- IIM Indore Conducts Bharat KALP Leadership Programme, Bringing Together Senior Civil Servants to Strengthen Governance and Public Leadership
- आईआईएमइंदौर ने आयोजित किया भारत KALP नेतृत्व कार्यक्रम; सुशासन और सार्वजनिक नेतृत्व को सशक्त बनाने के लिए देशभर के वरिष्ठ सिविल सेवक हुए शामिल
- Bunty Singh Wins Two Elite Titles, Shines at Mrs. Asia Pacific World & India International Cosmo 2026
- दो प्रतिष्ठित मंचों पर छाईं बंटी सिंह, मिसेज एशिया पैसिफिक वर्ल्ड एवं इंडिया इंटरनेशनल कॉस्मो 2026 की एलीट विनर बनीं
- इंदौर में बिलियनेयर्स नेटवर्क के ‘बीएन प्रथम’ चैप्टर का लॉन्च, उद्यमियों को मिलेगा नेटवर्किंग का मंच
Koo का 1 करोड़ डाउनलोड्स का आंकड़ा पार, लारा दत्ता समेत कई सेलेब्रिटीज़ स्टार्स ने की बधाईयों की बरसात
भारत का पहले लैंग्वेज बेस्ड माइक्रो प्लेटफार्म पर टाइगर श्रॉफ, रवीना टंडन, कंगना रनौत जैसे कई बड़े स्टार्स एक्टिव है
नेशनल: भारत के माइक्रो ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo ऐप ने 18 महीने में 1 करोड़ डाउनलोड का आंकड़ा पार कर लिया है। इस प्लेटफॉर्म पर कई बड़े अभिनेता, दिग्गज खिलाड़ी जुड़ चुके हैं और वे अपनी भारतीय भाषाओँ में अपने फेन्स से कनेक्ट करना काफ़ी पसंद कर रहे है |
इसी बीच कई बड़े अभिनेता और खिलाडियों ने Koo को इस बड़ी उपलब्धि पर अपने ऑफिशल Koo हैंडल से बधाई भी दी है |
बेलबोटोम मूवी से काफ़ी सुर्ख़ियों बटरोने वाली लारा दत्ता ने भी Koo को बधाई देते हुए एक वीडियो जारी किया है जिसमें वे बता रही है की उनका इस प्लेटफार्म के साथ काफी शानदार सफ़र की शुरुवात हुई है और बहुत अच्छा लगता है कि वे अपने तमाम फेन्स से कई भारतीय भाषाओँ में अब जुड़ सकती है | ये पोस्ट उन्होंने अपने Koo ऑफिशियल अकाउंट @laradutta से किया है!
इसके अलावा Zee5 में आई Sunflower सीरीज से वापसी करने वाले अभिनेता आशीष विद्यार्थी, रांची डायरीज से फेम पाने वाली एक्टर सौंदर्य शर्मा, टीवी जगत में भाई –बहन की जोड़ी डेलनाज़- बख्तयार ईरानी ने भी Koo पर अपने वीडियो पोस्ट कर बधाई दी है|
इसके अलावा लम्बे अरसे से इस प्लेटफार्म से जुड़े पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी प्रज्ञान ओझा, यश राज बैनर से डेब्यू करने मोहबतें मूवी की एक्टर प्रीती झाँगिआनी ने भी इस उपलब्धि पर Koo को बधाई देते हुए वीडियो शेयर किया है|
फ़िल्मी जगत से जुड़े कुछ बड़े नाम अनुपम खेर, टाइगर श्रॉफ, कंगना रनौत, लारा दत्ता, मशहूर फोटोग्राफर डब्बू रतनानी, एक्टर प्रवीण डबास जैसे कई बड़ी हस्तियां आज Koo पर हैं !
स्पोर्ट्स की दुनिया से कुछ बड़े नाम
क्रिकेटर मोहम्मद शमी, रिद्धिमान साहा, ओलंपिक्स ममें ब्रोंज मैडल जीतने वाली बॉक्सर लोवलिना, भारत को रजत पदक दिलवाने वाले रवि कुमार दहिया शटलर सानिया नेहवाल, बॉक्सर एम सी मैरी कोम जैसे कई पॉपुलर खिलाड़ी Koo परिवार का सदस्य बन चुके हैं |
Koo ऐप मार्च 2020 में लॉन्च किया गया था। इस प्लेटफॉर्म पर यूजर्स 8 भाषाओं में अपना अपडेट शेयर कर रहे हैं। और जल्द Koo पर गुजरती और पंजाबी भाषा सर्विस शुरू होगी |
Koo पर कैसे जुड़ें
Koo ऐप यूजर्स के लिए मोबाइल ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यूजर्स के पास अपने मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी का उपयोग करके पंजीकरण करने का विकल्प होता है। एक बार पंजीकरण पूरा हो जाने के बाद, वे Koo पर अपने पसंदीदा हस्तियों, एथलीट, राजनेताओं, फिल्म और कला जगत के लोगों और आध्यात्मिक गुरुओं का अनुसरण कर सकते हैं। Koo यूजर्स को उनकी मूल भाषाओं में संवाद करने में मदद कर के उन्हें सशक्त बनाता है।


