- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
डेटा सेंटर, क्लाउड और सिक्यूरिटी टेक्नोलॉजी में भविष्य: कुलकर्णी
कैलसॉफ्ट का अगले तीन वर्षों में 2000 से ज्यादा प्रोफेशनल्स टीम में जोड़ने का लक्ष्य
इंदौर 21 फरवरी 2023। डाटासेंटर टेक्नोलॉजी, क्लाउड कंप्यूटिंग और नेटवर्किंग डोमेन की अग्रणी आईटी कंपनी कैलसॉफ्ट ने देश में तेजी से अपनी पहचान बना रहे शहर इंदौर में आधिकारिक तौर पर अपना पांचवा डेवलपमेंट सेंटर लॉन्च किया।
समय के साथ कदमताल करते हुए, कैलसॉफ्ट अपने वैश्विक ग्राहक मांगों को बेहतर ढंग से पूरा करने के लिए अपने उत्पाद इंजीनियरिंग सेवाओं के पोर्टफोलियो का विस्तार करने के बारे में उत्साहित है। कैलसॉफ्ट ने पिछले 5 वर्षों में एक स्थिर विकास दर देखी है और स्टोरेज, नेटवर्किंग, वर्चुअलाइजेशन, क्लाउड, IoT, टेलीकॉम और एनालिटिक्स डोमेन में ISVs (स्वतंत्र सॉफ़्टवेयर विक्रेता) के लिए पसंदीदा डिजिटल उत्पाद इंजीनियरिंग सेवा भागीदार भी है।
इस अवसर पर कैलसॉफ्ट के सीओओ पराग कुलकर्णी ने कहा – “डिजिटल उत्पादों और इंजीनियरिंग सेवाओं में वैश्विक स्तर पर लीडरशिप स्टेटस बनाए रखने के लिए, कैलसॉफ्ट ने देश के दिल – इंदौर को चुना है। सॉफ्टवेयर उत्पादों में नवाचार करने के हमारे 24 वर्षों के अनुभव ने हमें स्मार्ट इंजीनियरों और इनोवेटिव डेवलपर्स के बीच एक अलग पहचान दी है और हमें अपना विस्तार करने में सक्षम बनाया है।”
अतुल पुरोहित, सीनियर वीपी और इंदौर सेंटर हेड ने कहा, “यह विस्तार कैलसॉफ्ट को भविष्य के लिए तैयार करने के लिए एक बड़ा कदम है। स्टोरेज, डाटासेंटर टेक्नोलॉजी और नेटवर्किंग डोमेन में लीडर्स के साथ पार्टनरशिप करके, कंपनी इन क्षेत्रों में इनोवेशन कर सकती है। इसके अतिरिक्त, कंपनी इंदौर के टैलेंट का इस्तेमाल करेगी और इन प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए अधिक युवाओं को लाएगी, जिन्हें दुनिया की कुछ सबसे बड़ी प्रोडक्ट कंपनियों के साथ काम करने का मौक़ा मिलेगा
1998 में पुणे, भारत में एक 6 लोगों की टीम से शुरुआत कर, 2000 में अमेरिका के सैन होज़े, 2015 में पुणे में अपना ‘कैलसॉफ्ट आई टी पार्क’ बनाने, 2018 में बेंगलुरु ऑफिस शुरू करने और 2022 – 23 में कोलकाता और इंदौर डेवलपमेंट सेंटर के साथ कैलसॉफ्ट अपने करीब 1500 प्रोफेशनल्स की संख्या प्राप्त कर चुकी है. हम अपने नए कार्यालय के साथ अपनी क्षमताओं का विस्तार करने और स्टोरेज, नेटवर्किंग, वर्चुअलाइजेशन, क्लाउड, आईओटी, सुरक्षा और एनालिटिक्स डोमेन में और अधिक उद्यमों के लिए डिजिटल परिवर्तन करने में मदद करने की उम्मीद करती हैं।
आगामी तिमाहियों में, कैलसॉफ्ट की इंदौर में 200 विशेषज्ञों और सॉफ्टवेयर इंजीनियरों का एक कार्यबल बनाने की योजना है। कंपनी लगभग 50 चयनित छात्रों को इंटर्नशिप की पेशकश करने के लिए उत्सुक है, ताकि भविष्य के पेशेवरों को तैयार करने के लिए व्यावहारिक अनुभव प्रदान किया जा सके।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि, पद्मश्री डॉ. दीपक बी. फाटक, आईआईटी इंदौर में बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष व प्रोफेसर एमेरिटस आईआईटी बॉम्बे और विशेष अतिथि डॉ. पी के चंदे, अध्यक्ष, सीएस माइंड एवं एस जीएसआईटीएस, इंदौर मैनिट, भोपाल के पूर्व डायरेक्टर थे।


