- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ताकत और तकनीक के जरिए भारतीय कृषि को नई ताकत दे रहा है जॉन डियर
विभिन्न कृषि जलवायु क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करने के लिए लॉन्च किए ट्रैक्टर के 7 और हार्वेस्टर का एक नया मॉडल
इंदौर। कृषि उपकरण निर्माताओं की पहली कतार में शामिल जॉन डियर ट्रैक्टर और कृषि उपकरणों में इनोवेटिव (नवोन्मेषी )उत्पाद और नई तकनीकें लाने में भी सबसे आगे रहा है। कृषि उपकरणों के क्षेत्र में लीडर और अभिनव उत्पादों व सेवाओं के लिए जाने जाने वाले जॉन डियर ने तकनीक और पावर से संचालित ट्रैक्टर, हार्वेस्टर तथा औजारों की एक नई श्रृंखला पेश की है।
आला दर्जे की तकनीक वाले ये नए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर मॉडल कृषि दक्षता को बेहतर बनाते हैं, विभिन्न प्रकार की कृषि जलवायु परिस्थितियों और फसलों की जरूरतें पूरी करते हैं और हैवी-ड्यूटी वाले उपकरणों के पूरक के तौर पर काम करते हैं।
लॉन्च किए गए ट्रैक्टर और हार्वेस्टर के 7 नए मॉडलों में से 5405 गियर प्रो 63 एचपी ट्रैक्टर एक गेम चेंजर है और कृषि संबंधी कामकाज को और भी बेहतर बनाता है। इसे खासतौर पर किसानों की तरह-तरह की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। टिल्ट स्टीयरिंग, 12X4 टीएसएस ट्रांसमिशन जैसे फीचर्स कृषि, लोडर, डोजर और ढुलाई सहित कई तरह के काम मुमकिन बनाते हैं। एक एडऑन के रूप में जेडी लिंक (टेलीमैटिक्स) के साथ यह भारतीय किसानों को एक प्रीमियम पेशकश करता है।
5105 मॉडल भारतीय इतिहास में 40 एचपी श्रेणी में 4 डब्ल्यूडी विकल्प के साथ पहला ट्रैक्टर है। सिंगल और डुअल क्लच, डुअल पीटीओ और एससीवी इसे शुष्क और नम भूमि में अलग-अलग प्रकार के कृषि कार्यों के लिए एक बहुमुखी ट्रैक्टर बनाते हैं। 5005 मॉडल 33 एचपी में अपनी श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ लिफ्ट क्षमता, जेट स्प्रे कूलिंग सिस्टम वाला मॉडर्न इंजन और 34 किमी प्रति घंटे की चरम रफ्तार के साथ प्लेनेटरी गियर रिडक्शन जैसी उन्नत सुविधाएं शुरुआत करने वाले महत्वाकांक्षी किसानों को समतल खेत उपलब्ध कराती हैं, जहां वे मनमुताबिक काम कर सकते हैं।
इस कंपनी के प्रबंध निदेशक सतीश नादिगर कहते हैं, “पिछले दो दशकों में हमने पावर स्टीयरिंग, ऑयल इमर्स्ड डिस्क ब्रेक, प्लेनेटरी रिडक्शन, फोर्स फीड लुब्रिकेशन और हाई टॉर्क मशीनों जैसी उन्नत उत्पाद सुविधाएं पेश की हैं। जॉन डियर ने ही भारत में सबसे पहले ये फीचर्स पेश किए थे और अब वे उद्योग के मानक बन चुके हैं।”
श्री सतीश ने आगे कहा, “हम लगातार नई खोज़ कर रहे हैं और तकनीकी रूप से उन्नत उत्पादों के जरिए किसानों को सक्षम बनाने वाले ट्रैक्टर और हार्वेस्टर की नई श्रृंखला पेश कर रहे हैं। कृषि संबंधी समाधानों की एक व्यापक श्रृंखला और अंतरराष्ट्रीय मानकों व गुणवत्ता वाले उपकरण उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता रही है, ताकि उनके खेती-किसानी से जुड़े अनुभवों को बेहतर बनाया जा सके। ट्रैक्टर की ये नई रेंज भरोसेमंद और बेहद टिकाऊ है, सुरक्षा आवश्यकताओं को पूरा करती है और वैश्विक मानकों के अनुरूप आला दर्जे के फीचर्स से सुसज्जित है।”
सेल्स और मार्केटिंग के निदेशक राजेश सिन्हा बताते हैं, “हमारे सभी उत्पाद (प्रॉडक्ट पोर्टफोलियो) भारत के कृषि क्षेत्र को लेकर हमारे गहन शोध और ज्ञान पर आधारित है। हम अपने ग्राहकों को एक असरदार आकर्षक कीमत, संचालन के खर्चों में कमी, गुणवत्ता से मिलने वाली उत्कृष्टता और बेहतर तकनीकी समाधान देना चाहते हैं।
ये नए उत्पाद किसानों, अनुबंध किसानों और प्रथागत भाड़े पर रखने का व्यवसाय करने वाले उद्यमियों की सेवा करेंगे। हमारी वित्तीय सेवाएं पारदर्शी, त्वरित और सुविधाजनक हैं और हमारे ग्राहकों को इसी सबकी तो तलाश होती है।”
सिन्हा ने यह भी कहा कि बेहतर परफॉर्मेंस, संचालन का अधिक समय और परिचालन की न्यूनतम लागत उपलब्ध कराने के जॉन डियर के फलसफे का यहां अच्छी तरह ख्याल रखा गया है। हम पांच साल की वारंटी और कलपुर्जों व सेवाओं तक आसान पहुंच के साथ अपने ग्राहकों को भरोसा दिलाते हैं।
“भारतीय कृषि परिदृश्य में तेजी से आधुनिकीकरण हो रहा है, जिसके चलते कृषि क्षेत्र में एकीकृत तरीके और समाधानों की राह बन रही है। कृषि उपज मूल्य श्रृंखला में सटीक और उन्नत तकनीकें महत्वपूर्ण होती जा रही हैं। यह बेहद जरूरी है कि हम दमदार, इनोवेटिव अत्याधुनिक उत्पाद मुहैया कराके किसानों को सहयोग दें और भारतीय बाजार में आधुनिक तकनीक लाएं।” यह कहना है पब्लिक अफेयर्स के निदेशक मुकुल वार्ष्णेय का।
भारतीय किसानों के लिए तकनीकी शुरुआत और नवाचार को लेकर जॉन डियर की प्रतिबद्धता ने उसे हमेशा ही किसानों की प्रगति की संभावनाओं के लिए वातावरण तैयार करने में सक्षम बनाया है। खेती-किसानी के मशीनीकरण और डिजिटलीकरण को केंद्रीय स्तर पर ले जाने के साथ ही जॉन डीयर कृषि परिदृश्य की बेहतरी के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है और एक बाजार अग्रणी के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत बना रहा है।


