- Riteish Deshmukh takes a leap into Telugu cinema with Ram Pothineni’s RAPO23
- From Ananya Panday to Kashika Kapoor to Janhvi Kapoor - 5 OG Bollywood Beauties Who Will Give You the Perfect Garba Looks You Need This Navratri
- From Reena Malhotra to Kamalpreet Dhanoa: 25 Years of Dia Mirza and Her Evolution as an Actor
- Who is Pragati Srivastava? The Fresh Face Set for a Promising Bollywood Debut with Aanand L Rai’s Nakhrewaalii
- Mia by Tanishq Launches "Lightscapes": A Jewellery Collection Inspired by the Magic of Festive Lights
विश्व कल्याण दिवस के उपलक्ष्य में चिकित्सा परामर्श ऐप का शुभारम्भ
हैदराबाद, 11 जून 2021: विश्व कल्याण दिवस (जो हर वर्ष जून महीने के दूसरे शनिवार को मनाया जाता है) से ताल-मेल बिठाते हुए हार्टफुलनेस संस्थान समूह ने इस तनावपूर्ण समय में जरूरतमंदों के लिए कोविड सम्बन्धी सलाह और फ़ोन द्वारा चिकित्सकीय सहयोग उपलब्ध कराने के उद्देश्य से “वॅाइस दैट केयर्स” नामक हेल्पलाइन के साथ “हेल्थकेयर बाई हार्टफुलनेस” नाम से कोविड केयर ऐप का शुभारम्भ किया है| यह निःशुल्क सेवा हार्टफुलनेस संस्थान के 1500 से अधिक हार्टफुलनेस प्रशिक्षकों और पेशेवर चिकित्सकों द्वारा संचालित की जा रही है| “हेल्थकेयर बाई हार्टफुलनेस” का लोकार्पण भारत बायोटेक इंटरनेशनल की संयुक्त प्रबंध निर्देशक श्रीमती सुचित्रा इला एवं हार्टफुलनेस मार्गदर्शक श्री कमलेश पटेल (दाजी) ने किया|
इस कठिन समय में टेली-चिकित्सा का सहारा -सहायता चाहने वालों की समय पर मदद के साथ सही चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध करेगा एवं परामर्श पाने की कठिनाइयों को भी कम करेगा| डॉक्टर से टेलीफोनिक परामर्श तक आसान पहुँच मौजूदा स्वास्थ्य-तंत्र पर अतिरिक्त भार को कम करेगी|
हेल्थकेयर बाई हार्टफुलनेस ऐप पूरे वर्ष अहर्निश कोविड के रोगियों को निःशुल्क सलाह उपलब्ध कराता है| एक बार ऐप में डॉक्टर से सलाह माँगने के बाद रोगी समय समय पर मिलने वाली सूचना से प्रतीक्षा-पंक्ति में अपना स्थान जान सकता है| जब उसकी बारी आती है तो उसे स्वास्थ्य कर्मी का फ़ोन आता है और वह दूर से ही फ़ोन पर सलाह ले सकता है| यदि रोगी अंग्रेजी न समझते हों तो अनुरोध करने पर हेल्थकेयर बाई हार्टफुलनेस ऐप यह सुविधा भी देता है कि उन्हें उनकी पसंद की भाषा में सलाह दी जा सके| सन्देश भेजने की सुविधा द्वारा रोगी स्वास्थ्य कर्मी को सन्देश भेज सकता है और अपने प्रिस्क्रिप्शन का विवरण देख सकता है| अभी पहले चरण में यह ऐप 1000 से भी अधिक अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चिकित्सा विशेषज्ञों के पैनल के साथ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराता है|
भारत बायोटेक इंटरनेशनल की संयुक्त प्रबंध निर्देशक श्रीमती सुचित्रा इला ने इस ऐप का लोकार्पण करते हुए कहा, “मैं इस पहल का हिस्सा बनकर सम्मानित एवं आभारी महसूस कर रही हूँ| मैं हार्टफुलनेस संस्था एवं इसके स्वयंसेवकों की सराहना करती हूँ जिन्होंने इसे संभव बनाया| मुझे विश्वास है कि यह ऐप लोगों तक उचित चिकित्सकीय जानकारी पहुँचाने में सफल होगा जिसकी आज के समय में बहुत जरूरत है| यह पहल इस ऐप का उपयोग करने वाले हर परिवार की आने वाले समय में बहुत मदद करेगी|”
