- अंजलि पाटिल और सेलैश रत्नकुमार की ‘सेल्वी’ का बुसान में डबल धमाका, दो अवॉर्ड्स पर जमाया कब्ज़ा!
- ‘ABCD 2’ के सालों बाद राघव जुयाल की रेमो डिसूज़ा के डांस यूनिवर्स में धमाकेदार वापसी, अब बनेंगे ‘एनी बॉडी कैन ड्रीम’ के लीड हीरो!
- HMR म्यूजिक लेकर आया ‘बरेली वाला झुमका’, आकृति अग्रवाल और डेब्यूटेंट अनिकेत राज की फ्रेश रोमांटिक जोड़ी ने जमाया रंग!
- मेडीबडी ने इंदौर में 600 लोगों की टीम वाले सेंटर के साथ अपना नेशनल हेल्थकेयर ऑपरेशन मजबूत किया
- MediBuddy strengthens national healthcare operations with 600-member Indore centre
कोटक महिंद्रा बैंक अगले दो सालों में मध्य प्रदेश में एसएमई लोन बुक और ग्राहकों की संख्याो को करेगा दोगुना
भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यंवस्थाो विभिन्न क्षेत्रों में वृद्धि को बढ़ावा दे रही है। इसमें एसएमई एक महत्वपूर्ण प्रेरक शक्ति के रूप में उभर रहे हैं। मध्य प्रदेश अपनी जीवंत अर्थव्यवस्था और कई व्यवसायों एवं उद्योगों जैसे ऑटो एंशिएलरी, कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, प्लास्टिक और प्लास्टिक उत्पाद, बुनियादी ढांचे, थोक व्यापार और फार्मास्यूटिकल्स के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है। अब इस राज्य में कोटक महिंद्रा बैंकभी अपना विस्तार करने पर फोकस कर रहा है। उद्यमशीलता की भावना पर निरंतर ध्यारन देने के साथ, बैंक ने पिछले 2 सालों में मध्य प्रदेश में अपने ग्राहकों की संख्या को दोगुना कर लिया है। ये कारोबारियों और उद्यमियों के बीच बैंक के प्रति बढ़ते विश्वास का संकेत है।
कोटक महिंद्रा बैंक के लिए, मध्य प्रदेश सबसे ज्यादा डिजिटल सेवी राज्यों में से एक है, राज्य में डिजिटल तकनीक को अपनाने की दर 81% है जो राष्ट्रीय औसत 76% से अधिक है। यह बाज़ार की डिजिटलीकरण के फायदों की समझ और डिजिटल तकनीक अपनाने के लिए तत्परता पर जोर देता है।
कोटक महिंद्रा बैंक के प्रेसिडेंट-एसएमई शेखर भंडारी ने कहा, “हमारे पास राज्य के लिए बड़ी विकास योजनाएं हैं और हम अगले दो सालों में हमारी एसएमई लोन बुक और ग्राहकों की संख्या् को दोगुना से अधिक करना चाहते हैं। एसएमई सेक्टर देश के आर्थिक विकास और सामाजिक-आर्थिक प्रगति की आधारशिला है।”
कोटक महिंद्रा बैंक के प्रेसिडेंट और हेड होलसेल बैंकिंग पारितोष कश्यप ने कहा, “एसएमईबैंक की विकास रणनीति के लिए फोकस का एक मजबूत क्षेत्र हैं। हमारा मानना है कि आने वाले सालों में एसएमई सेगमेंट की विकास की दर25-30 फीसदी रहेगी। एसएमई भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कोटक बैंक उनकी तरक्कीे को सपोर्ट करने के लिए प्रतिबद्ध है और उनके साथ मिलकर आगे बढ़ना चाहता है। मध्य प्रदेश हमारी एसएमई बुक की ग्रोथ बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा जहां हमने उल्लेपखनीय रूप से नए ग्राहकों को जोड़ने की योजना बनाई है।”
कोटक महिंद्रा बैंक स्थानीय जानकारियों और विकास के अवसरों का लाभ उठाकर, राज्य में इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर पर खासतौर से फोकस कर रहा है।


