- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
लेग्रैंड इंडिया ने अपने (12वें) अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का पुणे में उद्घाटन किया
इनोवाल में लेग्रैंड के सभी प्रोडक्ट्स और सॉल्यूशन्स एक ही छत के नीचे रखे जाएंगे जो ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार के कनेक्टेड डिवाइसेज़ पेश करेंगे
ग्राहकों के जुड़ाव और डिज़ाइनियरिंग के अगले स्तर को परिभाषित करता है
ट्रेंड कर रहे कनेक्टेड डिवाइस की पेशकश का प्रदर्शन
पुणे, अक्तूबर, 2021: इलेक्ट्रिकल और डिजिटल बिल्डिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर में एक वैश्विक अग्रणी लेग्रैंड इंडिया ने अपने 12वें अत्याधुनिक अनुभव केंद्र इनोवाल का आज पुणे में उद्घाटन किया जहाँ लेग्रैंड उत्पादों की संपूर्ण रेंज उपलब्ध है, जिसमें शामिल है नए तौर पर लॉन्च की गई कनेक्टेड डिवाइसेज़ की पेशकश। इनोवाल अपने भारत स्थित समूह कंपनियों के उत्पादों – लेग्रैंड, न्यूमेरिक और वॉलरैक की मेज़बानी करेगा। वैश्विक स्तर पर फ्रांस, ग्रीस, चिली, ब्राज़ील, कोलंबिया, दुबई में इनोवाल की मौजूदगी है। मुंबई, भारत में लॉन्च के साथ इनोवाल ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में पहली बार प्रवेश किया और इसके बाद सफलतापूर्वक अहमदाबाद, लखनऊ, देहरादून, कोयम्बत्तूर, कोची, चेन्नई, चंड़ीगढ़, लखनऊ, विशाखापट्टनम में भी इसकी शुरुआत की गई और बैंगलोर में इसका पहला आवाज द्वारा नियंत्रित अनुभव केंद्र शुरु किया गया। अब कंपनी आज अपने अनुभव केंद्र के साथ पुणे बाज़ार को अचंभित करने के लिए तैयार है।
इनोवाल में लेग्रैंड के वैश्विक ब्रांड के उत्पादों का प्रदर्शन किया जाता है। इनोवाल यह नाम इनोवेटिव प्रॉडक्ट की विभिन्न रेंज विकसित करने की लेग्रैंड की ब्रांड वैल्यू को प्रतिबिंबित करता है (वैली ऑफ इनोवेशन)। इनोवाल का वर्णन ‘स्त्रोत से अंतिम उपयोग’ की संकल्पना पर आधारित है, जहाँ उत्पादों की व्यवस्था एक दूसरे के संबंध और एनर्जी और डाटा डिस्ट्रिब्यूशन ग्रिड में उनकी स्थिति के अनुसार की जाती है। यहाँ आनेवाले ग्राहकों के संपूर्ण रुप से अलग प्रोफाइल को ध्यान में रखते हुए बिज़नेस वर्टिकल्स के अनुसार उत्पादों की व्यवस्था रखी जाती है, जैसे – यूज़र इंटरफेस, एनर्जी डिस्ट्रीब्यूशन, स्ट्रक्चर्ड केबलिंग, यूपीएस और केबल मैनेजमेंट।
डिज़ाइन का तरीका डिज़ाइनियरिंग की संकल्पना पर आधारित है। इसमें इंजीनियरिंग की सभी तकनीकियाँ मौजूद हैं लेकिन इसे एक सहज ज्ञान संबंधी और आसानी से समझे जा सकने वाली संचार प्रणाली में प्रस्तुत किया गया है। इंटरैक्टिव प्रोडक्ट डिस्प्ले, संपूर्ण रुप से स्वचालित अनुभव, जानकारीयुक्त इन्फोग्राफिक्स, और स्पष्ट न्यूनतम दृश्य भाषा के साथ इनोवाल को इस तरह से डिज़ाइन किया गया है ताकि इसके ग्राहकों को एक व्यावहारिक अनुभव उपलब्ध हो जो उन्हें सूचना आधारित विकल्प चुनने में सहायता कर सके।
इसके साथ ही निवेशकों से लेकर इन्स्टॉल करने वालों तक इलेक्ट्रिकल व्यापार में सभी संबंधित लोगों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के दृष्टिकोण से इनोवाल का निर्माण किया गया है। लेग्रैंड को उद्योग के अनुसार उसके नवाचार, सॉल्यूशन्स में मूल्यवर्धन और इन पेशेवरों को लगातार बदलते बिज़नेस के साथ तालमेल स्थापित करने में सहायता के लिए पहचाना जाता है। आवासीय और व्यापारिक बाज़ार के लिए लेग्रैंड समूह के प्रशिक्षण प्रदाता इनोवाल का उद्देश्य
