- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हिंदुस्तान पावर ने अपने कर्मचारियों और उनके आश्रितों का टीकाकरण किया
नई दिल्ली, 4 जून, 2021 : प्रमुख बिजली उत्पादन कंपनी हिंदुस्तान पावर ने अपने सभी कर्मचारियों और उनके आश्रितों के लिए कंपनी के कॉर्पोरेट कार्यालय में एक टीकाकरण अभियान चलाया जिससे कि उन्हें कोविड 19 महामारी से बचाया जा सके।
टीकाकरण अभियान दिल्ली स्थित प्रधान कार्यालय के सभी कर्मचारियों, उनके परिवार के सदस्यों और आश्रितों के लिए चलाया गया था।
कंपनी द्वारा प्रायोजित यह अभियान दो चरणों में चलाया गया और 1 जून 2021 को संपन्न हुआ। दोनों चरणों में लगभग 18 से 44 वर्ष तक के और 45 वर्ष और उससे अधिक के आयु वर्ग के 650 लाभार्थियों को कोविड का टीका लगाया गया।
कंपनी ने टीकाकरण अभियान के लिए फोर्टिस एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर, ओखला, नई दिल्ली के साथ एक करार किया। फोर्टिस ने डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की पेशेवर रूप से प्रशिक्षित और अनुभवी टीम प्रदान की। कंपनी ने अपने हितधारकों के लिए टीकाकरण अभियान को आरामदायक बनाने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की।
अभियान के दौरान कॉर्पोरेट कार्यालय को कोविड टीकाकरण केंद्र के रूप में नामित किया गया था। टीकाकरण केंद्र पर कंपनी ने एक अलग प्रवेश और निकास द्वार, एक निर्दिष्ट पंजीकरण क्षेत्र, पूर्व-टीकाकरण प्रतीक्षा क्षेत्र, टीकाकरण कक्ष, और टीकाकरण के बाद प्रतीक्षा क्षेत्र बनाया। इसमें एक प्रमाणन डेस्क भी शामिल है जिसने प्रतीक्षा अवधि पूरी होने के बाद सभी लाभार्थियों को टीकाकरण प्रमाण-पत्र जारी किया। सभी लाभार्थियों ने इन व्यवस्थाओं की बहुत सराहना की।
हिंदुस्तान पावर के प्रेसिडेंट – थर्मल, श्री ललित जैन ने कहा कि, “हमारे कर्मचारियों और उसके आश्रितों की सुरक्षा हमेशा एक प्राथमिकता वाला क्षेत्र रहा है। कोविड महामारी से लड़ने के लिए टीकाकरण ही एकमात्र कदम है। हमने टीकाकरण के लिए निर्धारित सरकारी दिशानिर्देशों और नियमों के अनुसार सभी उचित व्यवस्था की है। सभी लाभार्थियों ने कॉर्पोरेट टीकाकरण केंद्र में टीकाकरण के लिए पहुँचने से पहले और टीकाकरण केंद्र में रहने की पूरी अवधि के दौरान कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन किया।”
कंपनी ने कार्यबल में कोविड सुरक्षा के लिए अभिन्न भूमिका निभाई है। इसने अपने सभी कर्मचारियों की सुरक्षा और भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई एहतियाती उपाय करने के लिए एक कोविड एक्शन टास्क फोर्स का गठन किया था। इसमें मानव संसाधन और प्रशासनिक टीम शामिल थीं। इसने थर्मल सेंसिंग कैमरा, फेस रिकग्निशन अटेंडेंस सिस्टम, नॉन-कॉन्टैक्ट टेम्परेचर असेसमेंट डिवाइसेस, प्रवेश और निकास के दरवाजों पर टच-फ्री ऐक्सेस कंट्रोल डिवाइस जैसी तकनीकों को स्थापित किया है।


