- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
थाइलैंड से टूरिस्ड वीजा पर आकर कर रही थी देह व्यापार
आकर्षक फोटो दिखाकर ग्राहकों को लुभाते थे
स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा कर रही महिला सहित 12 आरोपी गिरफतार
इंदौर. स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का धंधा करने वाली महिला संचालिका सहित 12 आरोपियों को क्राइम ब्रांच ने गिरफतार किया है. स्पा कर्मी मोबाइल पर आकर्षक फोटो दिखाकर ग्राहकों को लुभाते थे. टूरिस्ट वीजा पर आकर थाईलेंड की युवतियां भी देह व्यापार कर रही थी. आरोपियों से 2 लाख 31 हजार रुपये, 3 विदेशी पासपोर्ट, 12 मोबाइल फोन जप्त किया गया है.
क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि बापट चौराहे के पास मीरा वैलनेस स्पा सेंटर में मसाज पार्लर की आड़ में देह व्यापार किया जा रहा है.तथा विदेशी लड़किया भी इंदौर के दलालों के जरिये सेक्स रैकेट चला रही हैं.प्राप्त सूचना पर क्राइम ब्रांच ने हीरानगर पुलिस के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये स्पा पर दबिश दी. तो वहाँ पर देह व्यापार का धंधा चल रहा था तथा स्पा सेंटर में मौजूद सभी ग्राहक आपत्तिजनक स्थिति में मिले. स्पा सेंटर में महिला संचालिका के अलावा तीन महिलायें जो कि थाईलैंड वासी है. एक अन्य हीरानगर क्षेत्र की रहवासी महिला मौजूद पाई गई.
थाईलेंड से आई वूमेन सेक्स वर्कर बिना वॢकंग वीजा के वहाँ पर काम करती हुईं पायी गयी. जो टूरिस्ट वीजा पर भारत आयी थी तथा यहाँ देह व्यापार कर रहीं थी. स्पा सेंटर से कुल पाँच महिलाओं को पुलिस टीम ने हिरासत में लिया इसके साथ ही वहाँ वहां मौजूद ग्राहको से नाम पता पूछने पर उनके नाम (1) सम्यक पिता राजेश (23) निवासी रतलाम, चिंरजीवी पिता संजीव (26) निवासी वासुदेव नगर, लोकेश खंडेलवाल पिता विनय खंडेलवाल (24) निवासी रतलाम, गुरविंदर पिता तारसेम सिंह (36) निवासी ब्रम्हपुरी कालोनी, नीलेश तिवारी पिता आर के तिवारी (32) निवासी लक्ष्मी नगर, मोहित पिता नारायण कुशवाह (21) निवासी संत रविदास नगर, रोहित सूर्यवंशी पिता महेश सूर्यवंशी (21) निवासी आशीष विहार का बताया. आरोपियों की तलाशी लेने पर 2 लाख 31 हजार रुपये, 3 विदेशी पासपोर्ट, 12 मोबाइल फोन आदि जप्त कर आरोपियों को गिरफतार किया गया है.
मसाज कराने की डिमांड पर थाईलेंड से युवतियां बुलाती थी
आरोपिया महिला संचालिका ने पूछताछ पर बताया कि वह लंबे समय से यहां स्पा सेंटर चला रही थी. इंदौर में विदेशी लड़कियों से मसाज कराने की डिमांड अधिक होने से वह थाईलेंड से युवतियाँ बुलाती थी तथा वाट्सएप पर ग्राहकों को आकर्षक स्कीम व ऑफर भेजकर मसाज हेतु बुलाती थी. तथा मसाज की आड़ में शारीरिक सम्बन्ध ग्राहक व विदेशी महिलाओं के बीच होने से मोटी रकम कमाती थी.
फोटो दिखाकर रेट तय करते थे
पूछताछ में आरोपी नीलेश ने बताया की वह स्पा सेंटर में लोगों को लड़कियों की फोटो दिखाता है तथा रेट तय करता है. आरोपी मोहित स्पा सेंटर में लोगों को फोन लगाकर आकर्षक आफर बताता है तथा लड़कियों की फोटो भेजता है. जिससे ज्यादातर ग्राहक लुभा सके. आरोपी रोहित ने बताया की वह स्पा सेंटर के आसपास रैकी किया करता था कि पुलिस स्पा सेंटर पर दबिश देने तो नहीं आ रही है.आरोपी समयक ने बताया कि वह बी.बी.ए. की पढ़ाई कर रहा है. आरोपी लोकेश एमबीए की पढाई रतलाम से कर रहा है.आरोपी चिरंजीवी ने बताया की वह पेशे से इंटीरियर डिजाइनर है.


