- तुम मेरे हो की टीम इंदौर पहुंची, महाकालेश्वर मंदिर में लिया आशीर्वाद, फैंस के साथ मनाया जश्न और चखे इंदौर के स्वादिष्ट व्यंजन
- “हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार
- From Aishwarya Rai Bachchan’s L'Oréal Paris walk to Triptii Dimri’s Victoria's Secret pink carpet: Indian stars who made global fashion pay attention
- Ayushmann Khurrana, Abhishek Banerjee to Vijay Verma: 5 Bollywood Stars Who Showed Stylish Ways to Style a Brooch
- Kunal Kapoor Calls Ramayana Co-star Ranbir Kapoor the “Perfect Choice” to Play Lord Ram, Describes Namit Malhotra as a “Visionary”
मनीष पॉल ने खुद ‘जुग जुग जीयो’ ट्रेलर के सबसे रिमार्केबल डायलॉग्स में एक को किया है इम्प्रोवाइज
स्टेज के सुल्तान के रूप में जाने जाने वाले, मनीष पॉल बिना किसी शक इंडिया में सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले और सफल होस्ट में से हैं, हालांकि, इसके अलावा, मनीष शानदार कॉमिक टाइमिंग के साथ एक कमाल के एक्टर भी हैं।
ऐसे में हाल ही में जुग जुग जीयो के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर उसी का एक उदाहरण पेश करते हुए, वरुण धवन ने खुलासा किया कि मनीष पॉल ने इम्प्रोवाइजेशन के जरिए ट्रेलर से सबसे ज्यादा वायरल होने वाला एक डायलॉग पेश किया है।
ट्रेलर का सबसे बड़ा हाईलाइट मनीष पॉल द्वारा अनिल कपूर के किरदार के अफेयर के बारे में पता चलने के बाद, इस्तेमाल किया गया हसी से लोटपोट करने वाला डायलॉग है। इस तरह से पिछले 24 घंटों में सभी डायलॉग ने ऑडियंस को खूब इम्प्रेस किया है, जिस वजह से हर एक प्रमोशनल इवेंट्स पर फैंस द्वारा डायलॉग को दोहराने की मांग की जा रही है।
दिलचस्प बात यह है कि मनीष पॉल ने अपने खुद के डायलॉग में सुधार किए हैं, और इस तरह से किरदार में ह्यूमर का पंच जोड़ा है।
इस बारे में बात करते हुए वरुण धवन कहते हैं, “मनीश अपने इम्प्रोव लाइन के साथ आए, और वह स्क्रिप्ट में बिल्कुल भी मौजूद नहीं था। राज (मेहता, डायरेक्टर) और मैं शुरू में इसके बारे में थोड़े उलझन में थे, लेकिन बेशक हम हंस रहे थे।आखिरकार, राज ने फिल्म में डायलॉग लेने का फैसला किया।”
मनीष पॉल ने करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा प्रोड्यूस, राज मेहता द्वारा डायरेक्टेड फिल्म में कियारा आडवाणी के भाई और अल्टीमेट पंजाबी मुंडा की भूमिका निभाई है।
इस तरह से हाल ही में स्मार्ट जोड़ी की शूटिंग खत्म करने के बाद मनीष पॉल अपनी अपकमिंग फिल्म ‘जुग जुग जीयो’ का प्रमोशन कर रहे हैं।


