- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
स्वास्थ्य शिविर में बेहतर इलाज के साथ मिला विशेषज्ञों का निःशुल्क परामर्श
इंडेक्स हॅास्पिटल बेहतर स्वास्थ्य सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध, इंदौर,खरगोन सहित कई गांवों के ग्रामीण मरीज भी हुए शिविर में शामिल
इंदौर। इंडेक्स मेडिकल कॅालेज,हॅास्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में 18 मार्च तक निःशुल्क विशाल स्वास्थ शिविर का आयोजन किया जा रहा है। मरीजों को निशुल्क इलाज व बेहतर सेवा देने के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में इलाज के लिए पहुंचे सीटी स्कैन और एमआरआई पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट दी जा रही। स्वास्थ्य शिविर में दूर-दराज से मरीज बड़ी संख्या में इलाज के लिए आ रहे।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों का इलाज करते हुए उन्हें बेहतर परामर्श भी दिया। स्वास्थ्य शिविर की मरीज और परिजनों ने तारीफ की है।उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम होते रहने चाहिए। स्वास्थ्य शिविर का लाभ बड़ी संख्या में मरीजों ने लिया है।
इंडेक्स समूह के चेयरमैन सुरेशसिंह भदौरिया एवं वाइस चेयरमैन मयंकराज सिंह भदौरिया, डायरेक्टर आर एस राणावत,एडिशनल डायरेक्टर आर सी यादव,हॅास्पिटल एच आर एडमिन नितिन गोठवाल के मार्गदर्शन में निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जा रहा है।
मरीजों को शिविर में बेहतर स्वास्थ्य सेवा और परामर्श मिला
इंडेक्स हॅास्पिटल के अधीक्षक लेफ्टिनेंट कर्नल डॅा.अजय सिंह ठाकुर ने बताया कि निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के जरिए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा और परामर्श दिया। शिविर में अधिकांश मरीज वायरल फीवर, टॉयफायड, शुगर, उच्च रक्तचाप, दमा, कैंसर,हड्डी रोग,आंखों की बीमारियों से पीड़ित मिले हैं। कई ऐसे मरीज भी मिले, जिन्हें आंखों के ऑपरेशन की सलाह दी गई ।इसमें इंडेक्स हॅास्पिटल के बाल रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, त्वचा रोग विशेषज्ञ आदि शामिल रहे। आवश्यक होने पर मरीजों को भर्ती करने की सलाह देने के साथ इलाज भी किया जा रहा है।
निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर वास्तव में यही जनकल्याण
चितावद की मरीज रानीबाई सांवले ने कहा कि निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में बड़े ही सलीके से डॉक्टर ने बात की। परेशानी पूछी और दवा लिखकर दी। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर होते रहने चाहिए। इससे आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को काफी सहायता मिलती है। इंदौर के मरीज राजेश राव ने कहा कि विशेषज्ञों द्वारा इस शिविर में सुझाव और इलाज दोनों मुफ्त मिली। यह प्रयास सराहनीय और ऐसे शिविर अगर लगते रहे तो लोगों को फायदा मिलेगा। खरगोन से आई सिमरन ने बताया कि यह पहल शानदार है। प्रतिष्ठित चिकित्सक मरीजों को देख रहे हैं।वास्तव में यही जनकल्याण है।


