- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
राष्ट्रवाद भाजपा के डीएनए में: देवेन्द्र फडणवीस
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय नेता महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने होटल वेज दरबार में पत्रकार-वार्ता के दौरान कहा कि लोकसभा के 5 दौर के मतदान के आमजन से बढ़ चढ़ कर भाग लिया है। देश ने मुड बना लिया है, जनता का उत्साह और समर्थन मोदीजी को एक बार फिर से प्रधानमंत्री बनाने जा रहे है। हम देश के विकास, सुरक्षा व राष्ट्रवाद की बात करते है। राष्ट्रवाद हमारे डीएनए में है।
आपने कहा कि 2014 के मुकाबले इस बार और अच्छी सीटे हम प्राप्त करेंगे। जनता जब मोदीजी से तुलना करती है तो मुकाबले में कोई नजर नहीं आता है। गरीब कल्याण योजनाएं देश में पहली बार लोगों तक पहुंची है। एनडीए सरकार की इन योजनाओं ने प्रत्येक वर्ग को लाभ पहुंचाया है। स्पीड और स्केल में इनका कोई मेच नहीं कर सकता है।
पांच वर्ष की मोदी सरकार ने देश का चहुंमुखी विकास किया। वर्तमान में दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था भारत की बनी है। पहली बार देश स्वाभिमान के साथ खड़ा है चाहे आतंरिक सुरक्षा की बात हो या बाह्य सुरक्षा की। आज दुनिया के सारे देश भारत के साथ खड़े है। पाकिस्तान को छोड़कर सारे इस्लामिक देश भारत के साथ है।
दुनिया में पाकिस्तान को अलग थलग करने का काम मोदीजी ने किया। मोदीजी के नेतृत्व में उरी घटना के खिलाफ सर्जिकल स्ट्राईक की तथा पुलवामा हमले के बाद एयरस्ट्राईक की गई। सैन्य स्ट्राईक करने में दुनिया में भारत का नाम भी शामिल हुआ है।
आपने कहा कि दो घटनाएं जिसमें पहली हमारे वीर सपूत अभिनंदन को 48 घंटे में वापस देश में लाना तथा दूसरी अजहर मसूद को अंतर्राष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने के लिये पूरी दुनिया के देश हमारे साथ खड़े हुए। दुनिया में भारत की साख बढ़ी और हमारी आतंकवादी के खिलाफ जीत हुई। देश में 55 वर्षो में कोई बड़ी बात इफेक्टिव कदम नहीं उठा पाये, लेकिन विगत पांच वर्षो में देश व दुनिया ने देखा कि किस तरह विकास हुआ।
आपने कांग्रेस के घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि सुरक्षा के नाम पर किस तरह कांग्रेस खिलवाड़ करना चाहती है। सेना को प्राप्त अधिकारों को कम करने जैसे वादे करना, सेना को पत्थर मारने वाले लोगों को देशद्रोह कानून को समाप्त कर सेना का मनोबल गिराने का काम कांग्रेस के द्वारा किया जा रहा है। देश में 124 ए धारा को समाप्त करने की बात कांग्रेस करती है। देश का, तिरंगे का, कोई भी अपमान करे, माओवादी, नक्सलवादियों को माफ कराने जैसा कार्य कांग्रेस पार्टी करना चाहती है। यदि कांग्रेस यह कहना चाहती है तो ये वोट की राजनीति मे अंधे होकर चल रहे है।
आपने मध्यप्रदेश का जिक्र करते हुए कहा कि इस प्रदेश का चित्र देखे तो 15 वर्ष में एक सरकार ने प्रदेश की दशा व दिशा बदलने का काम किया है, लेकिन पिछले 100 दिनों की कांग्रेस सरकार ने किसानों बेरोजगारों से वादे करके सत्ता हासिल की लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। केन्द्र की एनडीए सरकार पर विगत 5 वर्ष में भ्रष्टाचार का एक भी दाग नहीं लगा, लेकिन यहां पर कुछ दिनों की सरकार में ही भ्रष्टाचार सामने आ गया।
सवालों का जवाब देते हुए आपने कहा कि ताईजी हमारे गौरव का प्रतीक है। उनके द्वारा शहर के हित व विकास में जो कार्य किये गये, उसी पर हम 9वीं बार भी भाजपा के प्रत्याशी श्री शंकर लालवानी को जिताकर दिल्ली भेजेंगे। आतंकवाद पर सवाल के जवाब में आपने कहा कि आतंकवाद, आतंकवाद होता है। आतंकवादी की कोई जाति नहीं होती है, लेकिन हिन्दू आतंकवाद जैसे नाम की कोई चीज नहीं है, यह तो कांग्रेस ने वोट बैंक हथियाने के लिये इनके नेता दिग्विजयसिंह, सुशील शिन्दे और शरद पंवार के द्वारा दिया गया नाम है।
आपने श्री हेमंत करकरे को शहीद कहते हुए कहा कि जो शहीद है वो हमेशा सम्माननीय रहेगे। राजीव गांधी भी शहीद है लेकिन प्रधानमंत्री के द्वारा देश की जनता को उस समय की देश की वास्तविकता बताना जरूरी है। आपने और भी कई सवालों के संतोषजनक जवाब दिये। पत्रकार वार्ता में श्री फडणवीस के साथ लोकसभा प्रभारी अरविन्द कवठेकर, गोपीकृष्ण नेमा, उमेश शर्मा, जेपी मूलचंदानी, गुलाब ठाकुर, गोलू शुक्ला, आलोक दुबे, देवकीनंदन तिवारी, कमल वर्मा भी उपस्थित थे।


