबीन अच्छे विकल्प है। नॉन-वेजीटेरियंस के लिए वाइट मीट यानि फिश या चिकन प्रोटीन और अंडे के अच्छे स्त्रोत होते हैं। इसके साथ ही हर रोज के भोजन में दही और फल भी होना जरुरी है।
हर प्रोफेशन के हिसाब से अलग होगा फिटनेस प्लान
राजश्री हॉस्पिटल की चीफ डाइटीशियन प्रिया चितले ने बताया कि हर प्रोफेशन के हिसाब से फिटनेस प्लान भी अलग होगा। यदि आप सुबह 6 बजे उठते है तो आपकी डाइट और एक्सरसाइज़ का रूटीन उस अनुसार चलेगा पर यदि आप 10 बजे उठते तो प्लान वैसे सेट होगा। देर से उठने वाले लोगों को लगता है कि अब एक्सरसाइज़ का समय निकल चूका है पर ऐसा नहीं है आप एक्सरसाइज़ दिन के किसी भी वक्त करें उसका असर वैसा ही रहेगा बस आपको उसके अनुसार अपना डाइट प्लान करना होगा।
एक्सरसाइज़ के बेसिक रूल्स वही रहेंगे। अपने दिन भर के भोजन को छोटे-छोटे हिस्सों में लें। कोशिश करें कि टिफिन साथ लेकर चले ताकि आप अपना हेल्दी मील कही भी ले पाए। बाहर खाना खाना पड़ें तो हेल्दी ऑप्शंस चुने। जिस दिन बाहर खाना खाना हो उस दिन बाकि मील्स लाइट लें। बाहर खाते वक्त पोर्शन कम लेना जरुरी है क्योकि बाहर के खाने में फैट और नमक ज्यादा होता है। जो हेवी एक्सरसाइज़ करते है उन्हें भी कोशिश करनी चाहिए कि सप्लीमेंट के बजाए डाइट के जरिए ही जरुरी पोषक तत्व प्राप्त करें।
हेल्दी लाइफस्टाइल सेट करें
कर्नल प्रमोद पाठक ने ‘डिसिप्लिन इन हेल्दी लाइफस्टाइल’ विषय पर कहा कि हर व्यक्ति को हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाना जरुरी है और इसके लिए आपको अपना मन मारने की जरुरत नहीं है। यदि आपको समोसा या आइसक्रीम पसंद है तो उसके लिए समय और मात्रा निर्धारित करें। जैसे संडे ब्रेकफास्ट में एक समोसा खाना या फिर रात को डिनर के बाद आइसक्रीम खाना। इस तरह आप बैलेंस डाइट के साथ अपनी पसंदीदा चीजों का आनंद भी ले पाएंगे।


