- करण टैकर ने स्कॉटलैंड में शुरू की नए प्रोजेक्ट की शूटिंग!
- Aakash Education Services Limited (AESL) launches Aakash INVICTUS- Engineering 2.0, strengthening its JEE ecosystem with Invictus-led high-performance academic architecture
- आकाश एजुकेशन सर्विसेज लिमिटेड ने लॉन्च किया ‘आकाश इनविक्टस इंजीनियरिंग 2.0’, इनविक्टस के हाई-परफॉर्मेंस एकेडमिक आर्किटेक्चर के साथ जेईई इकोसिस्टम को करेगा मजबूत
- तनिष्क ने पेश किया 'अध्यंतरा' कलेक्शन, आभूषणों में उतरी ब्रह्मांड की असीम सुंदरता
- Tanishq introduces adhyantara this festive season, translating the infinite wonder of the cosmos into extraordinary jewellery
प्राइड होटल में पंजाबी फूड फेस्टिवल
इंदौर. इंदौर खाने के शौक़ीन लोगों के लिए जाना जाता है , होली के रंग बिरंगे पर्व के बाद प्राइड होटल एंड कन्वेंशन सेंटर एक बार फिर अपने अतिथियों के लिए स्वाद की सौगात लेकर आया है।
इस बार इंदौर वासियों के लिए प्राइड होटल स्वादिष्ट सर्वोत्तम पंजाबी व्यंजनों की खास पेशकश ‘पंजाबी फ़ूड फेस्टिवल’ में करेगा। पंजाबी फूड फेस्टिवल 22 मार्च से 31 मार्च 2019 तक प्राइड होटल, इंदौर के टिफ़िनी ब्लू रेस्टोरेंट आयोजित किया जा रहा है।
इस फ़ूड फेस्टिवल में निश्चित ही स्वादप्रेमी इंदौरियों को पंजाब के ज़ायके लुभायेंगे और वे लज्जतदार पंजाबी व्यंजनों की ऐसी श्रेणी से रूबरू होंगे, जिसका अनुभव उन्हें पहले कहीं नहीं मिला होगा।
इस खास दावत के बारे जानकारी देते हुए श्री आशुतोष श्रीवास्तव एफएनबी मैनेजर ने बताया की – ‘प्राइड होटल अक्सर फ़ूड फेस्टिवल का आयोजन करता रहता है l पिछले फ़ूड फेस्टिवल ‘’ज्वेल्स ऑफ इंडिया’’ में राजघराने के फ़ूड के ज़ायके का अनुभव शहर के लोगों ने काफ़ी पसंद किया था। इसी कड़ी में ‘बंगाली फ़ूड फेस्टिवल’ का आयोजन भी किया गया था इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुवे आज से पंजाबी फ़ूड फेस्टिवल का आयौजन इंदौर वासियों के लिए किया जा रहा है ये फ़ूड फेस्टिवल हमने 10 दिन के लिए रखा है ताकि शहरवासी इसे ज्यादा से ज्यादा एन्जॉय कर सकें।’
प्राइड होटल के एग्जीक्यूटिव शेफ सुमंत ने बताया – पंजाबी फ़ूड फेस्टिवल’ के लिए प्राइड होटल बहुत उत्साहित है, इसके लिए लगभग सारी तैयारियां भी हो चुकी हैl फेस्टिवल में पंजाब के व्यंजनों का एक्सक्लूसिव मेन्यू तैयार किया गया है, जिससे की हम अपने अतिथियों को पंजाब का प्रॉपर टेस्ट दे सकेंl यह मेन्यू इंदौर के लोगों के स्वाद को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है जो यहाँ के लोगों को बहुत पसंद आएगाl’
खासरूप से पंजाब से आये शेफ़ सोनू खन्ना ने बताया की –पंजाब के सभी प्रमुख व्यंजन तैयार किये जायेगे जैसे छोले कुलचे ,मक्के की रोटी सरसों का साग ,दाल मखनी,तवा कुलचा,पंजाबी चिकन मसाला ,तंदूरी चिकन ,पंजाबी बिरयानी ,[पंजाबी पुलाव . पंजाबी रायता , पंजाबी लस्सी आदि को शामिल किया गया है |
पंजाबी फ़ूड फेस्टिवल को और भी रोचक तथा आकर्षक बनाने के लिए पुरे रेस्टोरेंट को पंजाब की तर्ज पर सजाया गया है | पंजाबी लाइव गीत की प्रस्तुति भी फ़ूड फेस्टिवल के आनंद को दुगुना करेगी |


