- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
मैं हमेशा से ही नच बलिये का हिस्सा बनना चाहती थी: अनिता हसनंदानी का
‘नागिन’ से चर्चा में आयी अनिता हसनंदानी आज के दौर में इस इंडस्ट्री की बेहतरीन अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनिता अपने पति के साथ ‘नच बलिये’ के सीजन 9 में प्रवेश करने वाली नयी जोड़ी हैं। इस शो के निर्माता सलमान खान हैं।
हाल ही में इस चैनल द्वारा जारी किये गये प्रोमो में अनिता हसनंदानी काफी खूबसूरत और ग्लैमरस नज़र आ रही थीं। अपने आकर्षक व्यक्तित्व के साथ यह अभिनेत्री एक प्रतियोगी के तौर पर इस शो में शामिल की गयी हैं और वे अपने डांस मूव्स के साथ स्टेज पर आग लगाती नज़र आयेंगी।
इस बात की पुष्टि करते हुए अनिता हसनंदानी कहती हैं, ‘’मुझे डांस करना पसंद है और मैं हमेशा से ही ‘नच बलिये’ का हिस्सा बनना चाहती थी, लेकिन पहले काम की व्यस्तता के कारण ऐसा नहीं हो पाया। अब मेरे पास समय है, मैं पूरी तरह से ‘नच बलिये’ पर अपना ध्यान लगा सकती हूं और सारी परफॉर्मेंस को पूरी लगन के साथ कर सकती हूं। साथ ही इस शो कोके निर्माता सलमान खान और बानी जे हैं और इसलिये भी मुझे यह शो तो करना ही था।‘’
वह फिलहाल वर्कआउट कर रही हैं और हर दिन कुछ मुश्किल डांस की रिहर्सल भी कर रही हैं। उनका दिन सुबह 8 बजे से पहले ही शुरू हो जाता है और रात के 10 बजे के बाद ही उन्हें फुर्सत मिल पाती है।
आगे अपनी बात रखते हुए वह कहती हैं, ‘’मैं काफी लंबे समय के बाद डांस कर रही हूं इसलिये इस समय का मैं भरपूर उपयोग अपनी बॉडी को वॉर्म अप करने के लिये कर रही हूं। मेरे कोरियोग्राफर मुझे जो भी सिखा रहे हैं, उसमें मैं अपनी पूरी ताकत डालने की कोशिश कर रही हूं।‘’
यह जाना-माना डांस रियलिटी शो इस शो के नये ट्विस्ट की वजह से अभी चर्चाओं में छाया हुआ है, जिसमें पांच एक्स कपल और पांच मौजूदा कपल को प्रतियोगी के तौर पर शामिल किया जा रहा है।
यह शो हमारी इंडस्ट्री के चकाचौंध और ग्लैमर को दर्शाता है और यह बात तय है कि हमारे लकी प्रतियोगी एक क्लब से दूसरे क्लब में जाते हुए नज़र आयेंगे। जैसा कि इस सीजन की मांग है कि इन सारे प्रतियोगियों को कठिन शेड्यूल और सख्त रिहर्सल गुजरना से होगा लेकिन उससे पहले वह पूरे दिल से डांस करने वाले हैं।
‘नच बलिये’ में जिस तरह की रोचक बातें हो रही हैं, उससे यह शो टीवी का सबसे बहुप्रतीक्षित शो बन गया है और लोग सारी जोड़ियों के नाम जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


