- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
युवावर्ग उद्योग स्थापित कर बनें रोजगार प्रदाता: डॉ. धाकड़
इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड टेक्नॉलोजी एवं फ्यूचर एनर्जी एक्सपों का शुभारंभ
इंदौर. इंटरनेशनल इंडस्ट्री एंड टेक्नालॉजी एवं सोलर एनर्जी एक्सपों 2018 का आज लाभगंगा एग्झीबिशन सेंटर में शुभारंभ देवी अहिल्या विश्वविद्यायल के कुलपति डॉ. नरेन्द्र धाकड़ और एमएसएमई विकास संस्थान के निदेशक एस. सुरेश बाबू द्वारा किया गया. उद्यमियों, स्टार्टअप, खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों को बढावा देने एवं नई तकनीकी उन्नयन एवं उद्योगों को एक उन्नत तकनीकी प्लेटफार्म प्रदान करने के लिए एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मप्र के सह आयोजन में नई दिल्ली के भारती मीडिया एंड इवेंटस् द्वारा यह आयोजन किया जा रहा है.
मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. घाकड़ ने कहा कि वर्तमान युग को सोलर युग भी कहा जा सकता है क्योंकि आज सौर उर्जा का महत्व सर्वत्र होने से उद्योग भी इससे अछूते नहीं रह सकते है. उद्योगों की प्रथम आवश्यकता विद्युत आपूर्ति में सौर उर्जा अहम भूमिका निभा रहा है. हमें युवावर्ग को स्कील करना है जिससे कि वे अपने उद्योग स्थापित कर रोजगार प्रदाता बन सके.
विश्वविद्यालयस्तर पर भी ऐसे कई कार्यक्रम हम भी इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के सहयोग से कर रहे है जिससे की विद्यार्थियों का तकनीकी उन्नयन हो सके तथा उन्हें उचित रोजगार मिल सके. एमएसएमई के निदेशक एस. सुरेश बाबू ने कहा कि एमएसएमई मंत्रालय की विभिन्न योजनाएं है जिनका उद्यमी लाभ ले सकते हैं. वे इसके लिए जागरूक होकर भारत सरकार की एमएसएमई मंत्रालय की योजनाओं का अवलोकन करें. इस प्रकार के आयोजनों में भागीदारी करें.
नवउद्यमी भी ले सकते हैं जानकारी
एआईएमपी के अध्यक्ष आलोक दवे ने बताया कि यह आयोजन विशेष रूप से लघु एवं मध्यम उद्योगों से जुडे मैन्यूफैक्चरिंग इकाईयां, सप्लायर्स, डिस्ट्रीब्यूटर्स, ट्रेडर्स आदि के बिजनेस डेवलपमेंट को ध्यान में रखते हुए किया गया है जिसमें उद्योगपति और निर्माता आपसी संवाद कर अपने बिजनेस को आगे बढा सकेंगे.
नव उद्यमी भी ऐसे आयोजनों से मशीनरी एवं तकनीकी जानकारी लेकर अपना स्वरोजगार आरंभ कर औद्योगिकरण में भागीदारी कर सकते है. वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद डफरिया ने संचालन करते हुए कहा कि इंदौर और आसपास के क्षेत्रों में उद्योगों के लिए काफी अच्छी संभावनाएं है. सोलर सिस्टम इस आयोजन का विशेष भाग है जिसका नव उद्यमियों, स्टार्टअप्स को लाभ लेना चाहिए.


