- Bollywood’s Favourite Jodi - Saifu and Bebo lagayenge Hasi Ke Tyo-Ha-Ha-Har mein chaar chaand only on The great Indian Kapil Show
- Disha Patani leaves fans curious as she drops a series of cryptic stories: There are humans amongst us
- It’s October Season! 7 Bollywood Actors Who Are Your Libra–Scorpio Twins — Rekha, Aditi Rao Hydari to Kunal Kapoor
- मिराया होटल एंड रिज़ॉर्ट्स ने धनंजय श्रीवास्तव को क्लस्टर जनरल मैनेजर नियुक्त किया
- भारत की नंबर 1 EV अब INDULGE के लिए तैयार है!
किरदार के अनुसार ढल जाती हूं: कनिका
इंदौर. मैं जिस भी किरदार को करती हूं उसमें इतनी ढल जाती हूं कि उसी की तरह हो जाती है. गुड्डन के लिए भी मैंने यूपी की भाषा सीखी. पंजाबी फिल्मों के लिए पंजाबी सीखी और कन्नड़ फिल्मों के लिए कन्नड़. कुछ दिनों तक मैं किरदार की तरह ही रिएक्ट करने लगती हूं.
यह कहना है अभिनेत्री कनिका मान का. वे गुरुवार को शहर में थी. वे जीटीवी के शो तुमसे न हो पाएगा गुड्डन के प्रमोशन के लिए शहर में थी. वे शो में गुड्डन का मुख्य किरदार निभा उनके साथ अभिनेत्रई श्वेता महाडिक भी थी. कनिका ने आगे बताया कि गुड्डन एक बेपरवाह लड़की है, जो अक्सर गलतियां करती रहती है, लेकिन वो दिल की बहुत अच्छी है और हमेशा सही इरादे से चीजें करती हैं.
उन्होंने आगे बताया कि मैं पानीपत से हूं. मैंने सोचा नहीं था एक्टिंग करूंगा लेकिन बचपन से ही हर एक्टिविटी में पार्टिसिपेट करती थी. डांस, रैंप वॉक सहित सभी गतिविधियों ने हिस्सा लेती थी. हार-जीत पर कभी ध्यान नहीं गया. मैंने फेसबुक पर मेरे फोटो डाले थे और उससे मुझे म्यूजिक वीडियो के लिए कॉल आ गया.
मैंने बिना बताए वह वीडियो कर लिया था लेकिन वह वीडियो हिट हो गया और घर पर भी पता चला गया. पहले तो मम्मी-पापा नाराज हुए लेकिन फिर मम्मी ने मुझे सपोर्ट किया. इसके बाद मैंने 60-70 वीडियो किये और पंजाबी फिल्में भी की. ये सब मैंने सोचा नहीं था, सब अपने आप होता चला गया. कन्नड़ फिल्म भी मुझे मेरे एक फोटो की वजह से ही मिली थी.
एक बार थियेटर जरूर करना चाहिए: श्वेता
हर कलाकार को एक बार थियेटर जरूर करना चाहिए. इससे आपके अभिनय की तकनीकों को पताल चलता है और बारीकियों की पॉलिश हो जाती है. मैंने भी मराठी थियेटर किया है. यह कहना है अभिनेत्री श्वेता महाडिक का. श्वेता शो में दुर्गा का किरदार निभा रही है.
श्वेता ने आगे बताया कि बचपन से ही एक्ट्रेस बनना चाहती थी. हालांकि मेरे पैरेन्ट्स एजुकेशन बैकग्राउण्ड ेसे हैं इसलिए वे चाहते थे मैं पढ़ाई ही करूं. लेकिन मैंने उनसे लड़ झगड़ कर अपने फोटो खिंचवा लिए और उन्होंने भेज दिया. किस्मत से मुझे मुझे छोटे-छोट रोल मिलना शुरू हो गए. इस तरह मेरे करियर की शुरूआत.
मैंने इसके पहले भी कई किरदार किए हैं लेकिन गुड्डन का दुर्गा वाला किरदार अब तक का सबसे बड़ा किरदार है. हर कलाकार की इच्छा होती है कि वह फिल्म करे. मुझे भी अच्छा रोल मिलेगा तो जरूर करूंगी. उन्होंने कहा कि टीवी मेरा फस्र्ट लव है. इसमे में देवी दुर्गा का किरदार करना चाहती हूं.


