- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
करन आनंद ने दोस्त के साथ बिताए पलों को याद करते हुए दोस्ती का अपने जीवन में महत्व बताया।
यह पूरा हफ्ता दोस्ती के जश्न को समर्पित है। अगस्त के पहले संडे को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। जिस दिन हम अपने सबसे अच्छे दोस्त के साथ क्वालिटी टाइम बिताने में व्यस्त होते हैं। यह एक ऐसा दिन होता है जब आप अपने मित्र के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं। कि वे कोई हैं, जो हमेशा आपकी साथ सुख-दुःख में खड़े होते हैं। जिन्हे आपकी पसंद और नापसंद के बारे में पता होता हैं।
लेकिन इस साल, कोरोनोवायरस महामारी के कारण चीजें हमेशा की तरह नहीं है, क्योंकि इस बार हम अपने दोस्तों से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल सकते हैं। सिर्फ उन्हें कॉल मैसेज के द्वारा विश कर सकते है। बॉलीवुड ने हमेशा हमें अपनी फिल्मों और गीतों के माध्यम से कई दोस्ती के लक्ष्य दिए हैं। यहां तक कि कई बॉलीवुड हस्तियों ने इस अद्भुत दिन को मनाया।
करन आनंद ने अपने दोस्त के साथ बिताये पलो को याद करते हुए दोस्ती का उनके महत्व बताते हुए कहा ” दोस्ती मेरे लिए एक ऐसा रिश्ता है जो हम खुद चुनते है। बाकी रिश्ते तो ऊपर वाला बना कर देता है माता पिता भाई बहन ,सिर्फ और सिर्फ एक रिश्ता है जिसका चुनाव हमारे हाथ में होता है और वह है दोस्ती।
हमें किसे दोस्त बनाना है , कब बनाना है इसका कोई समय निर्धारित नहीं होता। जीवन में दोस्ती का बहुत महत्व है, यह केवल वहीं ज्यादा जान सकता है जिनके जीवन में दोस्तों का साथ नहीं होता है। और जिनके जीवन में सच्चे दोस्त होते है होने कभी परेशानी हो ही नहीं सकती। मैं यहाँ अपने एक दोस्त का ज़िक्र भी करना चाहुँगा। जिनका नाम है पंकज अग्रवाल।
हम इलाहबाद में साथ में थिएटर करते थे।जिसके बाद कई सालो से मेरी उनसे मुलाकात ही नहीं हो पाई थी। परंतु अभी हाल ही मैं उनसे कई सालो बाद मिला। और वो मेरे लिए बड़ी ख़ुशी का दिन था , जिसे मैं शब्दों में बया नहीं कर सकता। मेरी एक बहुत बड़ी मुराद पूरी हो गई। इसके अलावा रजनीकांत मिश्रा जी, हनुमंत खत्री जी का भी भी मेरे जीवन में बहुत महत्त्व हैं। जो मेरे जीवन के उतार -चढ़ाव के साथी बने। Happy Friendship Day to all . “
अभिनेता करन आनंद ने ,’गुंडे’ , ‘किक’ , ‘कैलेंडर गर्ल्स’, ‘बेबी’ जैसे कई बॉलीवुड फिल्म्स में काम करके अपनी पहचान बनाई हैं। असल में उन्हें पहचान फ़िल्म ‘बेबी’ में निभाए गए उनके किरदार से मिली। हाल ही में उन्होंने मधुर भंडारकर की फ़िल्म ‘कैलेंडर गर्ल्स’ में कैमियो रोल किया था।
जिसके बाद उन्होंने ‘लुप्त ‘ में प्रमुख किरदार निभाया, जिसे सराहा गया। 2019 में आई फिल्म रंगीला राजा में युवराज के किरदार को प्रसंशको का काफी प्यार मिला। अपनी सफलता के बाद, उन्हें कई प्रस्ताव मिले हैं। जिनको लेकर वे विचार कर रहे है और बहुत जल्द लॉकडाउन के ख़त्म होते ही वे अपनी आने वाली योजनाओं की घोषणा करेंगे।


