- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
इंदौर की मनस्वी निडुगला ‘क्लासमेट स्पेल बी’ के 11वें सीजन की सिटी चैम्पियन बनीं
इस हफ्ते भारत के सबसे बड़े स्पेलिंग कॉम्पीटिशन ‘क्लासमेट स्पेल बी’ के 11वें सीजन के ऑनलाइन सेमीफाइनल का आयोजन इंदौर शहर के लिये किया गया। क्लासमेट और रेडियो मिर्ची 98.3 एफएम ने दो महीने पहले ‘क्लासमेट स्पेल बी’ के 11वें सीजन को लॉन्च किया था।
आईटीसी के नंबर 1 नोटबुक ब्रांड* क्लासमेट का मानना है कि हर बच्चा अनूठा होता है। इस विश्वास से प्रेरित इस साल की थीम कि हर बच्चा यूनिक होता है और क्लासमेट की ब्रांड फिलॉसफी ‘हर’ शब्द के इर्द-गिर्द बनायी गयी है, जोकि अनूठेपन को प्रमुखता दे रहे हैं।
‘क्लासमेट स्पेल बी’ का सीजन 11 को काफी सफलता मिल चुकी है और अपने दिल की बात मानने का मौका देने के दौरान यह लगातार देश के नये जीनियस के बीच हलचल पैदा कर रहा है। इस साल हमने कॉम्पीटिशन के तीसरे चरण के ऑनलाइन टेस्ट में सबसे टैलेंटेड स्पेलर्स को हिस्सा लेते हुए देखा और द एमरल्ड हाइट्स इंटरनेशनल स्कूल, इंदौर कीमनस्वी निडुगला विजेता बनकर उभरी। मनस्वी निडुगला अब इस प्रतियोगिता के नेशनल फाइनल में मुकाबला करेंगी ।
इस प्रतियोगिता के शुरुआती राउंड में काफी जोश देखा गया। इंदौर 30 शहरों में से एक है, जहां इस तरह के एक सेमी फाइनल्स का आयोजन किया गया। इसके शुरुआती चरण मेंइंदौर के 30 स्कूलों में ऑन-ग्राउंड एक्सरसाइज करवायी गयी, जहां बच्चों का स्पेलिंग टेस्ट लिया गया। हर स्कूल के 15 टॉप स्कोरर्स ने शहर में फाइनल राउंड में मुकाबला किया। सिटी फाइनल्स के टॉप परफॉमर्स ने उसके बाद इस कॉम्पीटिशन के सेमी फाइनल में मुकाबला किया।
‘क्लासमेट स्पेल बी’ सीजन 11 के अंत में ‘क्लासमेट स्पेल बी’ सीजन11 के नेशनल चैम्पियन के खिताब को जीतने के लिये भारत के टॉप 16 स्कोरर के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा। कॉम्पीटिशन के ये शीर्ष 16 प्रतियोगी नेशनल फाइनल्स में मुकाबला करेंगे। इसका प्रसारण, नेशनल टेलीविजन पर डिस्कवरी चैनल, डिस्कवरी किड्स और डिस्कवरी तमिल पर किया जायेगा।
इस इवेंट पर अपनी बात रखते हुए, आईटीसी के एजुकेशन व स्टेशनरी प्रोडक्ट्स बिजनेस के चीफ एक्जीक्यूटिव श्री शैलेंद्र त्यागी ने कहा, ‘’क्लासमेट ने हमेशा ही हर बच्चे के अनूठेपन को पहचाना है, उसे आगे बढ़ाया है और उसे पहचान दिलायी है। ‘क्लासमेट स्पेल बी’ का सीजन 11 स्टूडेंट्स को अपने अलग तरह के हुनर और टैलेंट को राष्ट्रीय स्तर के प्लेटफॉर्म पर पहचाने जाने और उसे दिखाने का मौका देता है। ‘क्लासमेट स्पेल बी’ का सीजन 11 पिछले साल हासिल किये गये स्तर पर तैयार किया गया है कि भारत के स्कूलों और शहरों के ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स तक स्कूल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम के जरिये पहुंचना है। स्टूडेंट्स को शामिल करने के लिये खासतौर से वेबसाइट तैयार की गयी थी। इस ब्रांड का वादा है कि वह बच्चों के सपनों को उनके जैसे ही अनूठे और विश्वस्तरीय स्टेशनरी सेट जैसे नोटबुक, राइटिंग, ड्राइंग, आर्ट स्टेशनरी और मैथ इंस्ट्रूमेंट के साथ पूरा करेंगे।‘’
