- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
वेब सीरिज से अच्छे एक्टर्स को मिल रही पहचान: एज़ाज खान
इंदौर. वेब सीरिज से कारण अच्छे एक्टर्स को पहचान मिल रही है. टीवी कलाकारों के लिए बहुत अच्छा प्लेटफार्म है. साथ ही यह भ्रम भी टूटा है कि टीवी एक्टर्स अच्छी एक्टिंग नहीं कर सकते हैं. हर कलाकार को काम मिल रहा हैं और जो अच्छा काम कर रहे हैं उन्हें पहचान भी मिल रही है.यह कहना है अभिनेता एजाज खाना का.
वे शुक्रवार को हाट स्टार के स्पेशल शो सिटी ऑफ ड्रीम्स के प्रमोशन के लिए शहर में थे. इसमें वे इनकाउंटर स्पेशलिस्ट वसीम खान की भूमिका निभा रहे हैं. शो के बारे में एजाज ने बताया कि यह एक राजनितिक रोमाँच है और 10 हिस्सों की सीरीज़ है. इसमें मुंबई में भारतीय राजनीती और चुनावों के माहौल को पेश करते हुए भाई-बहन- पूर्णिमा और आशीष गायकवाड़ के सफर को और सत्ता के लिए उनकी भूख को दर्शाया है. इसमें दिखाया है कि राजनीतिक परिवार कितना डर्टी पॉलिटिक्स होता है.
उन्होंने आगे कहा कि मेरा रोल एक ऐसा रोल है जिसमें निजी और पेशेवर रूप से बहुत सी जटिलताएं मौजूद हैं. वह एक मज़बूत, समझदार और किसी मामले को जितने के लिए नियमों को तोडऩे की इच्छा रखने वाला किरदार है. वह अपने वजूद को भी ढूंढ रहा है.
अब ऑडियंस हम तक आ रहीएजाज ने बताया कि वेब सीरिज एक ऐसा माध्यम बन गया है जिसमें ऑडियंस हम तक आ रही है. जबकि दूसरे प्लेटफार्म फिल्म और टीवी में हमें दर्शकों तक पहुंचना होता था. लेकिन अब ऑडियंस तो वही है बस उसी ऑडियंस को अच्छा और नया दिखाने की कोशिश कर रहे हैं. अच्छे कंटेंट के कारण दर्शक हम तक आ रहे हैं.
ग्रोथ दिखती है एक्टिंग में
एजाज ने कहा कि भले ही इस इंडस्ट्री में मुझे लंबा समय हो गया है लेकिन मैं आज भी रोज सीखता हूं. जैसे-जैसे आपकी ग्रोथ होती है तो एक्टिंग में भी दिखती है. इसलिए सही और गलत दोनों को स्वीकारों और उससे सीखो, उसे हावी न होने दो. जब मैंने सफर शुरू किया तब भी प्रेशर हुआ करता था. आज भी कई चुनौतियां है. नये लड़का-लड़की अच्छी तैयारी करके आ रहे हैं तो आगे भी चुनौतियां होंगी. मैं इस क्षेत्र में आने वाले युवाओं से यही कहूंगा जब भी इस क्षेत्र में आए तो तैयारी करके और पढ़ाई पूरी करके आएं.
ग्रे कैरेक्टर करने में आता है मजा
एजाज ने बताया कि मैंने इंजीनियरिंग की है. इसके बाद मैंने गणेश हेगड़े का ट्रूप ज्वाइन किया और फिर एड फिल्म, म्यूजिक वीडिया और मॉडलिंग. फिर मुझे फिल्म मिली. मैें अभी तक कई फिल्मों और सीरियल में काम कर चुका हूं. मेरी आदत रही है कि जो भी कैरेक्टर करता हूं उससे प्रोजेक्ट खत्म होते ही डिसकनेक्ट हो जाता हूं. लेकिन अभी तक के सफर में मेरा वसीम खान वाला किरदार दिल के करीब है. मैंने अभी तक सभी जोनर किए हैं लेकिन मुझे ग्रे कैरेक्ट करने में मजा आता है.


