- ई-रूफ एनुअल 2026 सफलतापूर्वक संपन्न, इंदौर बना एआई , एवीजीसी और स्टार्टअप इनोवेशन का बड़ा मंच
- 05 reasons to watch Aga Aai Aaho Aai on Marathi Zee 5
- कट्स इंटरनेशनल की रिपोर्ट में आजीविका, सुरक्षा और किफायती शहरी परिवहन की रक्षा के लिए समान बाइक टैक्सी नियमों की मांग
- एमएस धोनी ने सोलरस्क्वायर में निवेश किया, भारत में रिहायशी रूफटॉप सोलर के विस्तार को दिया समर्थन
- यूटीआई वैल्यू फंड - पूरे मार्केट कैप में अवसरों की तलाश करने वाला फंड
गुरमीत चौधरी और देबिना बोनर्जी की रामायण दर्शकों के दिलों पर आज भी करती है राज
दंगल पर BARC 29 डेटा के अनुसार रामायण दर्शकों का अभी तक पसंदीदा शो रहा है।
मुंबई. इस लॉकडाउन के दौरान कई चैनलों ने पूराने शो दिखा कर दर्शकों का मनोरंजन किया। सख्त दिशा-निर्देशों के बीच लॉकडाउन की छूट के साथ, चैनलों ने शो के नए एपिसोड दिखाना अब शुरू किया है।
BARC डेटा के अनुसार सप्ताह 29 दूसरा पूर्ण सप्ताह है जहां GEC ने नई एपिसोड के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। जबकि टेलीविजन की कुल दर्शकों की संख्या में वृद्धि हुई है, लेकिन पुराने शो के कुछ री-रन अभी भी कई दिलों पर राज कर रहे हैं।
आनंद सागर के रामायण में गुरमीत चौधरी और देबिना बोनेर्जी ने अभिनय किया हैं और यह शो पूरे भारत में लगातार दूसरे सप्ताह दर्शकों द्वारा सबसे ज्यादा देखे जाने वाला शो रहा हैं।
गुरमीत और देबिना को शो के लिए मिले प्यार और समर्थन के बारे में बात करते हुए गुरमीत ने कहा, “रामायण हमारे लिए बहुत खास शो है क्योंकि यह पहली बार था जब दर्शकों ने मुझे और देबिना को एक साथ देखा था। यह इस शो के बाद ही है कि हम दोनों वास्तविक जीवन में राम और सीता बन गए।
प्रशंसकों की ओर से हमें जो प्यार और सराहना मिली वो काफी जबरदस्त थी। इस शो की अपार सराहना के कारण मेरा बॉलीवुड यात्रा शुरू हुआ, यदि यह शो नहीं होता तो मेरी बॉलीवुड यात्रा शुरू नहीं होती। इस शो को शुरू हुए 8 साल से ज्यादा हो चुके हैं और हमें अभी भी प्रशंसकों की ओर से बहुत प्यार मिलता हैं और इसके लिए
हम बहुत आभारी हैं। इस लॉकडाउन में दर्शकों ने हमे फिर से देखा और इस शो को नंबर वन बनाया। मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इसे प्यार किया। ”
गुरमीत की एक दिलचस्प परियोजना है, जिसका शीर्षक ‘द वाइफ’ है, जो एक सुपर नेचुरल थ्रिलर फिल्म है जिसकी रिलीज इस साल के अंत तक उम्मीद की जा रही है।


