- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
इंदौर में हुई दाऊदी सैफी-बुरहानी एक्सपो 2024 की शुरुआत
• 6 तरह के डोम्स में 170 से अधिक व्यवसायी करेंगें अपने उत्पाद एवं सेवा का प्रदर्शन
इंदौर, जनवरी 2024। मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने शहर इंदौर में शुक्रवार 12 जनवरी से सैफी-बुरहानी एक्सपो 2024 के तीसरे एडिशन की शुरुआत हुई। बोहरा समाज के बिज़नस डेवलपमेंट डिपार्टमेंट ‘तिजारत राबेह’ द्वारा आयोजित इस एक्सपो में फूड जोन, होम प्रोडक्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स एवं क्लोथिंग जैसे कई सारे व्यस्याओं के बारे में जानकारी देने के लिए 170 से ज्यादा स्टाल लगाए गए हैं। 14 जनवरी तक चलने वाले इस तीन दिवसीय एक्सपो में दाऊदी बोहरा समाज के व्यवयासी और उद्योग जगत से जुड़े लोग हिस्सा ले रहे हैं।
लाभगंगा एग्जीबिशन परिसर में आयोजित इस भव्य एक्सपो का उद्घाटन बोहरा समाज के धर्मगुरू सैयदना साहब के शहजादे हुसैन बुरहानुद्दीन जी, मध्यप्रदेश सरकार नगरीय विकास, आवास और संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव द्वारा फीता काट कर किया गया। इस खास मौके पर सैयदना साहब भी ऑनलाइन एक्सपो से जुड़े, उन्होंने पूरी समाज की सफलता के लिए दुआ की और एक्सपो के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर बोहरा समाज के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
अपने संबोधन में, शहज़ादा हुसैन बुरहानुद्दीन ने व्यापार और व्यवसाय में नैतिक प्रथाओं का पालन करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने एक्सपो के आयोजकों की सराहना की और नए और पहले से स्थापित व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए ऐसी प्रदर्शनियों के आयोजन के महत्व को बताया।
एक्सपो में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, “बोहरा समाज का इस देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान है। विकास के साथ बदलाव के पैमानों पर बोहरा समुदाय ने हमेशा स्वयं को साबित किया है, इनके अनुशासन और व्यापर कौशल ने हमेशा ही अचंभित किया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी हमेशा कहते हैं कि भारत की जीडीपी में बोहरा समाज का अतुलनीय योगदान है। आपके व्यापार एवं व्यवसाय भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य कर रहे है। न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया नें इस समुदाय ने भारत का नाम रोशन किया है। इस एक्सपो की भव्यता यह बता रही है कि यह इंदौर मध्यप्रदेश और भारत की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इसकी सफलता के लिए बहुत बहुत शुभकामनाएं।“
एक्सपो में इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा, “बोहरा समाज के प्रेम समर्पण और व्यापार के कारण पूरे देश में जो स्थान मिला है उसके लिए आप सभी का आभार। ऐसा कोई सेक्टर नहीं है जहाँ इन्होने अपना विस्तार नहीं किया, इस समुदाय ने समर्पित भाव से व्यवसाय में योगदान दिया है। गुणवत्तापूर्ण और इमानदारी से व्यापर करने में बोहरा समाज का नाम हमेशा अव्वल आता रहा है, मुझे आशा है कि इस एक्सपो से इंदौर नई ऊँचाइयों तक पहुंचेगा।“
इंदौर दाऊदी बोहरा समुदाय के सदस्य खोजेमा पेटीवाला ने कहा, “पूरी दुनिया में दाऊदी बोहरा समुदाय के अग्रणी श्रद्धेय सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन हमें ट्रेंडसेटर बनना और साहस और दृढ़ विश्वास के साथ व्यावसायिक अवसरों को खोजना सिखाते हैं। यह एक्सपो उनकी शिक्षाओं से प्रेरित है जो उद्यमियों को इनोवेशन पर काम करने देने और हमारे बोहरा समुदाय और पूरे समाज के भीतर सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक बेहतरीन मंच है।”
एक्सपो के कोऑर्डिनेटर अहमदअली पाइपवाला ने बताया, “हमें पूरा विश्वास है कि यह तीन दिवसीय आयोजन भारत भर से आए लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, चाहे वह पहले से स्थापित व्यवसाय हों या नए उद्यमी, यह उन्हें अपने उत्पादों और सेवाओं को प्रस्तुत करने के लिए बेहतरीन अवसर प्रदान करेगा।”
भारत और विदेश के लगभग 170 स्टार्टअप्स एवं व्यवसाय छह तरह के डोम्स में उत्पादों और सेवाओं का प्रदर्शन कर रहे हैं, जो बोहरा व्यवसायों की शक्ति और विविधता को दिखाते हैं। एक्सपो के पहले दिन हजारों लोगों ने इसमें शिरकत की। इंडस्ट्री डोम में क्राफ्टमैनशिप और इनोवेशन से लेकर सोसाइटी डोम में बदलाव लाने के लिए समर्पित व्यवसायों तक और आईटी डोम में अत्याधुनिक आईटी सॉल्यूशन तक, मेहमानों को बहुत ही ख़ास अनुभव मिलेंगें। इसके अलावा, डाइवर्सिटी एंड कम्युनिटी डोम्स के माध्यम से दाउदी बोहरा समुदाय की समृद्ध संस्कृति और विरासत दिखाई जा रही है, जिसमें समुदाय की कलात्मक प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया जाता है।
पूरे मध्य भारत की आर्थिक राजधानी के रूप में जाना जाने वाला, इंदौर उन्नतिशील उद्योगों और व्यापारों को बढ़ावा देता है, जिससे शहर में नए व्यावसायिक अवसरों के विकास को गति मिलती है। एक साथ बढ़ती आबादी और इंफ्रास्ट्रक्चर बुनियादी ढांचे के विकास ने इंदौर में नए व्यवसायों के लिए आर्थिक स्थितियों और संभावनाओं को काफी बढ़ा दिया है। छोटे से लेकर बड़े उद्यमों तक, दाउदी बोहरा व्यवसाय शहर में मौजूद अवसरों को भुनाने में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं, जिससे इंदौर एक वाइब्रेंट और डायनामिक बिज़नस हब बन गया है।


