- BHIVE Unveils Its First-Ever Brand Film with Milind Soman, Turning Its Campus Workplace Vision into a Movement
- नेशनल अवॉर्ड विनर अंजलि पाटिल की ‘सेल्वी’ ने बुसान प्रीमियर से पहले जारी किया नया पोस्टर
- पूजा बत्रा, अदिति गोवित्रिकर और दीपक तिजोरी ने योगासन चैंपियनशिप में जमाया रंग, फिटनेस को लेकर दिया खास संदेश
- A Soulful Farewell to Bappa: Nirvaan Birla Presents His Rendition of ‘Jai Ganesha Deva’
- Krishna das joins amjad ali khan’s chants for unity for a powerful rendition of om mani padme hum
ऊप्सय! अब क्याा?’: डिज़्नी+हॉटस्टार पर 20 फरवरी से, रूही की ज़िंदगी के अप्रत्याशित मोड़ों और धमाकेदार सफर का गवाह बनने के लिए हो जाइए तैयार!
प्रेम मिस्त्री और देबात्मान मंडल की निर्देशित, डाइस मीडिया की पेशकश: हंगामा, हास्य और भावनाओं का परफेक्ट संगम!
मुंबई,: क्या एक अनचाही प्रेग्नेंसी किसी की जिंदगी को पूरी तरह बदल सकती है? डिज़्नी+ हॉटस्टार इस प्यार के मौसम में आपके लिए लेकर आया है कॉमेडी, रोमांच और भावनाओं से भरा शो – “ऊप्स! अब क्या?”। यह शो एक ऐसी लड़की की कहानी है, जिसकी पूरी तरह से प्लान की गई परफेक्ट जिंदगी अचानक उलट-पलट हो जाती है, जब गलती से उसका आर्टिफिशियल इन्सेमिनेशन हो जाता है।
कहानी तब और रोचक हो जाती है, जब उसे पता चलता है कि उसके इस अनचाहे बच्चे का डोनर कोई और नहीं, बल्कि उसका मौजूदा बॉस है! प्यार, हास्य और हंगामे से भरपूर यह शो दर्शकों को रिश्तों, भावनाओं और अप्रत्याशित परिस्थितियों की अनोखी यात्रा पर ले जाएगा।
इस सीरीज़ में सिर्फ हास्य नहीं है, बल्कि तीन पीढ़ियों की महिलाओं की एक ऐसी दिल छू लेने वाली कहानी भी है, जो सबसे अप्रत्याशित हालातों में परंपरा, आधुनिकता और प्यार की जटिलताओं से गुजरती हैं। श्वेता बासु प्रसाद, आशिम गुलाटी, जावेद जाफरी, सोनाली कुलकर्णी, अपरा मेहता, अभय महाजन और एमी ऐला जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों के बेहतरीन अभिनय से सजी “ऊप्स! अब क्या?” रोमांस और मजेदार ड्रामा का एक परफेक्ट मिश्रण है। इसे प्यार के इस मौसम में जरूर देखना चाहिए।
श्वेता बासु प्रसाद ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “यह कहानी दिखाती है कि जिंदगी हमें किस तरह अप्रत्याशित मोड़ों पर ले जाती है और हम उनसे कैसे निपटते हैं। रूही का किरदार निभाकर मुझे बेहद खुशी हुई। वह न केवल बिंदास और संवेदनशील है, बल्कि उसकी हरकतें इतनी मजेदार हैं कि दर्शक उससे खुद को जोड़ पाएंगे। मुझे लगता है कि दर्शक रूही को अपनी जिंदगी का हिस्सा महसूस करेंगे और उसकी उलझनों में खो जाएंगे। इस सीरीज़ का हिस्सा बनना वाकई एक शानदार अनुभव रहा।”