इस पहल के बारे में बताते हुए हार्टफुलनेस के वैश्विक मार्गदर्शक श्री कमलेश डी पटेल, जिन्हें दाजी के नाम से भी जाना जाता है, ने कहा, “हार्टफुलनेस में हम समाज को मजबूत बनाने हेतु हमेशा संकल्पित हैं| मानवता को साधनों और चिकित्सकीय सलाह के सम्बन्ध में आज हमारे सहयोग की जरूरत है| मैं सभी हार्टफुलनेस स्वयंसेवकों एवं चिकित्सकीय पेशेवरों का आभारी हूँ जिन्होंने इस पहल को संभव बनाया| इस कठिन समय में हम सब मिलकर एक सकारात्मक प्रभाव डालने की आशा करते हैं|”
जल्दी ही यह ऐप खर्च बचाने हेतु रोगियों को टेलीग्राम द्वारा नोटिफिकेशन भेजने, एक से अधिक विशेषज्ञों से सलाह पाने का अनुरोध करने, बिस्तर या ऑक्सीजन की पूर्ति का अनुरोध करने जैसी सुविधाएँ भी प्रदान करेगा| विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता और कार्यक्रम की समय सारणी ऐप पर उपलब्ध की जाएगी ताकि रोगियों को परामर्श के लिए समय लेने में आसानी हो| इस ऐप में कोविड सम्बन्धी संसाधनों- जैसे परीक्षण केन्द्रों की जानकारी, कोविड की जाँच के साधन, शासकीय घोषणाएँ एवं कोविड-19 से सम्बंधित अद्यतन समाचार भी उपलब्ध होंगे|
पिछले वर्ष शुरू की गई “वॅाइस दैट केयर्स” एक टोल-फ्री हेल्पलाइन है जो लोगों को भावनात्मक अशांति एवं तनाव के समय में अपनी बात कहने का अवसर देकर मदद करती है| ऐप के शुभारम्भ के साथ ही कोविड सम्बन्धी सलाह एवं टेली-मेडिसिन सहयोग प्रदान करने के लिए इस हेल्पलाइन का विस्तार भी किया गया है| हेल्पलाइन को आजकल लगभग 12000 से 15000 कॉल्स प्रति माह मिलने की अपेक्षा रहती है| विश्वभर के डॉक्टर्स, समन्वयक और स्वयंसेवक इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे तथा Healthcare@heartfulness.org को ईमेल कर अपनी सेवाएँ प्रस्तुत करेंगे|
“वॅाइस दैट केयर्स” कई शहरों में वहाँ की क्षेत्रीय भाषा में मदद कर रही है, जिसमें अंग्रेजी, हिंदी, तेलुगु, बंगाली, मराठी आदि कई भाषाएँ शामिल हैं| उपयोगकर्ता कोविड परामर्श या अन्य किसी चिकित्सकीय सलाह के लिए ऐप के अलावा 1800-121-3492 पर भी फ़ोन कर सकते हैं|
गत वर्ष हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट एवं श्री रामचंद्र मिशन (SRCM) ने ‘Breath safe’ नाम से N–95 मास्क वितरण का एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जो भारत में ऐसे विशालतम कार्यक्रमों में से एक था| उन्होंने 14 राज्यों के 38 केन्द्रों में मेडिकल वर्कर्स को 7 लाख N–95 मास्क और 2500 से अधिकपीपीई किट्स प्रदान किए| इस पहल के दौरान विस्थापित मजदूरों को 1.5 लाख से अधिक भोजन एवं खाद्य सामग्री के पैकेट भी वितरित किये गए| अब तक हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट तथा ROCF मिलकर पूरे देश में 10 लाख से अधिक ऐसे पैकेट वितरित कर चुके हैं|
महामारी के शुरूआती दिनों से ही हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट ने सामुदायिक चेतना जगाने के कार्यक्रम भी आयोजित किये| हार्टफुलनेस संगठन ने हार्टफुलनेस वेलनेस पोर्टल के द्वारा विभिन्न संस्थाओं, अस्पतालों, कॉलेजों, एनजीओ एवं कॉर्पोरेट्स के अलावा वरिष्ठजनों के निवास स्थलों के लिए ऑनलाइन वर्कशॉप भी आयोजित किये हैं| इन कार्यशालाओं में महामारी से उत्पन्न कई मानसिक-भावनात्मक समस्याओं- जैसे तनाव, भ्रान्ति, चिंता आदि का रिलैक्सेशन एवं ह्रदय आधारित ध्यान की तकनीकों के माध्यम से लचीलापन निर्मित करते हुए समाधान किया जाता है| इस पहल से 9000 से अधिक लोग लाभान्वित हुए जिसमे युवा भी शामिल हैं| हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट द्वारा मानवीय और कोविड समाधान युक्त पहल जैसे – ध्यान का अभ्यास, वेलनेस वेबिनार्स तथा ऑनलाइन तनाव प्रबंधन कार्यशालाएँ अब भी जारी हैं| हार्टफुलनेस इंस्टिट्यूट इन सहायता कार्यों के लिए दानराशि भी संग्रहित करता है|


