- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
भारत और न्यूजीलैण्ड के खिलाड़ी एक-दूसरे से पूछ रहे हैं कि किसकी सुबह बेहतर है
मिशेल मैकक्लेनाघन, कोलिन मुनरो, हार्दिक पंड्या और के.एल. राहुल को सोशल मीडिया पर मस्ती करते देखा गया, जहाँ वे अच्छी सुबह के अपने अनुभवों पर बात कर रहे थे। आप सोच सकते हैं, क्यों? हमें यह क्यों जानना चाहिये? सुबह की खासियत क्या है?
हालांकि, यदि आप उनके वीडियोज को करीब से देखेंगे और सुनेंगे, तो आपको उनसे ईर्ष्या हो सकती हैः वाइल्ड डॉल्फिन्स के साथ तैरना; ऑकलैण्ड वाटरफ्रंट के पास जॉगिंग करना; और सुबह वाइहेके आइलैण्ड के तट पर गली क्रिकेट खेलना।
इनमें क्या समानता है? यह बताने के लिये आपको कोई ईनाम नहीं मिलेगा, क्योंकि यह सभी अनुभव केवल न्यूजीलैण्ड में मिल सकते हैं। ऐसे लगता है कि भारतीय क्रिकेट टीम मैदान के भीतर और बाहर पूरा मजा ले रही है!
क्रिकेट के इन महान खिलाड़ियों की बातचीत के तीन वीडियो बड़े लुभावने हैं! आपको ऐसा लगेगा, जैसे आप इन्हीं के साथ हैं, क्योंकि हम सभी वह करना चाहते हैं, जो ये कर रहे हैं!
आईपीएल से ब्रेक लेने के बाद मिच और कोलिन न्यूजीलैण्ड के वाइहेके आइलैण्ड के सुंदर तट पर बैकयार्ड क्रिकेट के साथ सुबह का मजा ले रहे हैं, जो उनके हिसाब से भारत के गली क्रिकेट जैसा है।
मिच की पोस्ट कहती है, ‘‘मैंने अपने साथी @munro82 के साथ बैकयार्ड क्रिकेट से अपने दिन की शुरूआत की। @hardikpandya93 भारत में आपकी सुबह कैसी है?’’
हार्दिक को जानते हुए और उनकी मुंबई इंडियन टीम के सदस्य की चुनौती देखकर हम समझ सकते हैं कि वे अपनी बात रखने के लिये कूदेंगे ही। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने दिन की शुरूआत तैरकर की, लेकिन अगली बार न्यूजीलैण्ड जाने पर मैं वहाँ की सुंदर वाइल्ड डॉल्फिन्स के साथ तैरना चाहूंगा।’’
लेकिन हम नहीं जानते थे कि केएल राहुल अपने दोस्त हार्दिक के डॉल्फिन के साथ तैरने के सपने को पूरा करने के लिये उन्हें न्यूजीलैण्ड बुलाएंगे।
उन्होंने कहा, ‘‘मैं आमतौर पर अपने दिन की शुरूआत जिम में करता हूँ, लेकिन ऑकलैण्ड वाटरफ्रंट पर जॉगिंग करने का अलग ही मजा है। @hardikpandya93, मुझे कोई डॉल्फिन नहीं दिखी, हो सकता है कि वे तुम्हारे आने का इंतजार कर रही हों।’’
यह सच है कि न्यूजीलैण्ड उन पहली जगहों में से एक है, जहाँ सूर्य की पहली किरणें आती हैं, इसे देखते हुए टूरिज्म न्यूजीलैण्ड ने 100% Pure Welcome – 100% Pure New Zealand’, के हिस्से के तौर पर ‘Good Morning World’ (गुड मॉर्निंग वर्ल्ड) नाम से कंटेन्ट सीरीज रिलीज की है। इस सीरीज में स्थानीय लोग देशभर में अपनी पसंदीदा जगह से पर्यटकों को आमंत्रित करते हैं और क्रिकेट के यह महान खिलाड़ी भी उत्सुकता से इसमें शामिल हो गये हैं।


