- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
छोटे उपाय भी पर्यावरण के लिए बन सकते हैं वरदान
मेडी-केप्स विश्वविद्यालय में पर्यावरण संरक्षण संकल्प समारोह का आयोजन
इंदौर. ग्रीन केम्पस-क्लीन केम्पस को सार्थक करते हुए मेडी-केप्स विश्वविद्यालय परिवार द्वारा विश्वविद्यालय परिसर में पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के तहत विश्वविद्यालय में शतकीय पौधारोपण किया गया.
इस पौधारोपण में मुख्यतौर पर उन पौधों को प्राथमिकता दी गई जो कम पानी में भी लम्बे समय तक जीवित रह सकें. कम समय में बड़े व घने होने के साथ ज्याद पत्तीदार हो सके जैसे कि पीपल, गुलेर, कनेर एवं नीम आदि. कार्यक्रम में चर्चा के दौरान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ) सुनिल कि. सोमानी ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व एवं भविष्य की चिंताओ को व्यक्त करते हुए कुछ महत्वपूर्ण सुझाव दिये गये जैसे कि दैनिक जीवन में पॉलीथिन, एसी का कम से कम उपयोग एवं साझा या सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा उपयोग जैसे छोटे-छोटे उपाय भी पर्यावरण के लिए वरदान साबित हो सकते है. कार्यक्रम के समापन में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. प्रद्युम्न यादव द्वारा सभी उपस्थ्ति सदस्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.


