- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ऋतिक रोशन ने फिल्म सुपर 30 के बच्चों के लिए अपना प्यार किया व्यक्त
ऋतिक रोशन ने उस समय इंटरनेट पर तहलका मचा दिया जब उन्होंने अपने सुपर 30 बच्चों के साथ प्रसिद्ध गीत पर ‘लॉलीपॉप लागेलु’ पर दिल खोल के डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया।
ऋतिक रोशन अभिनीत सुपर 30 में आईआईटी एस्पिरेन्ट की भूमिका निभाने वाले सभी 30 युवाओं ने सुपरस्टार के साथ शूटिंग के दौरान खूब एन्जॉय किया है। ऋतिक रोशन के लिए भी यह बिल्कुल वैसा ही है, जिन्होंने सभी 30 युवाओं के साथ शूटिंग के समय भरपूर आनंद लिया था और यह डांस वीडियो इस बात का सबूत है।
सुपर 30 में सभी 30 छात्रों के प्रति अपने प्यार को व्यक्त करते हुए ऋतिक रोशन ने अपनी भावना व्यक्त की है और जीवन में मुश्किल समय से निपटने के बारे में वह क्या सोचते हैं इस बारे में अपनी राय व्यक्त करते हुए लिखा,”मेरे संग सुपर 30 में शूट करने वाले बच्चों के साथ मेरी कुछ खूबसूरत यादें है।
उनमें से बहुत से लोग पहली बार कैमरा फेस कर रहे थे। हमने वास्तव एक साथ डांस किया, गाना गाया और खाना खाया है। उनके साथ मेरा बॉन्ड सिर्फ फिल्म तक ही सीमित नहीं है, यह उससे परे है।”
ऋतिक रोशन अपनी आगामी फिल्म सुपर 30 में एक गणितज्ञ के किरदार में नज़र आएंगे, जो 30 छात्रों को आईआईटी-जेईई की प्रतियोगी परीक्षा के लिए तैयार करते है।
एचआरएक्स फिल्म्स के साथ मिलकर रिलायंस एंटरटेनमेंट प्रस्तुत करता है सुपर 30, जो साजिद नाडियाडवाला फिल्म, नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट, फैंटम फिल्म्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित है। रिलायंस एंटरटेनमेंट और पीवीआर पिक्चर्स की यह फ़िल्म 12 जुलाई 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।


