- MX ओरिजिनल ‘राइज़ एंड फॉल’ सीज़न 2 को मिला अपना विजेता, शहज़ाद पूनावाला ने जीती शानदार ट्रॉफी
- MX Original Rise and Fall Season 2 Crowns Its Champion, with Shehzad Poonawalla Taking Home the Coveted Trophy
- Harsh Rajput’s Natural and Realistic Performance in Jhaad Phoonk Wins Appreciation, Audiences Go Gaga Over His Screen Presence
- Dia Mirza Attends One Young World Summit in Cape Town to Inspire Change & Work for a Healthy Future
- Netted Sarees to Embellished Shararas: 5 Times Pragya Jaiswal Served the Ultimate Festive Fashion Goals
कलेक्टर को हटाने भाजपा ने खोला मोर्चा
गांधी प्रतिमा पर पांच नेताओं ने किया प्रदर्शन
इंदौर. भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व राज्यसभा सांसद नारायणसिंह केसरी, इंदौर की पूर्व महापौर डॉ. उमाशशि शर्मा, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उमेश शर्मा, अजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सूरज कैरो, भाजपा नगर महामंत्री श्री मुकेशसिंह राजावत ने रविवार को महात्मा गांधी प्रतिमा पर पुष्पार्चन कर इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव के विरूद्ध मोर्चा खोला.
नेतागण ने आरोप लगाया कि जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव राज्य सरकार के दबाव में चुनाव को प्रभावित करने वाले पक्षपातपूर्ण आचरण का प्रदर्शन कर रहे है. वे कांग्रेस प्रत्याशी द्वारा की जा रही आचार संहिता के निरंतर उल्लंघन की सप्रमाण शिकायतों के वाबजूद कार्यवाही करने से बच रहे है.
अभी हाल में ही प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री जीतू पटवारी द्वारा मतदाताओं को वोट के लिये 25 लाख रूपये की जिम सामग्री भेंट करने के गंभीर दुराचरण की सप्रमाण शिकायत कलेक्टर को की गई किन्तु उन्होंने तत्काल शिक्षा मंत्री के बचाव में उतरते हुए कहा कि मंत्रीजी का वक्तव्य मालवी भाषा में है इसका अनुवाद करवाकर देखेंगे, जबकि सत्य यह है कि प्राथमिक विद्यालय विद्यार्थी भी इस वीडियों को सुनने के बाद कहेगा कि मंत्रीजी ने वाकई वोट के बदले 25 लाख देने की बात कहीं है.
संवैधानिक गरिमा को गिराया
मध्यप्रदेश शासन के तीन-तीन मंत्री मजदूरों के मध्य खुला प्रलोभन दे रहे है और जिला निर्वाचन कार्यालय मौन है. जीतू पटवारीजी के बचाव में उतर कर जिला निर्वाचन अधिकारी लोकेश जाटव ने अपने संवैधानिक दायित्व की गरिमा को गिराया है और जिम्मेदारी के साथ खिलवाड़ किया है। उनका यह आचरण निष्पक्ष निर्वाचन को प्रभावित करने वाला है.
भारतीय नता पार्टी द्वारा इंदौर में निष्पक्ष और ईमानदारीपूर्ण मतदान हेतु केन्द्रीय चुनाव आयोग से हस्तक्षेप करने का आग्रह करते हुए इंदौर जिला निर्वाचन अधिकारी का तत्काल स्थानांतरण करने की मांग की है।


