- From Dil Chahta Hai to Prem Keetanu, How Bollywood’s Campus Film Has Changed With Every Generation
- Prem Keetanu’s Gaurav Verma Reveals the Film’s Seven-Song Album is a Conscious Choice
- हृदय की धड़कन में बदलाव को न करें नजरअंदाज, समय पर जांच से गंभीर बीमारी का पता लगाना संभव
- स्किपर लिमिटेड ने ₹797 करोड़ के नए ऑर्डर हासिल किए
- एसबीआई कार्ड ने एसबीआई योनो के ज़रिए फिक्स्ड डिपॉज़िट पर आधारित सिक्योर्ड एडवांटेज एसबीआई कार्ड लॉन्च किया
भारतीय परंपरा और संस्कृति के साथ द पार्क ने मनाया गणतंत्र दिवस
मेहमानों के लिए शानदार ब्रंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का अनोखा अनुभव –
इंदौर, जनवरी 2025। भारत के गणतंत्र दिवस के अवसर पर, द पार्क इंदौर ने भारतीय परंपरा और आधुनिकता का अद्भुत संगम प्रस्तुत किया। इस खास दिन को सम्मानित करने के लिए होटल के रेस्टोरेंट एक्वा में एक शानदार ब्रंच और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन ने न केवल भारतीय मूल्यों और संस्कृति को दर्शाया, बल्कि स्थानीय धरोहर के संरक्षण और आधुनिक संस्कृति के अनुकूलन का भी प्रतीक बना।
इस भव्य कार्यक्रम में द पार्क होटल की पूरी टीम को पाँच हिस्सों में विभाजित किया गया। हर टीम को गणतंत्र दिवस से संबंधित क्राफ्ट तैयार करने का कार्य सौंपा गया, जिसमें भारतीय संस्कृति, धरोहर और गणतंत्र दिवस की भावना को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत किया गया। टीम ने अपनी भागीदारी और क्रिएटिविटी से इस आयोजन को चार चांद लगा दिए।
द पार्क होटल के जनरल मैनेजर देबोजीत बनर्जी ने कहा: “द पार्क इंदौर में गणतंत्र दिवस का आयोजन हमारे भारतीय मूल्यों और परंपरा को सम्मानित करने का प्रयास है। हमने इस दिन को खास बनाने के लिए न केवल एक शानदार ब्रंच की व्यवस्था की, बल्कि एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से टीम की क्रिएटिविटी और भारतीय धरोहर को देखा। बनाई गई टीमों ने भी स्थानीय धरोहर को संरक्षित करते हुए आधुनिकता के साथ सामंजस्य स्थापित किया। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हमारे मेहमानों ने इस अनोखे अनुभव को बेहद सराहा। हम उनके और हमारी टीम के प्रयासों के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। कार्यक्रम में सबसे बेहतरीन क्राफ्ट बनाने वाली टीम को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस आयोजन ने न केवल होटल के कर्मचारियों को एकजुट किया, बल्कि मेहमानों को भारतीय संस्कृति और गणतंत्र दिवस के महत्व से रूबरू कराया। हमनें आयोजन के माध्यम से यह संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति और आधुनिकता को एक साथ निभाते हुए, स्थानीय धरोहर का संरक्षण संभव है। होटल के मेहमान इस यादगार अनुभव के भागीदार बनकर गौरवान्वित महसूस कर रहे थे। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाओं के साथ, द पार्क इंदौर भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक और क्रिएटिव कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा।”


