- Kumar Sanu surprises contestant Durgesh; says, “I will send a TV to your home so that your mother and father can watch you on Sa Re Ga Ma Pa”
- ‘सा रे गा मा पा’ के कंटेस्टेंट दुर्गेश यादव के लिए कुमार सानू का खास तोहफा, बोले, “आज ही आपके घर टीवी भिजवाऊंगा, ताकि आपके माता पिता आपको शो में देख सकें”
- यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
- Kunal Kapoor Offers a Glimpse into His World as Lord Indra in Ramayana, Calls It a Magnum Opus: “So Much Goes into Creating Something of This Scale”
- राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: शुरुआती पहचान और समय पर उपचार से बढ़ सकती हैं स्वस्थ जीवन की संभावनाएं
प्रसिद्ध उद्यमी, शिक्षाविद्, अंकशास्त्री और परोपकारी श्री जे.सी. चौधरी की ‘द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक जीवनी का विमोचन हुआ
प्रतिष्ठित लेखक/पत्रकार सुश्री अंशु खन्ना द्वारा लिखित श्री जे.सी. चौधरी की जीवनी एक दूरदर्शी व्यक्तित्व के प्रेरणादायक जीवन की जड़ें तलाशती है। यह पुस्तक संस्था निर्माण, धर्मार्थ गतिविधियों और धार्मिक प्रयासों के क्षेत्र में श्री चौधरी की सफलता के मंत्र साझा करती है
नई दिल्ली, मई, 2022: प्रसिद्ध उद्यमी, शिक्षाविद्, अंकशास्त्री, परोपकारी श्री जे.सी. चौधरी की बहुप्रतीक्षित जीवनी का दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में आज आयोजित एक शानदार कार्यक्रम के दौरान विमोचन किया गया, जिसमें राजधानी की तमाम दिग्गज हस्तियां उपस्थित रहीं। नामचीन प्रकाशक ओम बुक्स इंटरनेशनल द्वारा प्रकाशित ‘द इनक्रेडिबल आकाश स्टोरी’ नामक यह पुस्तक हरियाणा के एक कॉलेज के फैकल्टी सदस्य की भूमिका में मामूली शुरुआत करके आकाश इंस्टीट्यूट को भारत में कोचिंग संस्थानों की सबसे बड़ी श्रृंखला के रूप में स्थापित करने तक श्री चौधरी की यात्रा का लेखा-जोखा है।
प्रतिष्ठित लेखक/पत्रकार अंशु खन्ना द्वारा लिखित पुस्तक में श्री चौधरी ने अपने प्रेरणादायक जीवन का वर्णन किया है। इस वर्णन में उन्होंने एक प्रख्यात संस्थान बनाने के मार्ग में आई उन चुनौतियों पर प्रकाश डाला है, जिन पर उन्होंने कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर, माँ वैष्णो देवी के आशीर्वाद से विजय पाई। पुस्तक का एक बड़ा हिस्सा उनके जीवन भर के जुनून- अंकशास्त्र को समर्पित है। लेखिका ने संस्था निर्माण, धर्मार्थ गतिविधियों और धार्मिक प्रयासों के क्षेत्र में श्री चौधरी की सफलता के मंत्र भी साझा किए हैं।
विदेश मामलों एवं संस्कृति मंत्रालय की केंद्रीय राज्य मंत्री सुश्री मीनाक्षी लेखी ने मुख्य अतिथि के रूप में इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। पुस्तक के विमोचन समारोह में लोकप्रिय बॉलीवुड अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा और मारिया गोरेटी ने ऑडियंस को जीवनी के नाटकीय अंश पढ़ कर सुनाए। श्री जेसी चौधरी और आकाश+बायजूज के प्रबंध निदेशक श्री आकाश चौधरी तथा आकाश हेल्थकेयर के प्रबंध निदेशक डॉ. आशीष चौधरी के साथ “दे से इट ऑल स्टार्ट्स विद वन मैन’ की थीम पर एक पैनल डिस्कसन भी हुआ। सत्र का संचालन अभिनेत्री टिस्का चोपड़ा ने किया।
हर अध्याय 10-12 पृष्ठों से अधिक का नहीं है और अपने आपमें संपूर्ण है। यह पाठकों को धैर्य व समर्पण के महत्व का उपदेश देते हुए असफलता से लड़ने तथा जीवन में कभी भी उम्मीद न खोने का साहस व शक्ति देती है।
अपनी जीवनी का विमोचन होने के अवसर पर श्री. चौधरी ने कहा, “दूसरों को लाभान्वित करने के लिए जीवन भर अर्जित किए गए अपने ज्ञान को साझा करने का सबसे अच्छा तरीका होती है- जीवनी। इस पुस्तक में मैंने ठीक यही करने की कोशिश की है। जीवन की तमाम कठिनाइयों पर विजय पाने के लिए हमें अपने सपनों के प्रति धैर्यवान और प्रतिबद्ध बने रहने की आवश्यकता होती है। अपनी इस दास्तान में मैंने एक शिक्षाविद्, उद्यमी और अंकशास्त्री के रूप में लोगों को, विशेष रूप से युवा पीढ़ी को सफलता की ओर ले जाने के लिए अपनी 40 साल की यात्रा चित्रित करने की कोशिश की है। मैंने सारे मूल्यवान पाठ बहुत ही सार्थक शब्दों के माध्यम से अंकित किए हैं, इस उम्मीद के साथ कि मेरे पाठक इन्हें पढ़ने का आनंद लेंगे और अपने जीवन में उतारेंगे।”
श्री जे.सी. चौधरी का जन्म 1949 में हुआ था। उन्होंने 1972 में हरियाणा के भिवानी स्थित वैश कॉलेज में एक शिक्षक के रूप में अपना करियर शुरू किया। उन्होंने हंसराज मॉडल स्कूल, पंजाबी बाग, नई दिल्ली और दिल्ली प्रशासन द्वारा संचालित कई अन्य स्कूलों में भी पढ़ाया। श्री चौधरी की गणना भारत में छात्रों के लिए निजी कोचिंग की जरूरत को पहचानने वाले सर्वप्रथम लोगों में होती है। आकाश इंस्टीट्यूट की शुरुआत 1988 में हुई थी, जो आज भारत की कोचिंग इंडस्ट्री का सबसे बड़ा खिलाड़ी बन कर उभरा है। यह अपने 280+ सेटरों वाले एक अखिलभारतीय नेटवर्क के दम पर अपने विशिष्ट कार्यक्षेत्रों के माध्यम से परीक्षा की तैयारियों से संबंधित समग्र एवं व्यापक सेवाएं प्रदान करता है।
श्री जे.सी. चौधरी ने अंकशास्त्र पर कई पुस्तकें भी लिखी हैं, जिनमें ‘एडवांस्ड न्यूमरोलॉजी’ और ‘प्रैक्टिकल न्यूमरोलॉजी’ विशेष रूप से उल्लेखनीय हैं। ‘एडवांस्ड न्यूमरोलॉजी’ अंकशास्त्र में हासिल उनके वर्षों के अनुभव का परिणाम है और इसे उन लोगों को पढ़ना अनिवार्य है जो यह जानना चाहते हैं कि संख्याओं की मदद से अपने भविष्य की योजना कैसे बनाई जाए। उनके अन्य उल्लेखनीय साहित्यिक कार्यों में ‘एबीसी ऑफ वास्तु शास्त्र’, ‘यू एंड योर जेम्स’, ‘मुद्रा: हेल्दी लाइफ एट योर फिंगरटिप्स’ तथा ‘नेचर: द बेस्ट क्योर’ जैसी पुस्तकें शामिल हैं।


