- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
‘भाखरवड़ी’ में गायत्री को महेंद्र और अभिषेक के राज का पता चला
सोनी सब शो ‘भाखरवड़ी’ ने अपनी हल्की-फुलकी कहानी से लोगों को बांध रखा है। पुणे की पृष्ठभूमि पर बना ‘भाखरवड़ी’ मराठी और गुजराती परिवार के वैचारिक मतभेद को हास्य रूप में पेश करता है। यह परिवार भाखरवड़ी के बिजनेस में एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी है। इसके अलावा भी इस शो में काफी कुछ दर्शाया गया है। आगामी एपिसोड में प्रेम के दो पंछियों गायत्री और अभिषेक शादी के बंधन में बंधने के साथ इस शो में एक बेहद चौंकाने वाला मोड़ आने वाला है।
ठक्कर और गोखले परिवार दो परिवारों के बीच एक बहुप्रतीक्षित रिश्तेदारी की तैयारियों में जुटा हुआ है लेकिन महेंद्र (परेश गनात्रा) और अन्ना (देवेन भोजानी) के बीच का वैचारिक मतभेद एक बार फिर सामने उभरकर आने वाला है। अन्ना जहां कम बजट वाली शादी पर अड़े हुए हैं वहीं महेंद्र एक भव्य शादी करवाना चाहता है।
घटनाएं चौंका देने वाले मोड़ ले रही हैं, जहां अभिषेक (अक्षय केलकर) महेंद्र की बातों से सहमत हो जाता है और इस बात के लिये उसके साथ हाथ मिला लेता है कि वह अन्ना को शानदार शादी पर खर्च करने के लिये अपनी चाल में फंसा लेगा। महेंद्र एक पत्रकार बनता है और फिर एक दूधवाला बनकर आता है और पुणे में अन्ना की लोकप्रियता और उनके रुबते का बखान करता है। बातों-बातों में वह अन्ना से कहता है कि हर कोई उस भव्य आयोजन का इंतजार कर रहा है।
गायत्री (अक्षिता मुद्गल) को महेंद्र के पहनावे पर शक होता है और वह खुद एक सरदारजी की तरह रूप धारण करने का फैसला करती है। वह सारे पुरुषों को अन्ना की सरलता पर हंसते हुए सुन लेती है, जिसमें महेंद्र और अभिषेक भी शामिल होते हैं। गायत्री को बहुत गुस्सा आता है और वह दुखी हो जाती है।
क्या गायत्री, अन्ना के सामने अभिषेक और महेंद्र की चाल का पर्दाफाश कर देगी? इससे गायत्री और अभिषेक के रिश्ते पर क्या असर पड़ेगा?
गायत्री की भूमिका निभा रहीं अक्षिता मुद्गल कहती हैं, ‘‘गायत्री सिद्धांतों पर चलने वाली लड़की है और वह अन्ना के विचारों तथा लगन का सम्मान करती है। ठक्कर तथा गोखले दोनों परिवार शादी को लेकर काफी खुश हैं और उन एपिसोड्स की शूटिंग करने में काफी मजा आया। ऐसा लग रहा था जैसे मैं अपनी ही शादी की तैयारियां कर रही हूं!
आगे आने वाले एपिसोड में बेहद हैरान कर देने वाला टि्वस्ट देखने को मिलेगा। अपने सभी प्यारे दर्शकों से मेरी गुजारिश है कि इस शो के साथ बने रहिये। साथ ही मैं लोगों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिये शुक्रिया कहना चाहूंगी। यह बहुत ही अच्छा अनुभव है।‘’
अभिषेक की भूमिका निभा रहे अक्षय केलकर कहते हैं, ‘‘सेट का पूरा माहौल ही बदल गया है। सेट पर हर कोई खुश नज़र आ रहा है और उसे बेहद खूबसूरती से सजाया गया है। हम सब शानदार कपड़ों में हैं और हर पल का खूब मजा ले रहे हैं। आखिरकार अभिषेक की शादी उस लड़की से हो रही है जिससे वह प्यार करता है। आगे काफी सारी मुश्किलें आने वाली हैं और यह देखना हमारे दर्शकों के लिये काफी रोमांचक होने वाला है कि आगे क्या होगा।’’
महेंद्र का किरदार निभा रहे परेश गनात्रा कहते हैं, ‘‘दोनों ही परिवार में जश्न का माहौल है और सारा सेट खुशियों से भर गया है। उन एपिसोड्स की शूटिंग करने में काफी मजा आ रहा है और मुझे आगे आने वाले एपिसोड्स पर दर्शकों की राय जानने का बेसब्री से इंतजार है।’’


