- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
हनी सिंह के क्लासिक गाने को रीक्रिएट करते हुए, जबरिया जोड़ी का गाना “खड़के ग्लासी” रिलीज!
जबरिया जोड़ी अपना पहला ट्रैक रिलीज करने के लिए तैयार है जो हनी सिंह के हिट नंबर “खड़के ग्लासी” का रीक्रिएटेड वर्शन है। पेप्पी धुन से लैस यह गाना कल रिलीज होगा जिसे सुन कर आप खुद को थिरकने से रोक नहीं पाएंगे!
यह गाना अशोक मस्ती और ज्योतिका तंगरी ने गाया है। वही, तनिष्क बागची द्वारा रचित इस गाने को बॉस्को मार्टिस ने कोरियोग्राफ किया है। सभी प्रतिभाशाली नामों के कॉम्बिनेशन के साथ, खड़के ग्लासी अपने क्लासिक ऑरिजिनल गाने की तरह निश्चित रूप से हिट साबित होगा। हाल ही में रिलीज हुए फ़िल्म के ट्रेलर में गाने की झलक ने पहले से ही हर किसी का ध्यान अपनी तरफ़ आकर्षित कर लिया है।
ट्रेलर के साथ, दर्शक पहले से ही सीज़न की इस सरप्राइज वेडिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे है और अब कल रिलीज होने वाले इस नए गाने के साथ, सभी का उत्साह अपने चरम पर है।
फ़िल्म की प्रमाणिकता बनाये रखने के लिए फ़िल्म को उत्तर प्रदेश के वास्तविक स्थानों पर फ़िल्माया गया है जिसमें सिद्धार्थ मल्होत्रा पहली बार एक देहाती किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे। लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ, सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा एक अनोखी प्रेम कहानी प्रस्तुत करने के लिए एक साथ वापसी कर रहे है।
फिल्म में जावेद जाफरी, अपारशक्ति खुराना, संजय मिश्रा और चंदन रॉय सान्याल जैसे दमदार कलाकारों की टोली नज़र आएगी।
शोभा कपूर, एकता कपूर और शैलेश आर सिंह द्वारा निर्मित, जबरिया जोड़ी बालाजी टेलीफिल्म्स तथा कर्मा मीडिया एंड एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तहत बनाई गई है जो 2 अगस्त 2019 में रिलीज होने के लिए तैयार है।


