- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
स्ट्रीक्स प्रोफेशनल ने वाणी कपूर को अपना नया ब्रांड एंबेसेडर बनाया
मुंबई में स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स के नये कलेक्शन ‘रेट्रो फंकी’ के लॉन्च के मौके पर की गयी यह घोषणा
मुंबई. खासतौर से सलून प्रोफेशनल्स और टेक्नीशियंस के लिये तैयार किये गये प्रीमियम हेयर कलर रेंज स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स ने अभिनेत्री वाणी कपूर को ब्रांड का नया चेहरा घोषित किया है। मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में वाणी ने रैंप पर वॉक किया और ब्रांड का नया कलेक्शन ‘रेट्रो फंकी’ लॉन्च किया।
इस साझेदारी के तहत वाणी ब्रांड के प्रिंट और डिजिटल कम्युनिकेशन कैम्पेन में नज़र आयेंगी। इस कदम से स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स को उम्मीद है कि इससे नई पीढ़ी और नये आकांक्षी युवा ग्राहकों के बीच इसकी पकड़ मजबूत होगी।
वाणी के साथ सहयोग के बारे में, श्रीमती रोशेल छाबड़ा, प्रोफेशनल डिविजन हेड, हाइजीनिक रिसर्च इंस्टीट्यूट ने कहा, ‘’वाणी के स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स परिवार के साथ जुड़ने की हमें खुशी है। वह बहुत ही काबिल, जिंदादिल और बेहतरीन यूथ आइकन हैं। उन्होंने फैशन की अपनी कमाल की समझ और बिंदास स्टाइल के तरीकों से भारत को प्रेरित किया है। स्टाइल आइकन के तौर पर ‘गो बोल्ड’ की भावना को व्यक्त करने के लिये वाणी कपूर ब्रांड की स्वाभाविक पसंद थीं।‘’
इस घोषणा के बारे में बताते हुए वाणी कपूर ने कहा, ‘’ स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स सही मायने में एक आइकन और अलग हटकर ब्रांड है। खुद को अभिव्यक्त करने के मामले में यह ब्रांड सबसे आगे रहा है। अब इस परिवार का हिस्सा बनने की मुझे बहुत खुशी है और मुझे इस क्रिएटिव साझेदारी का इंतजार है। यह काफी शानदार होने वाला है क्योंकि मुझे बालों पर कलर और स्टाइलिंग के साथ प्रयोग करना पसंद है!’’
इस मौके पर वाणी ने स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स के नये कलेक्शन ‘रेट्रो फंकी’ को पेश किया और उन्होंने मैजिकल मरमेड लुक में रैम्प पर वॉक किया। जिसके साथ उनकी जुल्फें एमेथिस्ट के भड़कीले शेड में लहरा रही थीं, जोकि कमाल की खूबसूरती और आकर्षण का प्रतीक हैं। यह लुक सुंदरता की सच्ची तस्वीर पेश कर रहा था, जिसमें कि जादुई आकर्षण लिपटा हुआ था।
इस सीजन फंकी कलर्स क्रिएटिव हेयर स्टाइलिंग की नई रेंज के रूप में उभर रहा है। इस ट्रेंड को आगे बढ़ाते हुए, स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स का ‘रेट्रो फंकी’ बोल्ड और रौबीले कलर्स का एक कलेक्शन है। जिन लोगों को अपने लुक्स के साथ प्रयोग करना पसंद है उनके लिये यह एक विकल्पों की एक नई रेंज पेश करता है।
‘स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स’ का लक्ष्य अपने नये कलेक्शन के साथ फैशन इंडस्ट्री में क्रांति लाना है, जोकि सदाबहार और क्लासिक हेयर स्टाइलिंग को एक नया भड़कीला और बिंदास आयाम देता है। इसका इस्तेमाल उन्होंने अपने नये लॉन्च ‘होल्ड एंड प्ले फंकी’ कलर्स और ‘स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स आर्गन सीक्रेट्स’ के मशहूर रेंज में किया है।
फंकी कलर्स ब्राइट कलर्स होते है, जिनका प्रयोग मुख्य रूप हाइलाइट करने या फिर क्रिएटिव हेयर स्टाइलिंग तकनीक जैसे होमब्रे या बलैज, में किया जाता है। ‘स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स’ की इस नई रेंज में तीन कलर्स आते हैं’- ग्रीन, वॉयलेट और ब्लू। इसे टीनएर्स और यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया, जोकि अपने लिये स्टाइल की तलाश में हैं।
इस कलेक्शन में कलर्स की कल्पनाओं को जिस तरह से इस्तेमाल किया गया है, उससे हर किसी को खुद को अभिव्यक्त करने की छूट मिलती है और साथ ही लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींचते हैं। यह रेंज युवाओं के बीच खासी लोकप्रिय है, क्योंकि इस प्रोडक्ट की काफी मांग है।
नये कलेक्शन के बारे में बताते हुए, श्रीमती छाबड़ा कहती हैं, ‘’स्ट्रीक्स प्रोफेशनल्स में हमने हमेशा ही कलर्स की सीमा से बाहर जाने की कोशिश की है और खुद को व्यक्त करने के रूप में इसे अलग-अलग तरह से इस्तेमाल किया है। ‘रेट्रो फंकी’ के साथ हमारा लक्ष्य युवाओं और फैशन के दीवानों की मदद करना है ताकि वह अपने हेयर कलर के चुनाव के साथ अपनी स्वतंत्र पहचान बता सकें और आज के दौर के ट्रेंडसेटर बन सकें।”