मिर्ची एक्टिवेशन, एंटरटेनमेन्ट नेटवर्क (इंडिया) लिमिटेड के टीवी प्रॉपर्टीज हेड श्री पुनीत मेहरा ने कहा, ‘’स्पेल बी’ स्कूली बच्चों के लिये केवल एक कॉम्पीटिशन तक सीमित नहीं रहा है और आज इसके मेकर्स यानी खुद बच्चों के साथ इसके 11वें सीजन का आयोजन करते हुए बेहद गर्व महसूस हो रहा है। रेडियो मिर्ची में हमें यह देखकर बेहद खुशी महसूस होती है कि यह प्रॉपर्टी भारत के युवा स्पेलर्स में इतनी लोकप्रियता हासिल कर रही है। इस शो ने उस विश्वास को पुन: स्थापित किया है कि हमारे स्टूडेंट्स में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला करने की क्षमता है और वे किसी से कम नहीं हैं। इस कॉम्पीटिशन के कुछ अन्य चरणों में टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला नेशनल फाइनल्स है, जोकि बेहद रोमांचक होने का वादा करता है। हम देखेंगे कि भारतीय स्कूलों के सिर्फ बेहतर से बेहतर स्टूडेंट्स आगे बढ़ेंगे। स्पेलबी का प्रयास स्टूडेंट के विकास में सही मायने में मूल्यवर्धन करने का प्रयास करना है।‘’
‘क्लासमेट स्पेल बी’ के सीजन 11 में ग्राहकों को इसके लिये खासतौर से तैयार की गयी वेबसाइट के माध्यम से जुड़ते हुए देखा गया। क्लासमेट ने स्टूडेंट्स को लर्निंग मॉड्यूल्स, टेस्ट,इंटरेक्टिव ब्लॉग्स और इस कार्यक्रम की तैयारी के लिये कॉन्टेस्ट करवाये। इस साल का फोकस प्रतियोगियों के लिये एक संपूर्ण शैक्षणिक अनुभव प्रदान करना है। जिसमें विविध प्रकार के मोबाइल एप्प और वेब आधारित लर्निंग और प्रैक्टिस सॉल्यूशन का प्रयोग किया गया। क्लासमेट बच्चों को अपनी पसंद का क्षेत्र चुनने के लिये प्रेरित करने पर विश्वास करता है। वे किसी और के साथ नहीं, बल्कि लगातार खुद से मुकाबला करने के लिये प्रेरित करते हुए ऐसा कर रहे हैं। साथ ही खुद से बेहतर होने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।
‘क्लासमेट स्पेल बी’ ब्रांड की सोच को जमीनी तौर पर लाने की कोशिश कर रहा है। वह उन्हें अपनी लैंग्वेज और स्पेलिंग स्किल्स को दिखाने और उसे निखारने के लिये एक अनूठा प्लेटफॉर्म देकर स्कूली स्टूडेंट्स को स्पेलिंग के अपने हुनर को पहचाने और उसे दिखाने के लिये प्रेरित कर रहे हैं।
‘क्लासमेट स्पेल बी’ सीजन 11 के नेशनल चैम्पियन को 2,00,000 रुपये की बड़ी नकद राशि इनाम में दी जायेगी। इसके अलावा उन्हें अपने पैरेंट के साथ वॉशिंगटन डीसी, यूएसए में 2019 में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित ‘स्क्रिप्स नेशनल स्पेलिंग बी’ को देखने का भी मौका मिलेगा। इस ट्रिप का सारा खर्च ब्रांड द्वारा किया जायेगा। 4 सेमी-फाइनलिस्ट को 50,000 रुपये की नकद राशि दी जायेगी। ‘क्लासमेट स्पेल बी’ सीजन 11 के ग्रैंड प्राइज और उन सेमी–फाइनलिस्ट को मिलने वाला प्राइज क्लासमेट की तरफ से होगा। यह स्टूडेंट्स को अपने दिल की बात सुनने के लिये प्रेरित करने और उन्हें सक्षम बनाने में मदद करने के लिये है।
इस साल टाइम्स एनआईई नॉलेज पार्टनर है, डिस्कवरी किड्स प्रोडक्शन और टेलीविजन पार्टनर है, विक्टर टैंगो इस शो के लिये इवेंट पार्टनर है।