बाज़ार को बेहतर तरीके से समझने के लिए नए कौशल प्राप्त करने हेतु इन सभी भागीदारों (निवेशक, सिस्टम इंटीग्रेटर, आर्किटेक्ट, पैनल बिल्डर, अंतिम ग्राहक इत्यादि) को सहायता प्रदान करना है। बाजार तेज़ी से वृद्धि कर रहा है और ग्राहकों की अनेकों प्रकार की आवश्यकताएं और उम्मीदें हैं। नई पीढ़ी के निर्णयकर्ता बनने के साथ नवाचार और टेक्नोलॉजी वाले उत्पादों की मांग में भी वृद्धि हुई है।
श्री टोनी बर्लांड, सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर, लेग्रैंड इंडिया ने कहा, “भारत में पिछले कुछ वर्षों में लेग्रैंड द्वारा पेश किए जाने वाले उत्पादों में विविधता आई है। इसने विभिन्न उद्योगों और इसके उपयोगकर्ताओं (निवेशक, सिस्टम इंटीग्रेटर, आर्किटेक्ट, पैनल बिल्डर, अंतिम ग्राहक इत्यादि) के लिए प्रोडक्ट सॉल्यूशन्स विकसित किए हैं। इन नए दौर के ग्राहकों के साथ संवाद साधने और नई पेशकश और विशेषज्ञता के संबंध में इसकी विश्वसनीयता को मज़बूत करने के लिए लेग्रैंड ने अपने तरीकों को अपग्रेड किया है।” उन्होंने आगे जोड़ते हुए कहा, “पुणे में आज इस लॉन्च के साथ हम शहर में हमारे ग्राहकों और बिज़नेस भागीदारों तक पहुँचना चाहते हैं। ग्राहकों में बदलाव आ रहा है और वे जिन उत्पादों को खरीद रहे हैं उसके प्रति उनका जुड़ाव भी बढ़ रहा है। इन नए दौर के आधुनिक ग्राहकों के साथ संवाद स्थापित करने और हमारी नेई पेशकश प्रदर्शित करने का यह एक शानदार तरीका है। केवल एक सप्लायर से भी अधिक कुछ बनने, विशेष करके एक प्रामाणिक भागीदार के रुप में कार्य करने, इलेक्ट्रिकल और डिजिटल व्यापार के साथ करीबी संबंध निर्माण करने के लिए इनोवाल लेग्रैंड को सक्षम बनाता है।”
श्री समीर कक्कड़, डायरेक्टर- सेल्स, लेग्रैंड इंडिया ने कहा, “लेग्रैंड के पास अनेकों बिज़नेस वर्टिकल्स में इलेक्ट्रिकल और डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर उत्पादों की विशाल पेशकश उपलब्ध है; जिनमें से कई समझने के हिसाब से काफी तकनीकी हैं। इनोवाल के पीछे विचार यह था कि आसानी से समझ में आनेवाले अनुभव आधारित एवं इंटरैक्टिव नरेटिव के ढांचे के भीतर उत्पादों का चयन कर इसे ग्राहकों के लिए छोटे छोटे भागों में पेश किया जाए। भारत में बारहवें अलग इनोवाल के लॉन्च के साथ हमने सफलतापूर्वक ग्राहकों के लिए बी2बी अनुभव क्षेत्र की दिशा में एक कदम बढाया है (उच्च रुप से तकनीकी सेगमेंट में)। यह दुनिया और देशों के इलेक्ट्रिकल क्षेत्र के सबसे बड़े नाम लेग्रैंड की नवाचारी और रचनात्मक विचार प्रक्रिया के बिना संभव नहीं हो पाती।”
6.6 बिलियन यूरोज़ के कारोबार के साथ लेग्रैंड दुनिया की अग्रणी इलेक्ट्रिक्ल एवं डिजिटल बिल्डिंग सॉल्यूशन प्रोवायडर कंपनी है। यह कंपनी प्रीमियम वायरिंग डिवाइस और इसके साथ ही एमसीबी के भारतीय बाज़ार में शीर्ष स्थान पर है। इसके उत्पादों का उपयोग व्यापक रुप से आवासीय, व्यापारिक, औद्योगिक एवं हॉस्पिटैलिटी उद्योग में किया जाता है। इसके स्मार्ट कनेक्टेड होम पेशकश के साथ लेग्रैंड इंडिया एक और बड़ी छलांग लगाने जा रही है। इसके स्मार्ट कनेक्टेड होम पेशकश में आईओटी स्पेस में इसके प्रवेश के माध्यम से यह ब्रांड आगे एक और बड़ा कदम उठा रही है और यह भारत में इसका पहला आईओटी उत्पाद है और भविष्य में ऐसे कई उत्पाद पेश किए जाएंगे।


