- पार्वती से पू तक, नायरा एम. बनर्जी ने तय किया लंबा सफर: हर किरदार के साथ खुद को नए सिरे से गढ़ रही हैं अभिनेत्री
- From Parvati to Poo, Nyrraa M Banerji Has Come a Long Way: The Actress Continues to Reinvent Herself with Every Role
- Shakti Pumps Unveils 620 Wp Shakti On Roof Solar Modules at REI Expo 2026, Strengthens Integrated Clean Energy Portfolio
- Janhavi is young, but she is far from naïve. Where does she get the confidence to question people and established systems?
- Aditi Rao Hydari meets her comic side in Parivarik ManuRanjan
इंश्योरेंस देखो ने दर्ज की चौंकाने वाली वृद्धि, वित्त वर्ष 22 की पहली छमाही में कारोबार में दोगुने की वृद्धि
भारत भर में 85% से अधिक पिनकोड को कवर करने वाले 1100 से अधिक शहरों में पार्टनर की उपस्थिति
नई दिल्ली, अक्टूबर, 2021: हाल के इतिहास के सबसे कठिन व्यावसायिक वर्षों में से एक के दौरान इंश्योरेंस देखो (InsuranceDekho) आश्चर्यजनक दर से बढ़ने में सफल रहा है। इंश्योरेंस देखो भारत का प्रमुख इंश्योरटेक स्टार्टअप है। 1100 से अधिक शहरों में मजबूत और व्यापक वितरण और उत्कृष्ट सेवा उत्पादों व ग्राहक सेवा की पेशकश के दम पर कंपनी वित्त वर्ष 22 में अभी तक शानदार दोगुनी वृद्धि हासिल करने में कामयाब रही है। पिछले कुछ महीनों में, इंश्योरेंसदेखो ने देश भर में 35,000 से अधिक सलाहकारों के साथ एक प्रभावशाली सहयोगी तंत्र (पार्टनर इकोसिस्टम) का निर्माण किया है।
पार्टनर इकोसिस्टम का विस्तार और उसकी मौजूदगी इंश्योरेंसदेखो की तकनीक-संचालित और वितरण केंद्रित व्यावसायिक दृष्टिकोण का प्रमाण है। इंश्योरेंस देखो का आईडीएज ऐप भागीदारों को सफल होने में मदद करने के लिए कई अवसर प्रदान करता है। इसकी समर्थन प्रणाली ऑनबोर्डिंग से लेकर अंतिम उपभोक्ताओं तक बिक्री की सक्षमता तक फैली हुई है। इसमें सभी बीमा उत्पादों में प्रशिक्षण के सभी पहलुओं, जैसे कि माँग सृजन समर्थन, पॉलिसी जारी करना, पॉलिसी के बाद सहयोग और दावा सहायता शामिल हैं। इसके परिणामस्वरूप, इंश्योरेंसदेखो के भागीदारों द्वारा सीधा लाभ उठाया जा रहा है और इससे जुड़ने के एक वर्ष के भीतर उनकी मासिक आय में औसतन 4 गुना की वृद्धि हुई है। यह सभी के लिए फायदे का सौदा है, जिसमें असाधारण सेवा पाने वाले ग्राहकों से लेकर साझेदारी तंत्र और इंश्योरेंस देखो शामिल है।
बी2सी बीमा प्लेटफॉर्म InsuranceDekho.com वित्त वर्ष 22 की पहली छमाही में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 गुना बढ़ा है। ‘कोटा फैक्ट्री’ फेम जितेंद्र कुमार की विशेषता वाले अपने मार्केटिंग अभियान के लॉन्च के बाद सितंबर 21 में इसके ट्रैफिक में मासिक आधार पर 20 गुना इजाफा दर्ज किया गया है।
यह स्पष्ट रूप से उस अभूतपूर्व व्यावसायिक विकास को दर्शाता है जो इंश्योरेंसदेखो ने सभी उत्पादों में देखा है। हेल्थ पोर्टफोलियो जहाँ सालाना 110% की दर से बढ़ रहा है, वहीं इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च किया गया लाइफ पोर्टफोलियो वित्त वर्ष 22 की दूसरी तिमाही में मासिक आधार पर तीन गुना बढ़ा है। इंश्योरेंसदेखो का स्वास्थ्य व्यवसाय इस उद्योग की साल की शुरुआत से लेकर सितंबर 21 तक 6 गुना तेजी से बढ़ा है। कंपनी ने आने वाली तिमाहियों में इस वृद्धि को और तेज करने और वित्त वर्ष 22 के अंत तक सालाना आधार पर तीन गुना वृद्धि करने की योजना तैयार की है।
वृद्धि के बारे में बात करते हुए इंश्योरेंसदेखो के सह-संस्थापक और सीईओ अंकित अग्रवाल ने कहा कि, “यह वृद्धि हमारे ग्राहकों और पार्टनर्स को हर चीज के केंद्र में रखने की हमारी रणनीति का प्रमाण है। महामारी ने देश भर में विशेष रूप से टियर 2 और टियर 3 शहरों में बीमा की आवश्यकता के बारे में महत्वपूर्ण जागरूकता पैदा की है। हमें विश्वास है कि बीमा में यह बढ़ती दिलचस्पी भविष्य में और बढ़ेगी।”


