- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
ग्रैफ़ाइट सेरामिक्स गैलरी का इंदौर में भव्य उद्घाटन
इंदौर, जनवरी, 2025: जानी मानी ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स (जीवीटी) और पॉलिश्ड ग्लेज्ड विट्रिफाइड टाइल्स (पीजीवीटी) निर्माता कंपनी ग्रेफाइट सेरामिक्स ने इंदौर में अपनी पहली गैलरी का उद्घाटन किया। प्रीमियम क्वालिटी जीवीटी और पीजीवीटी टाइल्स की उपलब्धता को बढ़ावा देने और प्रोडक्ट डिस्प्ले के लिए इंदौर की लोहा मंडी में रविवार, 26 जनवरी 2025 को सुबह 10 बजे गैलरी का उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ।
इंदौर में ग्रैफ़ाइट गैलरी को आर्किटेक्ट, इंटीरियर डिज़ाइनर बिल्डर और अपने घर के इंटीरियर को सूझ बूझ से डिजाईन करने वाले घर मालिको के लिए एक इमर्सिव एक्सपीरियंस के रूप में डिज़ाइन किया गया था। विजिटर्स को ग्रैफ़ाइट सिरेमिक्स की पेशकशों की पूरी श्रृंखला से रूबरू होने का अवसर मिला, जिसमें टाइल्स का एक शानदार और विशाल डिस्प्ले था, इस गैलरी ने निर्माण प्रक्रिया को दिखाया और अलग अलग सरफेस की फिनिशिंग की तुलना को आसानी से दिखाया। गैलरी में प्रोडक्शन फैसिलिटी के साथ आकर्षक 360-डिग्री वर्चुअल टूर भी थे, जिससे विजिटर्स को उत्कृष्टता के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता के बारे में गहरी समझ हासिल करने में मदद मिली।
इस अवसर पर ग्रेफाइट सेरामिक्स प्राइवेट लिमिटेड के चीफ मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रवि पटेल ने कहा -“हमें इंदौर में अपनी पहली गैलरी का प्रदर्शन करने और इस शानदार शहर के बेहतरीन लोगों के लिए ग्रेफाइट सेरामिक्स की दुनिया लाने पर बेहद खुशी हुई। यह गैलरी हमारी यात्रा में एक मील का पत्थर है, जिसने आर्किटेक्ट्स, डिजाइनर्स और घर बनाने के इच्छुक लोगों को बेहतरीन क्वालिटी, आकर्षक डिज़ाइन, सक्षमता और इनोवेशन के प्रति मजबूत प्रतिबद्धता को सीधे अनुभव करने का एक तरीका दिया. यही ग्रैफाइट सिरेमिक्स ब्रांड को नई परिभाषा देने वाले तत्त्व हैं। हमें विश्वास है कि यह गैलरी लोगों को सुन्दर और उपयोगी घर या ऑफिस बनाने के लिए प्रेरित करेगी।”
मांहेश्वरी मार्केटिंग के मैनेजिंग डायरेक्टर प्रेम माहेश्वरी ने कहा, “इस भव्य गैलरी का उद्घाटन इंदौर
और आसपास के लिए बड़ी सौगात रहा। ग्रेफाइट सेरामिक्स से जुड़कर हम अपने 25 वर्षों के टाइल्स व्यवसाय को आगे ले जाना चाहते हैं। प्रीमियम क्वालिटी और लगातार नयापन ग्राहकों की प्राथमिकता बन गई है, जिसमें यह गैलरी ग्राहकों को उनके सपनों का घर या ऑफिस बनाने में मदद करेगी।
ग्रैफाइट सेरामिक्स, इनोवेशन और हाई क्वालिटी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। यह 12 एकड़ भूमि में फैली एक आधुनिक मैन्युफैक्चरिंग फैसिलिटी का दावा करता है। 50 मिलियन स्क्वायर मीटर की एनुअल प्रोडक्शन कैपेसिटी के साथ, कंपनी 1200 मिमी x 1800 मिमी, 1200 मिमी x 1200 मिमी, 800 मिमी x 1600 मिमी और 600 मिमी x 1200 मिमी सहित बहुत सारे साइज़ में हाई क्वालिटी वाली 9 मिमी मोटी जीवीटी/पीजीवीटी टाइलों का विभिन्न प्रकार से उत्पादन करती है। ग्रेफाइट सेरामिक्स 10 अलग-अलग सरफेस का सिलेक्शन प्रदान करता है, जिन्हें प्रीमियम और ट्रेडिशनल केटेगरीज़ में बांटा गया है, जो अट्रैक्टिव डिज़ाइन फ्लेक्सिबिलिटी और एलीगेंस के साथ स्थानों को एक नया रूप देते हैं।
इसके अलावा, यह गैलरी एक्सपीरियंस्ड प्रोडक्ट स्पेशलिस्ट के साथ गाइडेंस भी प्रोवाइड कराती है। यह प्रोफेशनल्स को उनके प्रोजेक्ट्स के लिए सही टाइल्स का चयन करने में मदद करते हैं, जिसमें डिज़ाइन, उपयोगिता और बजट जैसी महत्वपूर्ण चीज़े शामिल होती हैं। गैलरी में अलग अलग बिछाने के तरीके और 3D विजुअल दिखाने वाले इंटरैक्टिव डिस्प्ले भी थे, जिससे लोग यह देख सकें कि उनके स्थानों पर टाइल्स कैसे दिखेंगी।
26 जनवरी को हुआ उद्घाटन समारोह एक यादगार कार्यक्रम रहा, जिसमें लोग गैलरी देख सके, ग्रेफाइट सिरेमिक्स की निर्माण प्रक्रिया को समझ सके और कंपनी के विशेषज्ञों से मिलकर बातचीत कर सके।


