- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
शेरेटन ग्रैंड पैलेस में चॉकलेट से बना राम मंदिर का भव्य स्वरूप

इंदौर, 16 जनवरी 2024। 500 सालों के इंतजार के बाद अयोध्या में राम लला आने वाले हैं, हर तरफ दीवाली है। इस अवसर को और भी खास बनाने के लिए इंदौर के शेरेटन ग्रैंड पैलेसे ने ख़ास तैयारियां की है। 22 जनवरी को राम मंदिर की प्राण – प्रतिष्ठा महोत्सव के सम्मान में पूरी होटल एवं स्टाफ केसरिया रंग में रंगा नजर आएगा, इस खास आयोजन के लिए 40 किलो चॉकलेट से राम मंदिर का मनमोहक स्वरूप बनाया गया है। यह अयोध्या में बनाए जा रहे भव्य राम मंदिर की प्रतिकृति है।
शेरेटन ग्रैंड पैलेस के जनरल मैनेजर रोहित बाजपाई ने कहा, “अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पूरे भारतवर्ष के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। शेरेटन ग्रैंड पैलेस एक शुद्ध शाकाहारी होटल के रूप में जाना जाता है। इस ऐतिहासिक अवसर का उत्सव मनाने का कोई अवसर हम छोड़ना नहीं चाहते, इसलिए हमने चॉकलेट से मंदिर का स्वरुप तैयार किया है। इसे बनाने के लिए शेरेटन ग्रैंड पैलेस के शेफ टीम ने कई महीने की मेहनत की है।
मंदिर का स्वरुप बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता वाली दूध चॉकलेट, डार्क चॉकलेट और सफेद चॉकलेट का उपयोग किया गया है। 22 जनवरी को हमारा पूरे स्टाफ भी पारंपरिक वेशभूषा में नजर आएगा, हमारे मेहमान भी इस ख़ास पल का अनुभव ले सके इसलिए सभी को केसरिया गमछा पहनाया जाएगा एवं तिलक लगाकर उनका स्वागत किया जाएगा। यह मंदिर हमारे देश की समृद्ध संस्कृति और विरासत का प्रतीक है, हम चाहते हैं कि हमारे मेहमान चॉकलेट से बनी इस प्रतिकृति को देखकर राम मंदिर की भव्यता और सौंदर्य का अनुभव कर सकें।”


