- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड का आईपीओ खुला, प्राइस बैंड रू 85 से रू 90 प्रति शेयर
रतलाम की मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स लिमिटेड हाई क्वालिटी वाले पाइप्स के निर्माण में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) लॉन्च किया, जिसके जरिए 25.92 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य है, जिसमें 28.80 लाख नए शेयर इशू किए जाएंगे।
इस एसएमई आईपीओ के लिए प्रति शेयर का प्राइस बैंड रू 85 से रू 90 रखी गई है। कंपनी के शेयर बुधवार, 29 जनवरी, 2025 को सब्सक्रिप्शन के लिए खुल गए है और शुक्रवार, 31 जनवरी, 2025 को बंद होंगे। ये बीएसई एसएमई पर लिस्ट किए जाएंगे और इसकी अनुमानित लिस्टिंग बुधवार, 5 फरवरी, 2025 है।
इंटरएक्टिव फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड मालपानी पाइप्स आईपीओ के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं और बिगशेयर सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड इस इश्यू के रजिस्ट्रार हैं। मालपानी पाइप्स आईपीओ के लिए मार्केट मेकर एमएनएम स्टॉक ब्रोकिंग प्राइवेट लिमिटेड है।
आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग मशीनरी की खरीद के लिए किया कयेगा, ऋण के पुनर्भुगतान, कार्यशील पूंजी की आवश्यकताओं और जनरल कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए किया जाएगा।
सोमवार, 3 फरवरी, 2025 को मालपानी पाइप्स एंड फिटिंग्स आईपीओ के शेयर आवंटित किए जाने की उम्मीद है और मंगलवार, 4 फरवरी, 2025 को शेयर आवंटियों के डिमैट खाते में क्रेडिट किए जाएंगे। इस आईपीओ का 50% क्यूआईबी, 35% रिटेल इन्वेस्टर्स और 15% एनआईआई सेगमेंट के लिए आरक्षित किया है।
रिटेल इन्वेस्टर्स को न्यूनतम 1.44 लाख रुपये का निवेश करना होगा, क्योंकि आवेदन के लिए न्यूनतम लॉट साइज 1600 शेयरों का है। एचएनआई इन्वेस्टर्स के लिए न्यूनतम बिड साइज दो लॉट, यानी 3200 शेयर, है, जिसके लिए अपर प्राइस बैंड पर कुल निवेश 2.88 लाख रुपये होगा।
31 मार्च, 2024 को समाप्त अवधि में, कंपनी ने कुल रेवन्यू रू 14,116.23 लाख, प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (पैट) रू 739.72 लाख और एबिट्ड रू1,329.04 लाख दर्ज किया। की फाइनेंसियल रेश्यो में 71.52% की मजबूत आरओई और 21.74% की आरओसीई शामिल है। 31 दिसंबर, 2024 तक, कंपनी की बकाया ऑर्डर बुक का मूल्य रू 11,166.03 लाख था।
रतलाम, मध्य प्रदेश में स्थित कंपनी का मैनुफैक्चरिंग प्लांट प्रति वर्ष 11,500 मीट्रिक टन की प्रोडक्शन कैपसिटी रखता है। इसमें अत्याधुनिक मशीनरी, मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर और एक इन-हाउस टेस्टिंग फैसिलिटी है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में एचडीपीई, एमडीपीई, एलएलडीपीई के साथ-साथ स्प्रिंकलर और ड्रिप पाइप्स शामिल हैं, जो वॉलस्टार ब्रांड के तहत बेचे जाते हैं। कंपनी इरीगेशन, टेलीकॉम, और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी विभिन्न इंडस्ट्रीज़ को सर्विस प्रदान करती है। कंपनी


