- Solaryaan Joins Haryana Green Energy Roadshow as Inverter Sales Cross 1 Lakh in H1 FY27
- फेयरफील्ड बाय मैरियट इंदौर में 7 अक्टूबर को शुरू होगा, ग्लास स्काई रूफटॉप रेस्टोरेंट, मिलेगा खास डाइनिंग एक्सपीरियंस
- ICICI Bank brings back ‘Festive Bonanza’ with exciting deals across shopping, travel, and lifestyle brands
- आईसीआईसीआई बैंक ने खरीदारी, यात्रा और लाइफस्टाइल ब्रांड्स पर आकर्षक ऑफर के साथ ‘फेस्टिव बोनांजा’ की फिर की शुरुआत
- Mumbai Deputy Mayor Sanjay Ghadi Honored with Mumbai Achievers Awards 2026
तैयार हो जाएं दक्षिण भारतीय व्यंजनों के खास अनुभव के लिए
द पार्क इंदौर में साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल का आगाज
इंदौर, मार्च 2023: तैयार हो जाएं दक्षिण भारत के विभिन्न स्वाद और खुशबूदार मसालों के बीच अनूठी सैर करने के लिए। विभिन्न व्यंजनों और अपनी सेवाओं के लिए मशहूर द पार्क इंदौर लजीज व्यंजनों के शौकीन शहरवासियों के लिए लेकर आ रहा है ‘साउथ इंडियन फूड फेस्टिवल’। यह फेस्टिवल शुक्रवार 10 मार्च से लेकर 19 मार्च 2023 तक द पार्क इंदौर के रेस्तरां ‘एपिसेंटर’ में लंच और डिनर बुफे के समय रहेगा। इस फूड फूड फेस्टिवल में मेहमानों को विभिन्न साउथ के राज्यों का खाना पेश किया जाएगा जिसमें कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना शामिल है।
दक्षिण भारत के खास व्यंजनों और वहां की एक सम्पन्न विरासत के बारे में बात करते श्री देबजीत बेनर्जी, जनरल मैनेजर, द पार्क इंदौर बताते हैं- इस फूड फेस्टिवल का उद्देश्य इंदौर के रहवासियों के बीच दक्षिण भारत के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दोबारा लाना है। यहां मेहमान न केवल लजीज दक्षिण भारतीय व्यंजनों का स्वाद ले सकेंगे बल्कि वहां के खास मसालों और विरासत को भी जान सकेंगे। दक्षिण भारतीय व्यंजन बनाने में महारत हासिल कर चुके शेफ प्रसाद ने फेस्टिवल के लिए एक खास मेन्यू तैयार किया है।
इस फूड फेस्टिवल के एक हिस्से के रूप में द पार्क इंदौर में जो दक्षिण भारतीय व्यंजन तैयार किए जाएंगे, उनमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों तरह के व्यंजन शामिल होंगे। फूड फेस्टिवल में परोसे जाने वाले कुछ खास व्यंजन हैं- कुलुक्की सरबथ, थककली रसम, कून रोस्ट, कुज़ी पडियाराम, मीन पोलीचथु, एन्नै कथिरिकै, अवियल, ममसम कूरा, कोरी गस्सी, डिंडीगुल चिकन बिरयानी, पायसम, पलकट्टी चेट्टीनाड, आदि।
फूड फेस्टिवल इंदौरवासियों को एक ही स्थान पर इन सभी दक्षिण भारतीय पारंपरिक व्यंजनों का अनुभव करने का मौका देगा।


